25
Nov
वाराणसी। अंतर्राष्ट्रीय धान अनुसंधान संस्थान (इरी) के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र (आइसार्क) के निदेशक डॉ. सुधांशु सिंह को भारतीय एग्रोनॉमी सोसाइटी के फेलो अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार एग्रोनॉमी के क्षेत्र में सर्वोच्च सम्मानों में से एक है, जो कृषि अनुसंधान, नवाचार और टिकाऊ खेती प्रणालियों में विशिष्ट योगदान को मान्यता देता है। डॉ. सिंह को यह सम्मान एग्रोनॉमी के क्षेत्र में उनके विगत तीन दशकों के उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया। यह पुरस्कार उन्हें अंतर्राष्ट्रीय मक्का एवं गेहूं सुधार केंद्र (सिमिट) के महानिदेशक डॉ. ब्रैम गोवर्ट्स और रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति…
