सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं और त्वरित भुगतान से ‘धान खरीदी तिहार’ बना किसानों के लिए महापर्व

Spread the love

*धान खरीदी व्यवस्था से संतुष्ट किसान देवेंद्र नाथ तिर्की ने मुख्यमंत्री का जताया आभार*

रायपुर, / प्रदेश में धान खरीदी तिहार अब केवल एक शासकीय प्रक्रिया भर नहीं रह गया है, बल्कि यह किसानों के लिए विश्वास, सुविधा और राहत का महापर्व बन चुका है। सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत मेंड्रा कला स्थित आदिमजाति सहकारी मर्यादित समिति केंद्र में किसानों ने बताया कि इस वर्ष धान खरीदी व्यवस्था पहले की तुलना में कहीं अधिक पारदर्शी, सुव्यवस्थित और त्वरित है। किसानों ने बताया कि खरीदी केंद्र में पहुंचते ही वजन, पंजीयन और भुगतान की प्रक्रिया बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से पूरी हो रही है। तिरपाल, पीने के पानी, बैठने की व्यवस्था सहित सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो रही। मेंड्रा कला के किसान देवेंद्र नाथ तिर्की ने कहा कि त्वरित भुगतान और सुव्यवस्थित प्रणाली से किसानों में भरोसा बढ़ा है। उन्होंने इस पारदर्शी और समयबद्ध व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।प्रदेशभर में संचालित धान खरीदी अभियान को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन तथा जिला प्रशासन की सतत निगरानी ने मजबूत आधार दिया है। किसानों का कहना है कि व्यवस्था में आए सकारात्मक परिवर्तनों ने उनकी चिंता दूर कर दी है और खरीदी केंद्रों का माहौल पहले से अधिक बेहतर और किसान-हितैषी हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *