लखनऊ में बड़ा धार्मिक आयोजन : पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा से गूंजेगी राजधानी

Spread the love

वृन्दावन योजना स्थित डिफेन्स एक्सपो स्थल मे 14 से 18 मार्च तक बहेगी अध्यात्म की गंगा

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ वर्ष 2026 में एक ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन की साक्षी बनेगी । बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पूज्य पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 14 से 18 मार्च तक पांच दिवसीय हनुमंत कथा का आयोजन करेंगे । यह आयोजन न केवल आध्यात्मिक उल्लास का केंद्र होगा, बल्कि राष्ट्रभक्ति और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार का भी अद्वितीय मंच बनेगा |

कथा के आयोजक हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी श्री हर्ष वर्धन अग्रवाल ने बताया कि सेक्टर 15 वृन्दावन योजना स्थित डिफेन्स एक्सपो स्थल पर आयोजित होने वाली इस भव्य कथा महोत्सव में देशभर से लाखों श्रद्धालु उमड़ेंगे | कथा पंडाल में ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संदेश गुंजायमान होगा । पूज्य पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने प्रवचनों के माध्यम से शक्ति, शांति, संस्कार और राष्ट्र जागरण का दिव्य संदेश देंगे । इस कथा महोत्सव के माध्यम से विशेष रूप से नई पीढ़ी को सनातन धर्म की गहराई और देशभक्ति की भावना से जोड़ने का प्रयास रहेगा । पिछले कई वर्षों से पूज्य पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथाओं में जनसैलाब उमड़ता रहा है । उनकी वाणी में हिंदू धर्म के मूल तत्वों के साथ-साथ राष्ट्र प्रेम की प्रखर अभिव्यक्ति श्रद्धालुओं को आकर्षित करती है । लखनऊ में होने वाली यह कथा उत्तर भारत के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक होगी । आयोजन स्थल पर भव्य पंडाल, विशाल भंडारा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं । लखनऊ की धरती पहले भी कई महान संतों-महात्माओं की कथाओं की गवाह रही है, लेकिन पूज्य पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का यह आयोजन अपने विशाल स्वरूप और संदेश की प्रासंगिकता के कारण विशेष महत्व रखता है । प्रशासन भी इस आयोजन को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित बनाने के लिए पूरी तरह सक्षम है । आस्था का यह पर्व न केवल लखनऊ वासियों के लिए, बल्कि पूरे देश के भक्तों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव होगा । राजधानी एक बार फिर भक्ति, श्रद्धा और राष्ट्र चेतना के रंग में रंगने को तैयार है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *