27
Oct
सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता तथा ईमानदारी वेकोलि के मूल सिद्धांत हैं , इन्हें बल प्रदान करने हेतु सतर्कता विभाग निरंतर कार्यशील - अजय मधुकर म्हेत्रे वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ नागपुर / वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) में 27 अक्टूबर 2025 को सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 का शुभारंभ हुआ। वेकोलि मुख्यालय में आयोजित सतर्कता जागरूकता सप्ताह के कार्यक्रम में, मुख्य अतिथि जे. पी. द्विवेदी, सीएमडी, वेकोलि ने कर्मियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर निदेशक (वित्त) बिक्रम घोष, निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. हेमंत शरद पांडे तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी अजय मधुकर म्हेत्रे की…
