झंकार महिला मंडल द्वारा की गई एंटी-ड्रग्स कैम्पेन

Spread the love

नागपुर। श्रीमती आभा द्विवेदी की अध्यक्षता में, झंकार महिला मंडल द्वारा अनेक समाजोन्मुख कार्यों किए जाते रहे है। इस श्रृंखला में दिनांक 13 सितंबर 2025 को नागपुर में आयोजित मिस नेशन 2025 में झंकार महिला मंडल न केवल सोशल पार्टनर के रूप में सम्मिलित रहा बल्कि इस कार्यक्रम के माध्यम से एंटी-ड्रग्स की कैम्पेन में शरिक हुआ। इस मंच से झंकार महिला मंडल द्वारा ‘Say No To Drugs’ का संदेश दिया गया। इस संदेश को वेकोलि नागपुर क्षेत्र के मेघा महिला मंडल की महिला कलाकारों ने स्किट/नृत्य के माध्यम से उपस्थित युवा दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया, जिसे सभी श्रोताओं ने भरपूर सराहा। इस प्रयास से झंकार महिला मंडल द्वारा युवाओं में ड्रग्स के खिलाफ जन जागृति की प्रभावी पहल की है।

झंकार महिला मंडल द्वारा वर्ष भर कई सामाजिक सरोकार के कार्य किए जाते है। उनका प्रयास वृद्धों, महिलाओं और बच्चों की मदद करने से लेकर समाज के वंचित वर्गों को आवश्यक वस्तुएं प्रदान करने तक विस्तारित है। उनके अनवरत कार्यों में विशेष तौर पर सक्षम बच्चों का संगीत बैंड बनाना तथा उनका प्रशिक्षण, बालिका छात्रावास में वाटर प्यूरिफायर, दिव्यांग छात्र-छात्राओं के छात्रावास के लिए प्रिंटर/स्कैनर प्रदान करना, छात्राओं के लिए यूनीफॉर्म, भोजन की व्यवस्था, पुस्तकें, लेखन सामग्री आदि के वितरण जैसी गतिविधियां शामिल हैं। झंकार महिला मंडल न केवल लाभार्थियों की सहायता करता है, बल्कि समाज में अपने अच्छे कार्यों से विश्वास और सामंजस्य के व्यापक वातावरण का निर्माण भी करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *