LUCKNOW

मेरठ में महाभारत कालीन स्थलों पर बुनियादी सुविधाएं सुलभ होने से श्रद्धालुओं की संख्या में होगी बढ़ोत्तरी – जयवीर सिंह

मेरठ में महाभारत कालीन स्थलों पर बुनियादी सुविधाएं सुलभ होने से श्रद्धालुओं की संख्या में होगी बढ़ोत्तरी – जयवीर सिंह

जनपद मेरठ में पर्यटन विकास की 2232.74 लाख रुपये लागत की 04 परियोजनाएं स्वीकृत लखनऊ : पर्यटन विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 जनपद मेरठ के पर्यटन विकास के लिए 2232.74 लाख रुपये की 04 परियोजनाएं स्वीकृत की गई है। यह परियोजनाएं जनपद के जनप्रतिनिधियों एवं पर्यटन निदेशालय के प्रस्ताव पर स्वीकृत की गई हैं। मेरठ का स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान है। इसके अलावा यह जनपद ऐतिहासिक एवं पौराणिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। इस जनपद में पर्यटन विकास की योजनाएं पूरा कराकर पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को बुनियादी सुविधाएं सुलभ करायी जा रही हैं। यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन और…
Read More
अवधी को तकनीकी रूप से सदृढ़ करने हेतु डेटा की जरूरत – डॉ सत्येन्द्र

अवधी को तकनीकी रूप से सदृढ़ करने हेतु डेटा की जरूरत – डॉ सत्येन्द्र

मित्र राष्ट्र नेपाल से भी शामिल हुए साहित्यकार बिजय वर्मा व चंद्रेश्वर त्रिपाठी       बाराबंकी। तकनीकी रूप से कोई भाषा उतनी ही सुदृढ़ होगी जितना अधिक डेटा उपलब्ध होगा। गूगल के लिए अवधी बिल्कुल नई भाषा है, इसलिए अधिक से अधिक डेटा जुटाना होगा। एआई और मशीन को सिखाने के लिए पद्य से अधिक गद्य साहित्य परिणामपरक होता है क्योंकि वाक्य संरचना गद्य साहित्य से ही सुलभ होगी।           उक्त विचार मुख्यवक्ता डॉ सत्येन्द्र अवस्थी वरिष्ठ सन्दर्भ व्यक्ति, भाषा संस्थान, मैसूर कर्नाटक ने अवधी भारती संस्थान द्वारा होटल रॉयल रियलाइट में आयोजित अवधी भाषा और…
Read More
ग्लोबल वार्मिंग और लापरवाह जीवनशैली के कारण हम अपनी ही धरती को असुरक्षित बना रहे हैं – डॉ. रूपल अग्रवाल

ग्लोबल वार्मिंग और लापरवाह जीवनशैली के कारण हम अपनी ही धरती को असुरक्षित बना रहे हैं – डॉ. रूपल अग्रवाल

विश्व पृथ्वी दिवस 2025 के अवसर पर हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट एवं सरस्वती विद्यालय कन्या इंटर कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में सरस्वती विद्यालय कन्या इंटर कॉलेज, नरही, लखनऊ में "वृक्षारोपण तथा पोस्टर प्रतियोगिता" लखनऊ, | विश्व पृथ्वी दिवस 2025 के अवसर पर हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट एवं सरस्वती विद्यालय कन्या इंटर कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में सरस्वती विद्यालय कन्या इंटर कॉलेज, नरही, लखनऊ में "वृक्षारोपण तथा पोस्टर प्रतियोगिता" का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की न्यासी डॉ. रूपल अग्रवाल, श्रीमती पल्लवी आशीष, मैं पलाश आर्टिस्ट एवं सदस्य, आंतरिक सलाहकार समिति, हेल्प यू एजुकेशनल एंड…
Read More
प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने के लक्ष्य में  हुनरमंद युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका – कपिल देव अग्रवाल 

प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने के लक्ष्य में  हुनरमंद युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका – कपिल देव अग्रवाल 

कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने तीन दिवसीय क्षमता वर्धन कार्यशाला का किया शुभारंभ  लखनऊ / प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही है।  व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग द्वारा युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण प्रदान कर विभिन्न औद्योगिक संस्थानों में सेवायोजित किया जा रहा है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने के लक्ष्य में इन हुनरमंद युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका  है। उक्त विचार उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता…
Read More
उत्तर प्रदेश की प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची -2025 में कोई अपील प्राप्त नहीं हुई – मुख्य निर्वाचन अधिकारी

उत्तर प्रदेश की प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची -2025 में कोई अपील प्राप्त नहीं हुई – मुख्य निर्वाचन अधिकारी

लखनऊ। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचक नामावली भारत निर्वाचन आयोग के निदेशन, नियंत्रण और अधीक्षण में तैयार और समय-समय पर अद्यतन की जाती है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा बूथ लेवल अधिकारी की सत्यापनोपरांत प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर नामावली में नाम जोड़े जाने, विलोपित किए जाने और संशोधित किए जाने के संबंध में निर्णय लिया जाता है।  निर्वाचक नामावलियों को निरंतर अद्यतन करते रहने के अलावा, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक वर्ष निर्वाचक नामावलियों को अद्यतन करने के लिए वार्षिक विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) का आयोजन किया जाता है जो हर वर्ष अक्तूबर-दिसंबर की अवधि के…
Read More
मोबाइल ऐप के माध्यम से मृदा परीक्षण कराएं किसान

मोबाइल ऐप के माध्यम से मृदा परीक्षण कराएं किसान

विशेष अभियान तिथियां 21, 25, 29 अप्रैल 2025 व 05 मई 2025 निर्धारित की गईं हैं लखनऊ/ PMRKVY  योजनान्तर्गत National Project On Soil Health And Fertility  (मृदा स्वास्थ्य कार्ड) कार्यक्रम वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत लखनऊ मण्डल में चयनित ग्राम पंचायतों में खरीफ 2025 हेतु भारत सरकार स्तर से विकसित कराये गये मोबाइल ऐप के माध्यम से मृदा नमूना एकत्रीकरण के निमित्त कृषि निदेशालय, उ0प्र0 द्वारा प्रदेश के समस्त जनपदों के सभी विकासखण्डों में चयनित 16520 ग्राम पंचायतों में विशेष अभियान तिथियॉ 21, 25, 29 अप्रैल 2025 व 05 मई 2025 निर्धारित की गईं हैं, जिनमें योजनान्तर्गत खरीफ 2025 हेतु लक्षित…
Read More
फोरलेन सड़क के निर्माण से बाढ़ बचाव के साथ ही यातायात की समस्या का समाधान होगा – मुख्यमंत्री

फोरलेन सड़क के निर्माण से बाढ़ बचाव के साथ ही यातायात की समस्या का समाधान होगा – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने जनपद गोरखपुर में हावर्ट बांध पर बन रही फोरलेन सड़क के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद गोरखपुर में हावर्ट बांध पर बन रही फोरलेन सड़क के निर्माण कार्यों का बहरामपुर रेगुलेटर नम्बर एक के समीप स्थलीय निरीक्षण किया। स्थलीय निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने फोरलेन सड़क के ड्रॉइंग मैप का अवलोकन कर प्रोजेक्ट की प्रगति की जानकारी ली और कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग (निर्माण खण्ड-2) के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद लोगो। को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इस…
Read More
उत्तर प्रदेश ईको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड 22 से 30 अप्रैल तक करा रहा फैम ट्रिप 

उत्तर प्रदेश ईको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड 22 से 30 अप्रैल तक करा रहा फैम ट्रिप 

यूके, यूस, जर्मनी और आस्टेªलिया का प्रतिनिधिमंडल करेगा उ0प्र0 के प्रमुख स्थलों का भ्रमण लखनऊ: उत्तर प्रदेश ईको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड की पहल पर 22 से 30 अप्रैल तक एक विशेष फैमिलियराइजेशन ट्रिप (फैम ट्रिप) का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के तहत भारत सहित यूके, यूएस, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख पर्यटन व्यवसायियों का एक प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश भ्रमण पर आ रहा है। इस दौरान ट्रेवल कंपनियों के प्रतिनिधि चंबल सफारी से काशी तक भ्रमण करेंगे। यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि यह फैम ट्रिप विदेशी टूर ऑपरेटरों…
Read More
प्रयागराज में आयोजित उनतीसवीं उत्तर प्रदेश राज्य कैरम चैंपियनशिप का भव्य समापन 

प्रयागराज में आयोजित उनतीसवीं उत्तर प्रदेश राज्य कैरम चैंपियनशिप का भव्य समापन 

 लखनऊ को मिला टीम चैंपियनशिप का खिताब, मुरादाबाद दूसरे और कानपुर तीसरा  स्थान पर जमाया कब्जा   पुरुष  वर्ग की एकल स्पर्धा का खिताब हम्मीरपुर के गोविन्द को पहला और दूसरा स्थान लखनऊ  के मोहम्मद आरिफ को महिलावर्ग का खिताब मन्तसा इकबाल और दूसरा सौम्या यादव वाराणसी को   प्रयागराज । ठाकुर हरनारायन सिंह ग्रूप आफ कालेज के खेल कक्ष  में 16 अप्रैल से चल रही  29 वीं उत्तर प्रदेश राज्य कैरम चैंपियनशिप के  चौथे और अन्तिम दिन आज खेले गये टीम चैंपियनशिप इवेन्ट के मैचों में  लखनऊ  विजेता और मुरादाबाद उप विजेता रहा। कानपुर  को तीसरा स्थान मिला ।…
Read More
विश्व धरोहर दिवस पर राज्य संग्रहालय में विविध कार्यक्रमों का आयोजन

विश्व धरोहर दिवस पर राज्य संग्रहालय में विविध कार्यक्रमों का आयोजन

प्रतियोगिता में सफल विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र बांटे गये लखनऊ: राज्य संगहालय, लखनऊ द्वारा शैक्षिक कार्यक्रमों की श्रृंखला के अर्न्तगत ”विश्व धरोहर दिवस-18 अप्रैल, 2025 के उपलक्ष्य में यूनेस्को के शिक्षा, विज्ञान और संस्कृति में अन्तर्राष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से शांति स्थापित करने के उद्देश्य से ऐतिहासिक धरोहर एवं संस्कृति को संरक्षित करने, प्रोत्साहित करने एवं नई पीढ़ी को अपनी धरोहरों से परिचित कराने की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से डॉ0 सृष्टि धवन निदेशक, राज्य संग्रहालय, लखनऊ के मार्गदर्शन में शैक्षिक प्रभारी डॉ0 मीनाक्षी खेमका-सहायक निदेशक द्वारा विश्व धरोहर दिवस के उपलक्ष्य में 17 अप्रैल से 23 अप्रैल,…
Read More