JHARKHAND

विश्व पृथ्वी दिवस पर पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना में सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

विश्व पृथ्वी दिवस पर पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना में सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

हजारीबाग, पकरी बरवाडीह । विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड की पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना द्वारा एक विशेष सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन पृथ्वी के संरक्षण, सतत विकास और पर्यावरणीय जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परियोजना प्रमुख  सुब्रत कुमार दाश ने पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने पर्यावरण की रक्षा हेतु जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाने की आवश्यकता पर बल दिया और सभी से पृथ्वी के संसाधनों के संरक्षण, प्रदूषण में कमी तथा वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए सामूहिक प्रयास…
Read More
सीएमपीडीआई ने ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड  के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया

सीएमपीडीआई ने ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड  के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया

रांची । सीएमपीडीआई ने विविध सौर ऊर्जा परियोजनाओं के कार्यान्वयन को आगे बढ़ाने के लिए ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओए) पर हस्ताक्षर किया जिसमें ग्राउंड-माउंटेड, रूफटॉप और फ्लोटिंग परियोजनाएं शामिल हैं। सीएमपीडीआईएल के निदेशक तकनीकी (सीआरडी)  एस नागाचारी की उपस्थिति में  सुदर्शन प्रसाद, महाप्रबंधक (ईएंडएम)/विभागाध्यक्ष, सीएमपीडीआईएल और  सर्वेश कुमार, महाप्रबंधक (ईएंडएम)/विभागाध्यक्ष, ईसीएल द्वारा एमओए पर हस्ताक्षर किया गया । यह सहयोग ईसीएल में सौर ऊर्जा पहलों में तेजी लाएगा जो नेट जीरो टारगेट और कार्बन तटस्थता में योगदान देगा।  इस एमओए के अनुसार, सीएमपीडीआईएल परियोजना प्रबंधन सलाहकार (पीएमसी) के रूप में कार्य करेगा, जो आरंभ…
Read More
टंडवा को निर्बाध और विश्वसनीय बिजली आपूर्ति की दिशा में एक बड़ा कदम

टंडवा को निर्बाध और विश्वसनीय बिजली आपूर्ति की दिशा में एक बड़ा कदम

चतरा। टंडवा क्षेत्र को विश्वसनीय और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए, पाकरी बरवाडीह उपकेन्द्र से टंडवा/बुकरू उपकेन्द्र तक एक नई समर्पित 33 केवी ट्रांसमिशन लाइन का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना के तहत टंडवा/बुकरू उपकेन्द्र में स्थापित दो 5 एमवीए ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता को भी बढ़ाकर 10 एमवीए प्रति ट्रांसफॉर्मर किया जाएगा। इस परियोजना की कुल अनुमानित लागत ₹13 करोड़ है, जिसे एनटीपीसी द्वारा अपने सामुदायिक विकास (Community Development) उपक्रम के अंतर्गत वहन किया जाएगा। इस कार्य को झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) द्वारा डिपॉजिट बेसिस पर निष्पादित किया जाएगा और…
Read More
बाबा साहेब ने शिक्षा, समता और सामाजिक न्याय के लिए जो संघर्ष किया वह आज भी हम सभी को प्रेरित करता है – हर्षनाथ मिश्र

बाबा साहेब ने शिक्षा, समता और सामाजिक न्याय के लिए जो संघर्ष किया वह आज भी हम सभी को प्रेरित करता है – हर्षनाथ मिश्र

सीसीएल परिवार द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती का भव्य आयोजन रांची। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के शुभ अवसर पर सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) परिवार ने महान समाज सुधारक, विधिवेत्ता एवं भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस पावन अवसर पर सीसीएल मुख्यालय, दरभंगा हाउस में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में निदेशक (मा.स.)  हर्षनाथ मिश्र, मुख्य सतर्कता अधिकारी  पंकज कुमार, विभागाध्यक्षगण, वरिष्ठ अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने मिलकर बाबासाहेब के विचारों को स्मरण करते हुए उनके संघर्षों और योगदान…
Read More
कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम समाज के वंचित वर्गों के लिए नई उम्मीद – दीपक प्रकाश

कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम समाज के वंचित वर्गों के लिए नई उम्मीद – दीपक प्रकाश

सीएमपीडीआई सभी के लिए समान अवसर बनाने के लिए प्रतिबद्ध - मनोज कुमार सीएमपीडीआई ने रांची में वंचित युवाओं के लिए कौशल विकास कार्यक्रम शुरू किया रांची । झारखंड के सांसद (राज्यसभा) दीपक प्रकाश और सीएमपीडीआई के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार ने आज सीएमपीडीआई की सीएसआर पहल के तहत एक कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त रूप से किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य रांची और आसपास के क्षेत्रों के 90 सामाजिक एवं आर्थिक रूप से वंचित अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान करना है। इस सीएसआर पहल के अंतर्गत सीएमपीडीआई द्वारा आईसीए फाउंडेशन-कोलकाता के…
Read More
एनटीपीसी कोयला खनन परियोजना हज़ारीबाग ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि 

एनटीपीसी कोयला खनन परियोजना हज़ारीबाग ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि 

हजारीबाग। कोयला खनन परियोजनाएँ, हज़ारीबाग ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते   हुए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। यह आयोजन गहरी श्रद्धा, उत्साह और उनके आदर्शों के प्रति प्रतिबद्धता के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर पकरी बरवाडीह, बादम, चट्टी बारीयातू और केडी सीएमपी परियोजनाओं के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य डॉ. अंबेडकर द्वारा स्थापित सामाजिक न्याय, समानता और भारतीय संविधान की भावना को सम्मानपूर्वक स्मरण करना था। कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाने के लिए परियोजना प्रमुखों की उपस्थिति रही, जिनमें पकरी बरवाडीह के परियोजना प्रमुख…
Read More
सीएमपीडीआई में डाॅ0 भीमराम अंबेडकर जी की 135वीं जयंती मनायी गयी

सीएमपीडीआई में डाॅ0 भीमराम अंबेडकर जी की 135वीं जयंती मनायी गयी

रांची । सीएमपीडीआई के ‘‘मयूरी हाॅल’’ में भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डाॅ0 भीमराव रामजी अंबेडकर जी की 135वीं जयंती मनायी गयी। इस अवसर पर सीएमपीडीआई के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक  मनोज कुमार, निदेशक (तकनीकी/सीआरडी)  शंकर नागाचारी, निदेशक (तकनीकी/पीएंडडी/आरडीएंडटी)  अजय कुमार, महाप्रबंधक/विभागाध्यक्ष, ओबीसी एवं सिस्टा के प्रतिनिधि आदि ने डाॅ0 भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण  एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मनोज कुमार ने कहा कि संविधान कैसे नागरिकों को सशक्तीकरण प्रदान करता है एवं उनकी रचना वर्तमान काल में भी सामाजिक न्याय एवं समानता के मुहिम को प्रेरित करती रहती है। …
Read More
NTPC नार्थ करणपुर का 4 दिवसीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता 2025 का हुआ समापन

NTPC नार्थ करणपुर का 4 दिवसीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता 2025 का हुआ समापन

चतरा । चार दिनों तक चलने वाले ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का कल दिनांक 12/04/2025 को NTPC के उड़ान खेल परिसर में फाइनल मैच और भव्यता के साथ समापन हुआ।  यह आयेजन NTPC के सामुदायिक विकास एवं नैगमिक सामाजिक दायित्व के अंतर्गत किया गया ,जो परियोजन प्रभावित गांव के युवाओं में खेल भावना को बढ़ाने और युवाओं के सर्वांगिक विकास के लिए किया गया।  कुल 4 दिनों तक चलने वाले इस प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया।. टंडवा. राहम कामत. गारीलोंग. नईपारम. दुंदुवा  CISF. NTPC फाइनल मैच टीम राहम एवं CISF के बीच खेला गया। पहले बल्लेवाजी करते हुए…
Read More
बनहरदी कोयला खनन परियोजना के द्वारा सामुदायिक विकास कार्य के अंतर्गत ग्राम बारी अंचल चंदवा में  चिकित्सा शिविर का आयोजन

बनहरदी कोयला खनन परियोजना के द्वारा सामुदायिक विकास कार्य के अंतर्गत ग्राम बारी अंचल चंदवा में  चिकित्सा शिविर का आयोजन

लातेहार ।बनहरदी कोयला खनन परियोजना, पीवीयूएनएल के सीडी बैनर तले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बारी में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम  का उद्घाटन बारी ग्राम पंचायत के मुखिया  रविन उरांव, महाप्रबंधक– बनहरदी परियोजना  के. चंद्रशेखर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी-पीवीयूएनएल  तन्मय मिश्रा, पूर्व  मुख्यचिकित्सा अधिकारी-पीवीयूएनएल  संजय कुमार , चिकित्सा अधिकारी-बनहरडीह  मनीष देवदत्त एक्का और आर एंड आर विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।  उपरोक्त चिकित्सा शिविर से ग्राम बारी, हुचलू, एटे, तुरियाडीह और आस-पास के ग्रामवासी लाभान्वित हुए, एवं डॉक्टर के परामर्श के अनुसार निःशुल्क दवाएं भी प्राप्त की गईं तथा मुफ्त में पैथोलॉजी जांच भी कराया गया।उपस्थित…
Read More
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय,पतरातू को पीवीयूएन लिमिटेड द्वारा सिलाई मशीनें वितरित–व्यावसायिक शिक्षा को प्रोत्साहन

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय,पतरातू को पीवीयूएन लिमिटेड द्वारा सिलाई मशीनें वितरित–व्यावसायिक शिक्षा को प्रोत्साहन

पतरातू।पीवीयूएन लिमिटेड की सामुदायिक विकास पहल के तहत आज कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, पतरातू को तीन सिलाई मशीनें प्रदान की गईं। यह वितरण स्वर्णरेखा महिला समिति और स्पर्श ईवॉइस के सहयोग से विद्यालय की प्राचार्या-सह-वार्डन के अनुरोध पर किया गया। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को अवकाश के समय सिलाई और डिज़ाइन की व्यावहारिक शिक्षा देकर उनके कौशल विकास को बढ़ावा देना है। विद्यालय प्रशासन और छात्राओं ने पीवीयूएन लिमिटेड के इस निरंतर और सार्थक सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। यह प्रयास राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 की उस सोच के अनुरूप है, जिसमें मुख्यधारा की स्कूली शिक्षा…
Read More