बनहरदी कोयला खनन परियोजना के द्वारा सामुदायिक विकास कार्य के अंतर्गत ग्राम बारी अंचल चंदवा में  चिकित्सा शिविर का आयोजन

Spread the love

लातेहार ।बनहरदी कोयला खनन परियोजना, पीवीयूएनएल के सीडी बैनर तले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बारी में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम  का उद्घाटन बारी ग्राम पंचायत के मुखिया  रविन उरांव, महाप्रबंधक– बनहरदी परियोजना  के. चंद्रशेखर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी-पीवीयूएनएल  तन्मय मिश्रा, पूर्व  मुख्यचिकित्सा अधिकारी-पीवीयूएनएल  संजय कुमार , चिकित्सा अधिकारी-बनहरडीह  मनीष देवदत्त एक्का और आर एंड आर विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। 

उपरोक्त चिकित्सा शिविर से ग्राम बारी, हुचलू, एटे, तुरियाडीह और आस-पास के ग्रामवासी लाभान्वित हुए, एवं डॉक्टर के परामर्श के अनुसार निःशुल्क दवाएं भी प्राप्त की गईं तथा मुफ्त में पैथोलॉजी जांच भी कराया गया।उपस्थित हितग्राहियों द्वारा इस जनकल्याणकरी कार्यक्रम की सराहना की गई।. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *