NTPC नार्थ करणपुर का 4 दिवसीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता 2025 का हुआ समापन

Spread the love

चतरा । चार दिनों तक चलने वाले ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का कल दिनांक 12/04/2025 को NTPC के उड़ान खेल परिसर में फाइनल मैच और भव्यता के साथ समापन हुआ।  यह आयेजन NTPC के सामुदायिक विकास एवं नैगमिक सामाजिक दायित्व के अंतर्गत किया गया ,जो परियोजन प्रभावित गांव के युवाओं में खेल भावना को बढ़ाने और युवाओं के सर्वांगिक विकास के लिए किया गया। 

कुल 4 दिनों तक चलने वाले इस प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया।. टंडवा. राहम कामत. गारीलोंग. नईपारम. दुंदुवा  CISF. NTPC फाइनल मैच टीम राहम एवं CISF के बीच खेला गया। पहले बल्लेवाजी करते हुए राहम ने 15 ओवर में कुल 128 रन बनाए , जबाब में CISF के टीम 15 ओवर में 10 विकेट खोकर कुल 57 रन पर सिमट गई।  इस तरह यह प्रतियोगिता राहम टीम ने अपने नाम कर ली।

विजेता टीम राहम को विनर ट्रॉफी एवं 10,000 रुपये का नगद इनाम दिया गया , साथ ही उप विजेता को ट्रॉफी एवं 5000 रुपय का नगद इनाम दिया गया। साथ ही साथ बेहर बल्लेवाजी, गेंदवाजी, मैन ऑफ द मैच , मैन ऑफ द सीरीज , आदि का पुरस्कार प्रदान किया गया।

 समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर GM(O&M), विशेष अतिथि के रूप में GM(फ्यूल मैनेजमेंट) , विशिष्ट अतिथि के रूप में AC-CISF, एवं सभी मुखिया, पत्रकार आदि लोगो ने शिरकत की। पूरे कार्यक्रम में आसपास के ग्रामीणों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और प्रतियोगिता का आनंद लिया। इसके अतिरिक्त R&R एवं HR के अधिकारी एवं कर्मी ने पूरे आयोजन को सफल बनाने में अपना अथक योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *