02
Oct
हजारीबाग। गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर एनटीपीसी की कोल माइनिंग परियोजनाओं, हजारीबाग में आज दोनों महान नेताओं को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उनके सत्य, सादगी और राष्ट्र सेवा के आदर्शों को नमन किया गया, जिन्होंने भारत के इतिहास और भविष्य की दिशा निर्धारित की। इस कार्यक्रम में ए.के. सक्सेना, परियोजना प्रमुख, बादाम कोल माइनिंग प्रोजेक्ट, नवीन गुप्ता, हेड ऑफ प्रोजेक्ट, चट्टी बरियातू कोल माइनिंग प्रोजेक्ट; तथा पवन कुमार रावत, महाप्रबंधक (इन्फ्रा), पकरी बरवाडीह कोल माइनिंग प्रोजेक्ट की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके साथ ही सभी परियोजनाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित…
