गांधी एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर एनटीपीसी की कोल माइनिंग परियोजनाओं में भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई

Spread the love

हजारीबाग। गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर एनटीपीसी की कोल माइनिंग परियोजनाओं, हजारीबाग में आज दोनों महान नेताओं को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उनके सत्य, सादगी और राष्ट्र सेवा के आदर्शों को नमन किया गया, जिन्होंने भारत के इतिहास और भविष्य की दिशा निर्धारित की।

इस कार्यक्रम में  ए.के. सक्सेना, परियोजना प्रमुख, बादाम कोल माइनिंग प्रोजेक्ट, नवीन गुप्ता, हेड ऑफ प्रोजेक्ट, चट्टी बरियातू कोल माइनिंग प्रोजेक्ट; तथा  पवन कुमार रावत, महाप्रबंधक (इन्फ्रा), पकरी बरवाडीह कोल माइनिंग प्रोजेक्ट की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके साथ ही सभी परियोजनाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे और महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम का समापन इस संकल्प के साथ किया गया कि एनटीपीसी इन महान नेताओं के आदर्शों को आत्मसात करते हुए जिम्मेदार खनन और राष्ट्र निर्माण के अपने मिशन को आगे बढ़ाता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *