JHARKHAND

बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने 11वें एशियन माइनिंग कांग्रेस के सांस्कृतिक सत्र की मेज़बानी की

बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने 11वें एशियन माइनिंग कांग्रेस के सांस्कृतिक सत्र की मेज़बानी की

बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल एवं श्रीमती अर्चना अग्रवाल ने कोलकाता में आयोजित 11वें एशियन माइनिंग कांग्रेस के सांस्कृतिक सत्र की मेज़बानी की तकनीकी सत्र में भी सीएमडी श्री अग्रवाल ने की सक्रिय भागीदारी। बीसीसीएल ने प्रतिष्ठित आयोजन में किया है  अपने ‘लॉन्गवाल एवं मोनोरेल’ के मॉडल का प्रदर्शन धनबाद। बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल एवं श्रीमती अर्चना अग्रवाल ने आज जे डब्ल्यू मैरियट, कोलकाता में आयोजित 11वें एशियन माइनिंग कांग्रेस के अंतर्गत आयोजित सांस्कृतिक संध्या की मेज़बानी की। इस अवसर पर श्री अग्रवाल एवं श्रीमती अग्रवाल ने सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका पद्मश्री शुभा मुद्गल का स्वागत किया, जिनके सुरम्य गायन ने कार्यक्रम को एक नई ऊँचाई…
Read More
वेस्ट टू वेल्थ” पहल के तहत सीसीएल मगध – संगमित्र क्षेत्र में स्थापित हुई कोयला खनिक की अनोखी काँच की प्रतिमा

वेस्ट टू वेल्थ” पहल के तहत सीसीएल मगध – संगमित्र क्षेत्र में स्थापित हुई कोयला खनिक की अनोखी काँच की प्रतिमा

राँची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के मगध-संगमित्र क्षेत्र में “स्पेशल कैंपेन 5.0” के अंतर्गत ‘वेस्ट टू वेल्थ’ पहल को साकार करते हुए लगभग 7 फीट ऊँची कोयला खनिक की आकर्षक काँच की प्रतिमा स्थापित की गई है। इस प्रतिमा को स्वच्छता अभियान के दौरान विभिन्न स्थलों से एकत्रित लगभग 0.2 टन गैर-बायोडिग्रेडेबल अपशिष्ट- जैसे प्लास्टिक बोतलें, टूटा काँच और अन्य निष्प्रयोज्य सामग्री का पुनः उपयोग कर तैयार किया गया है। इन त्यागी गई वस्तुओं को कुशल शिल्पकारों द्वारा सौंदर्य और कला के माध्यम से एक सार्थक रूप प्रदान किया गया, जो ‘कबाड़ से कंचन’ की भावना का सजीव उदाहरण है।…
Read More
सीएमपीडीआई परिवार के 3 सेवानिवृत्त सदस्य को सम्मानित किया गया

सीएमपीडीआई परिवार के 3 सेवानिवृत्त सदस्य को सम्मानित किया गया

रांची ।  सीएमपीडीआई के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक  मनोज कुमार आज सेवानिवृत्त हुए। इनके साथ ही संस्थान के महाप्रबंधक (एसएंडटी)  अमर कांत मिश्रा तथा प्रबंधक (सर्वे)  वेंकटेश चंद्र पाण्डेय भी सेवानिवृत्त हुए। 3 सदस्यों के सेवानिवृत्ति के अवसर पर आज संस्थान के ‘‘मयूरी हाल’’ में एक विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।  इस मौके पर सीएमपीडीआई के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक  मनोज कुमार ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों को पौधा, मान-पत्र,  प्रतीक चिह्न व शॉल देकर कम्पनी की ओर से सम्मानित किया और सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के योगदान की प्रशंसा की तथा उनके उज्जवल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य, सुखी एवं दीघार्यु जीवन की कामना…
Read More
राजीव कुमार सिन्हा ने सीएमपीडीआई में निदेशक तकनीकी के रूप में पदभार ग्रहण किया

राजीव कुमार सिन्हा ने सीएमपीडीआई में निदेशक तकनीकी के रूप में पदभार ग्रहण किया

 रांची ।  राजीव कुमार सिन्हा ने सीएमपीडीआई में निदेशक (तकनीकी) के रूप में आज पदभार ग्रहण किया। इससे पहले उन्होंने बीसीसीएल, सीसीएल एवं सीएमपीडीआई में विभिन्न पदों पर कार्य किया। श्री सिन्हा ने 1990 में आईआईटी (आईएसएम), धनबाद से खनन इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल कर बीसीसीएल के कुसमुण्डा एरिया से अपनी सेवा की शुरूआत की। तत्पश्चात्, उन्होंने बीटेक करने के उपरांत 1995 में आईएसएम-धनबाद से ही पर्यावरण इंजीनियरिंग और विज्ञान में एमटेक की उपाधि हासिल की।  सिन्हा को भारतीय कोयला और  खनन क्षेत्र में विशेष रूप से बीसीसीएल, सीसीएल एवं सीएमपीडीआई के साथ 34 वर्षों का अनुभव है। उन्हें खुली…
Read More
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

हजारीबाग। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत एनएमएल पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना में भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सरदार पटेल के राष्ट्रनिर्माण में उनके अमूल्य योगदान को नमन करते हुए ‘रन फॉर यूनिटी’ वॉक-ए-थॉन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एनएमएल पकरी बरवाडीह के महाप्रबंधक (इंफ्रा) पवन कुमार रावत ने दीप प्रज्वलित कर एवं सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। उनके साथ महाप्रबंधक श्री शुभ्रांशु शेखर मिश्रा, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं कोयला खनन परियोजनाएं…
Read More
सीसीएल मुख्यालय में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

सीसीएल मुख्यालय में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

राँची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL), मुख्यालय के गंगोत्री कन्वेंशन सेंटर में भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निदेशक (वित्त)  पवन कुमार मिश्रा और निदेशक (मानव संसाधन)  हर्ष नाथ मिश्र सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और ऊर्जा सुरक्षा बनाए रखने की शपथ भी ली।इस दौरान निदेशक (वित्त)  पवन कुमार मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि "सरदार पटेल ने जिस एक भारत की परिकल्पना की थी, उसे साकार करने की दिशा में हम सभी को समर्पण…
Read More
सीसीएल ने 115 सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गरिमामयी विदाई

सीसीएल ने 115 सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गरिमामयी विदाई

“सेवानिवृत्ति किसी अंत का नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत का प्रतीक है। आप सभी के अनुभव और समर्पण ने संगठन को सशक्त बनाया है - हर्ष नाथ मिश्र राँची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) मुख्यालय, रांची में आज एक भव्य “सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अक्टूबर 2025 में मुख्यालय से सेवानिवृत्त होने वाले 12 कर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। साथ ही सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत सेवानिवृत्त साथियों को भी उनके-अपने क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में ससम्मान विदा किया गया। कुल मिलाकर आज 115 कर्मियों को गरिमापूर्ण तरीके से विदाई दी गई। कार्यक्रम के दौरान…
Read More
एकता और सतर्कता के संदेश के साथ ‘Walk for Unity & Integrity’ का आयोजन

एकता और सतर्कता के संदेश के साथ ‘Walk for Unity & Integrity’ का आयोजन

पतरातु । राष्ट्रीय एकता दिवस एवं सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 के उपलक्ष्य में, पतरातु विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL) द्वारा टाउनशिप परिसर में ‘Walk for Unity & Integrity’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों में राष्ट्रीय एकता, पारदर्शिता और नैतिक आचरण के मूल्यों को सुदृढ़ करना था। कार्यक्रम का नेतृत्व  ए. के. सहगल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (PVUNL) ने किया। उनके साथ श्री अनुपम मुखर्जी, मुख्य महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट),  विष्णु दत्ता दाश, महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट),  ओ. पी. सोलंकी, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस), श्रीमती संगीता दाश, महाप्रबंधक (टीएस), श्रीमती रेनू सहगल, अध्यक्ष, स्वर्णरेखा महिला समिति, विभिन्न विभागाध्यक्षगण तथा सीआईएसएफ यूनिट…
Read More
सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत बीसीसीएल मुख्यालय में ‘वेंडर्स मीट’ कार्यशाला का आयोजन

सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत बीसीसीएल मुख्यालय में ‘वेंडर्स मीट’ कार्यशाला का आयोजन

धनबाद। बीसीसीएल में चल रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत आज कोयला भवन मुख्यालय में बीसीसीएल सतर्कता विभाग के सहयोग से सामग्री प्रबंधन विभाग द्वारा एक ‘वेंडर्स मीट’ कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक (तकनीकी) संचालन, संजय कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर मुख्य सतर्कता पदाधिकारी  अमन राज, मुख्य चिकित्सा सेवाएँ, डॉ. पूनम दुबे, महाप्रबंधक (सामग्री प्रबंधन)  पार्थासिस राम, महाप्रबंधक (सामग्री प्रबंधन)  आनंद कुमार, महाप्रबंधक (वित्त)  एम.एस. राजू, महाप्रबंधक (विद्युत् एवं यांत्रिकी)  आर.आर. कर्ण, महाप्रबंधक (सुरक्षा)  अरुण कुमार, महाप्रबंधक (प्रशासन)  अर्पण घोष सहित कोयला भवन मुख्यालय के अन्य महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्ष तथा सामग्री प्रबंधन एवं सतर्कता विभाग के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। कार्यशाला में विभिन्न संस्थानों, कंपनियों…
Read More
बीसीसीएल में ‘ई-एमबी प्रणाली के तहत रियल टाइम डेटा एंट्री हेतु टैबलेट के उपयोग’ पर प्रशिक्षण का आयोजन

बीसीसीएल में ‘ई-एमबी प्रणाली के तहत रियल टाइम डेटा एंट्री हेतु टैबलेट के उपयोग’ पर प्रशिक्षण का आयोजन

धनबाद। कल्याण भवन, एचआरडी, जगजीवन नगर में आज बीसीसीएल के मानव संसाधन विकास विभाग द्वारा ‘ई-एमबी (इलेक्ट्रॉनिक मेजरमेंट बुक) प्रणाली के तहत रियल टाइम डेटा एंट्री हेतु टैबलेट के उपयोग’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाप्रबंधक (असैनिक) अशोक कुमार ने की। अवसर पर उपप्रबंधक (सिविल)  विपुल कुमार, जो बीसीसीएल में ई-एमबी रियल टाइम एंट्री के नोडल प्रभारी भी हैं, प्रशिक्षण सत्र में संसाधन व्यक्ति के रूप में उपस्थित रहे। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य सिविल विभाग से जुड़े वरीय ओवरसियर, ओवरसियर और अभियंत्रण सहायक को ई-एमबी प्रणाली में टैबलेट के माध्यम से रियल टाइम मापांक प्रविष्टि की…
Read More