आंदोलन की बनी रणनीति
अहरौरा, मिर्जापुर /जरगो बांध गरीब किसान सेवा समिति के किसानों की बैठक रविवार को पटिहटा ग्राम सभा में स्थित राजा चेत सिंह की कोठी पर हुई बैठक में किसानों ने जरगो जलाशय में गई किसानों की जमीन का मुआवजा अभी तक न मिलने पर आक्रोश व्यक्त किया गया और मुआवजा प्राप्त करने के लिए आंदोलन की रणनीति तय की गई।
जरगो बांध गरीब किसान सेवा समिति के अध्यक्ष दौलत सिंह के नेतृत्व में हुई बैठक में किसानों ने कहा की जरगो जलाशय का निर्माण हुए पचास साल से अधिक हो गया लेकिन जिन किसानों की जमीन बांध मे गई है उनको मुआवजा अभी तक नहीं मिला। अब मुआवजा लेने के लिए आंदोलन किया जाएंगा । इस अवसर पर किसान नेता दौलत सिंह ने कहा की मुआवजा और पुनर्वास के साथ साथ जरगो जलाशय के पानी से प्रभावित किसानों की सुरक्षा को लेकर अब बड़ा आंदोलन करने की जरूरत है। जरगो बांध में गरीब किसान भाईयों की जमीन अधिग्रहण किया गया लेकिन आज तक किसानो को न तो मुआवजा मिला है । और न ही उनका पुनर्वास किया गया है। उन्होंने किसानो से अपील किया की किसान भाईयों के साथ जरगो जलाशय में गई जमीन के मुआवजा देने के नाम पर जो धोखा किया गया है उसको अब किसान सहन नहीं करेगा। बैठक में दर्जनों किसान उपस्थित रहे।
