लातेहार। सामुदायिक विकास के अंतर्गत किए जा रहे पहलो में बनहरडीह कोयला खनन परियोजना द्वारा ग्राम बारी ( शिव मंदिर) के पास फुटबॉल किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। किट दो स्थानीय टीमों , बारी गाँव के महारानी क्लब और एटे गाँव के नीलांबर-पीतांबर स्टार क्लब के बीच वितरित की गईं। इस कार्यक्रम में बनहरदी-सी एम पी,पीवीयूएनएल के अपर महाप्रबंधक खनन एवं एचओडी एम चंद्रसेगर, तथा आर बी सिंह (अपर महाप्रबंधक खनन) अमरेश चंद्र राउल, उप महाप्रबंधक (एल ए/ आर एंड आर) विनेश कुमार (वरिष्ठ प्रबंधक आर एंड आर) मनीष देवदत्त एक्का (चिकित्सा अधिकारी) शुभंकर मंडल (कार्यपालक आर एंड आर) तथा बारी पंचायत के मुखिया, सम्मानित स्थानीय गणमान्य व्यक्ति और उत्साही ग्रामीण उपस्थित थे। यह पहल क्षेत्र में युवाओं को खेल में भागीदारी को प्रोत्साहित करने और सामुदायिक विकास के लिए बनहरदी परियोजना की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
बनहरडीह कोयला खनन परियोजना द्वारा ग्राम बारी के पास फुटबॉल किट वितरण
