30
Nov
रांची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) मुख्यालय, राँची में आज एक भव्य “सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवंबर 2025 में मुख्यालय से सेवानिवृत्त होने वाले 6 कर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। साथ ही सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत सेवानिवृत्त साथियों को भी उनके-अपने क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में ससम्मान विदा किया गया। सीसीएल मुख्यालय एवं क्षेत्रों से कुल मिलाकर आज 129 कर्मियों को गरिमापूर्ण तरीके से विदाई दी गई। कार्यक्रम के दौरान सीसीएल मुख्यालय में एक शॉर्ट फिल्म भी प्रदर्शित की गई, जिसमें सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने अनुभव, भावनाएँ और यादें साझा कीं। मुख्यालय से…
