बनहरदी कोयला खनन परियोजना द्वारा ग्राम बारी में नेत्र परीक्षण शिविर का सफल आयोजन

Spread the love

पतरातु। बनहरदी कोयला खनन परियोजना, पीवीयूएनएल द्वारा सामुदायिक विकास (सीडी) कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 28 नवंबर 2025 को ग्राम बारी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

इस चिकित्सा शिविर में ग्राम बारी के अलावा ग्राम एते, रामपुर, सरली, बनहरदी तथा आसपास के अन्य गांवों के लगभग 72 ग्रामीणों ने नेत्र परीक्षण कराया। डॉक्टरों की सलाह अनुसार निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया।

उपस्थित हितग्राहियों ने इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाते हैं। यह कार्यक्रम आसपास के समुदायों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के प्रति पीवीयूएनएल, बनहरदी परियोजना की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस अवसर पर बनहरदी परियोजना की ओर से आर. बी. सिंह (अपर महाप्रबंधक—सिविल, भू-अर्जन एवं पुनर्वास), सिद्धार्थ शंकर (अपर महाप्रबंधक—इंफ्रा),  अमरेश चंद्र राउल (उप महाप्रबंधक—भू-अर्जन एवं पुनर्वास),  विनेश कुमार (वरिष्ठ प्रबंधक—आर एंड आर), डॉ. मनीष देवदत्त एक्का (चिकित्सा अधिकारी),  अमित द्विवेदीकुमारी पूजा शुभंकर मंडल (कार्यपालक—आर एंड आर) एवं ग्राम पंचायत बारी के मुखिया  रविन उरांव सहित अन्य जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। यह शिविर पीवीयूएनएल द्वारा समुदाय के सर्वांगीण विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों का सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *