एनएमएल पकरी बरवाडीह कोल माइनिंग प्रोजेक्ट में संविधान दिवस का आयोजन 

Spread the love

हजारीबाग। एनएमएल पकरी बरवाडीह कोल माइनिंग प्रोजेक्ट में संविधान दिवस का आयोजन प्रशासनिक भवन स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में किया गया। कार्यक्रम में परियोजना के सभी विभागाध्यक्षों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी कर्मचारियों एवं विभागीय प्रमुखों को भारत के संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई। शपथ का संकल्प परियोजना प्रमुख  सुब्रत कुमार दास तथा जीएम (इन्फ्रा)  पवन कुमार रावत द्वारा दिलाया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों ने संविधान में निहित मूल्यों — स्वतंत्रता, समानता, बंधुता एवं न्याय के प्रति जागरूकता और प्रतिबद्धता बनाए रखने के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों में संवैधानिक भावना को सुदृढ़ करना तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान के संकल्प को और मजबूत करना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *