09
Feb
हजारीबाग । सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, केरडारी में निक्षय मित्र कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी से पीड़ित 39 मरीजों के लिए पोषण किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह पहल केवल सामग्री वितरण तक सीमित नहीं रही, बल्कि बीमारी से जूझ रहे मरीजों के प्रति मानवीय संवेदना, देखभाल और आश्वासन का सशक्त प्रतीक बनी। प्रत्येक पोषण किट में 3 किलोग्राम दाल, 1 किलोग्राम उड़द दाल, 0.5 किलोग्राम सोया चंक्स, 1 लीटर सरसों का तेल तथा 1 किलोग्राम गुड़ शामिल था। ये सभी सामग्री मरीजों की पोषण संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए दी गईं, ताकि उपचार के साथ-साथ…
