स्वैच्छिक रक्तदान में एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड की पहल: जीवनदीप एनएमएल अस्पताल में 30 यूनिट रक्त संग्रह

Spread the love

हजारीबाग। एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड की पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना के जीवनदीप एनएमएल अस्पताल में आज हजारीबाग जिला अस्पताल की टीम के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान कुल 30 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। कार्यक्रम में हज़ारीबाग के सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार, सदर अस्पताल के डीसीएमओ डॉ. कपिल मुनी प्रसाद तथा यूनिसेफ के क्षेत्रीय अधिकारी नंदलालजी दुबे की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने रक्तदान जैसे महत्त्वपूर्ण कार्य को समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए इस उत्कृष्ट पहल की सराहना की। परियोजना प्रमुख, पकरी बरवाडीह सुब्रत कुमार दाश ने सभी विशिष्ट अतिथियों के प्रति आभार जताते हुए चिकित्सा टीम के निष्ठापूर्ण प्रयासों की प्रशंसा की, जिनकी बदौलत कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। एनटीपीसी की पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना समुदाय के स्वास्थ्य संवर्धन और सामाजिक विकास के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी ऐसे सार्थक एवं जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *