एनएमएल पकरी बरवाडीह में श्रम संहिताओं पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

हजारीबाग। एनएमएल पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना में चार नवीन श्रम संहिताओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु व्यापक जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत टीएसएमपीएल वर्कर्स कॉलोनी में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई  शेख मिन्हाजुद्दीन, उपनिदेशक, खान सुरक्षा (विद्युत), एसईजेड रांची द्वारा की गई।

कार्यक्रम में  मिन्हाजुद्दीन ने नई लागू चारों श्रम संहिताओं के महत्वपूर्ण प्रावधानों, विशेषताओं और उनके लाभों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस दौरान परियोजना के अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों, विभिन्न परिचालन इकाइयों के श्रमिकों एवं संविदा कर्मियों ने सक्रिय सहभागिता की।

इस सत्र का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों में कानूनी समझ को मजबूत करना, श्रम सुधारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा कार्यस्थल पर नई श्रम संहिताओं का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करना था। प्रतिभागियों को श्रमिक अधिकारों, नियोक्ता की जिम्मेदारियों, व्यावसायिक सुरक्षा मानकों तथा कल्याणकारी प्रावधानों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों से प्रतिक्रिया भी प्राप्त की गई। उपस्थित श्रमिकों और कर्मचारियों ने भारत सरकार के श्रम हितैषी सुधारों की सराहना की और कहा कि ये संहिताएं श्रम कानूनों को सरल बनाने, पारदर्शिता बढ़ाने तथा श्रमिक कल्याण को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *