11
May
नौगढ़। ( ओमकार नाथ ) नौगढ़ दक्षिणी बीट कंपार्टमेंट नंबर 16 में अवैध रूप से निर्माणाधीन पक्के मकान को वन विभाग ने जेसीबी मशीन से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है जिसे देख कर आरक्षित वन भूमि पर अवैध रूप से कब्जा दखल करने वाले अतिक्रमणकारियों में दहशत व्याप्त हो गया है। प्रभागीय वनाधिकारी काशी वन्य जीव प्रभाग रामनगर दिलीप कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर वन दरोगा गुरूदेव सिंह यादव के नेतृत्व में नौगढ़ जयमोहनी व मझगाई वन रेंज के वनकर्मी संयुक्त रूप से बेदखली कार्रवाई में शामिल रहे। देवखत गांव के समीप नौगढ़ दक्षिणी बीट कम्पार्टमेन्ट नंं16 मे आरक्षित वन…
