Chandauli

वरिष्ठ रंगकर्मी कोकिला देवी को दी गई श्रद्धांजलि  

वरिष्ठ रंगकर्मी कोकिला देवी को दी गई श्रद्धांजलि  

पीडीडीयू नगर। नगर की सुप्रसिद्ध सांस्कृतिक संस्था अस्मिता नाट्य संस्थान के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा असम की सुप्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रंगकर्मी कोकिला देवी के निधन पर शोकसभा का आयोजन सायंकाल सुभाष पार्क में किया गया।  उनके चित्र पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रख कर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। शोकसभा में उपस्थित लोगों ने उनके जीवन के उपलब्धियों के बारे में प्रकाश डाला। शोकसभा में सर्वश्री विजय कुमार गुप्ता,सदानंद दुबे,डॉ आनन्द श्रीवास्तव,डॉ राजकुमार गुप्ता,प्रमोद अग्रहरि,दिनेश शर्मा,घनश्याम विश्वकर्मा,संजय शर्मा,राकेश अग्रवाल,राजू एक्टर, डॉ.दयाशंकर सिंह, रामप्रवेश जी, लल्लू लाल जी, राजेश श्रीवास्तव,त्रिज़ा आलियट इत्यादि…
Read More
मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य विंग्स अस्पताल में महिला कल्याण विभाग द्वारा मनाया गया कन्या जन्मोत्सव

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य विंग्स अस्पताल में महिला कल्याण विभाग द्वारा मनाया गया कन्या जन्मोत्सव

महिला अस्पताल में कन्या जन्मोत्सव:24 नवजात बच्चियों के जन्म पर आयोजन, 40 महिलाएं हुईं शामिल चन्दौली/ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत शासन की मंशानुरूप जिला चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजन किया गया कार्यक्रम के दौरान    महिला कल्याण विभाग की टीम द्वारा 24 बच्चियों को बेबी किट दिया गया इस अवसर पर बच्चियों के परिवारों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की आयोजन का उद्देश्य समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करना और उन्हें शिक्षित एवं सुरक्षित भविष्य की ओर बढ़ावा देना है।…
Read More
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, रेवसां का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, रेवसां का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

चन्दौली। जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, रेवसां का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्लास में उपस्थित छात्रों से पूछताछ कर पठन पाठन की जानकारी ली। जिलाधिकारी को संस्थान के 13 ट्रेडों के साथ-साथ टाटा टेक्नोलॉजी लि0 के सहयोग से प्रारम्भ 03 व्यवसायों एवं टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से निर्मित भवन का भी प्रधानाचार्य के साथ भ्रमण किया गया।  जिलाधिकारी ने संस्थान में संचालित व्यवसायों के प्रयोगशाला में मशीनों का भी भ्रमण कर निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा समस्त व्यवसायों में प्रशिक्षार्थियों के प्रशिक्षण के विषय में ट्रेड से सम्बन्धित प्रश्न पूछा तथा पढ़कर किस क्षेत्र…
Read More
सूचना विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का जनप्रतिनिधियों ने किया अवलोकन

सूचना विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का जनप्रतिनिधियों ने किया अवलोकन

चंदौली। सेवा पर्व के अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग चंदौली द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में 15 दिवसीय विशेष प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व और कृतित्व, न्यू इंडिया @ 2047 की परिकल्पना तथा उत्तर प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी के चौथा दिन विधायक पीडीडीयू नगर रमेश जायसवाल, विधायक चकिया कैलाश आचार्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह सहित अन्य उपस्थित जनसामान्य के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनी आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने का प्रभावी माध्यम है।…
Read More
नीमा ने किया मेडिकल सेमिनार का आयोजन

नीमा ने किया मेडिकल सेमिनार का आयोजन

  चन्दौली । नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन(नीमा)ने वर्धन हॉस्पिटल के तत्वाधान मे मेडिकल सेमिनार का आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के एक होटल में किया जिसका उदघाटन दीप प्रज्वलित कर सांसद डॉ विनोद बिन्द एवं मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों का स्वागत डॉ विवेक राज सिंह एवं नीमा सदस्य डॉ तनु सिंह ने बुके देकर किया।  वही कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि सांसद विनोद बिन्द ने कहा कि आज के समय मे मनुष्य को स्वस्थ रहना अपने आप मे एक चुनौती है। मेडिकल साइंस ने हालाकि बहुत तरक्की कर लिया है ।फिर भी हम लोगों को…
Read More
जीएसटी सुधार कर केन्द्र सरकार ने लघु मध्यम उद्यमियों को बड़ी राहत दी – साधना सिंह 

जीएसटी सुधार कर केन्द्र सरकार ने लघु मध्यम उद्यमियों को बड़ी राहत दी – साधना सिंह 

उद्योग व्यापार मंडल डेढ़गांवा बाजार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुईं राज्य सभा सांसद साधना सिंह  सकलडीहा। व्यापारियों के संगठित होने से व्यापार का विकास होता है। साथ ही व्यापारी अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए नई तकनीकी और योजनाओं के बारे में सोच सकता है। उक्त विचार उद्योग व्यापार मंडल डेढ़गांवा बाजार के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आयी राज्यसभा सांसद व व्यापार मंडल की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष साधना सिंह ने व्यक्त किया।  उन्होंने कहा कि भारत सरकार जीएसटी में कटौती कर व्यवसाय को आगे बढ़ाने में सहयोग किया है जीएसटी में कटौती…
Read More
आगामी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी ने अधिकारियों व धर्म गुरुओं के साथ की समन्वय बैठक

आगामी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी ने अधिकारियों व धर्म गुरुओं के साथ की समन्वय बैठक

पुलिस अधीक्षक ने जनपद में कानून व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश, माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई चंदौली। आगामी त्यौहारों दुर्गा पूजा, रामलीला व दशहरा के दृष्टिगत कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में जिलाधिकारी चंदौली, चन्द्र मोहन गर्ग व पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक में सर्वप्रथम जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त त्योहारों के दृष्टिगत होने वाले विभिन्न कार्यक्रम जिसमें रामलीला,रावण पुतला दहन, दुर्गा पूजा आदि को लेकर संबंधित धर्मगुरुओं, आयोजकों, गणमान्य लोगों के साथ वार्ता कर उनके…
Read More
उच्चाधिकारियों ने किया वन स्टाप सेंटर का  स्थलीय निरीक्षण 

उच्चाधिकारियों ने किया वन स्टाप सेंटर का  स्थलीय निरीक्षण 

चंदौली/ महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित सखी वन स्टाप सेंटर, चंदौली का एडीजी पीयूष मोर्डिया, डीआईजी वैभव कृष्ण, जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग, पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे, मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण द्वारा स्थलीय भ्रमण कर जानकारी प्राप्त कर जरूरी सुझाव दिए।  निरीक्षण के दौरान वहाँ पर महिलाओं / बालिकाओं को प्रदान किये जाने सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। एडीजी पीयूष मोर्डिया कहा कि अपर पुलिस अधीक्षक तथा प्रोवेशन विभाग व स्वास्थ्य विभाग एक साथ बैठक कर इस नीति को और बेहतर बनाने की योजना बना कर संपादित करें।  निरीक्षण के दौरान केंद्र…
Read More
पशुपालकों को लम्पी स्किन डिजीज से बचाव की दी गयी जानकारी

पशुपालकों को लम्पी स्किन डिजीज से बचाव की दी गयी जानकारी

चंदौली। नोडल अधिकारी डॉ० आश्विनी कुमार तिवारी सयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग द्वारा लम्पी स्कीन डिजीज (LSD) के निरीक्षण हेतु जनपद चंदौली में निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम पशुचिकित्सालय सकलडीहा का निरीक्षण किया गया तथा LSD वैक्सीन के कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण किया गया वैक्सीन कि कूलिंग ठीक पायी गयी, वैक्सीन का रखरखाव उच्च स्तर का पाया गया। तत्पश्चात ग्राम तारापुर मे पूर्व में लगाये गये LSD के टीकाकरण का भौतिक निरीक्षण तथा पशुपालकों के मध्य पशु जागरुकता गोष्ठी कि गयी तथा पशु पलर्को को LSD बीमारी के रोकथाम के बारे में बताया गया । तत्पश्चात ग्राम बथावर मे LSD टीकाकरण का निरीक्षण…
Read More
औद्योगिक इकाई पर हुआ मुकदमा, मचा हड़कंप

औद्योगिक इकाई पर हुआ मुकदमा, मचा हड़कंप

चंदौली। प्रदेश के विभिन्न औद्योगिक इकाईयों द्वारा नाइट्रोजिनस कम्पाउन्डस अथवा टेक्निकल ग्रेड यूरिया (टी.जी.यू.) के स्थान पर अनुदानित नीम कोटेड यूरिया का उपयोग रोके जाने के सम्बन्ध में प्रमुख सचिव कृषि उ०प्र० शासन के निर्देश एवं जिलाधिकारी के आदेश पर टीम गठित कर छापे की कार्यवाही  करायी गयी।  जिसमें गठित टीम के सदस्य विनोद कुमार यादव, जिला कृषि अधिकारी एवं सहायक प्रबन्धक उद्योग द्वारा रामनगर, चन्दौली के औद्योगिक इकाईयों पर छापे/जांच के दौरान मेसर्स अग्रवाल फाडर इण्डस्ट्रीज, रामनगर, चन्दौली के प्रतिष्ठान में ROYAL TRADING G/F, 28/106-A, BLOCK 28, VISHWASH, NAGAR, New Delhi द्वारा आपूर्तित टेक्निकल ग्रेड यूरिया (टी.जी.यू.) का 01…
Read More