Chandauli

महिला पुलिस कर्मियों द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

महिला पुलिस कर्मियों द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

चन्दौली । प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के तहत पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आदित्य लांग्हे के निर्देशन में थाना सैयदराजा पुलिस कर्मियों द्वारा नेशनल इंटर कालेज सैयदराजा में, थाना चन्दौली पुलिस कर्मियों द्वारा मझवार रेलवे स्टेशन के पास, थाना शहाबगंज पुलिस कर्मियों द्वारा ग्राम केराडीह में व थाना धीना पुलिस कर्मियों द्वारा ग्राम चिलबिली में व थाना कन्दवा पुलिस कर्मियों द्वारा ग्राम चिलबिली में, थाना बलुआ पुलिस कर्मियों द्वारा ग्राम नादी निधौरा में व थाना बबुरी पुलिस कर्मियों द्वारा दुर्गा गर्ल्स डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओ/बालिकाओं को जागरुक…
Read More
ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न

ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न

आवेदन के सापेक्ष शौचालय निर्माण की स्थिति संतोषजनक नहीं, डीपीआरओ सहित ग्राम पंचायत सचिव को कड़े निर्देश  चंदौली। मुख्य विकास अधिकारी आर जगत सांई की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वच्छ भारत मिशन एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।  बैठक में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, शौचालय निर्माण, मॉडल ग्राम विकास, तथा आरआरसी सेंटर से संबंधित प्रगति की गहन समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला पंचायती राज अधिकारी तथा खंड विकास अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जनपद की सभी पंचायत भवन अनिवार्य रूप से खुले रहने चाहिए और इन भवनों में पंचायत सहायक नियमित रूप…
Read More
महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों पर प्राथमिक विद्यालय जगदीशसराय में जागरूकता रैली का  आयोजन

महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों पर प्राथमिक विद्यालय जगदीशसराय में जागरूकता रैली का आयोजन

चंदौली। उत्तर प्रदेश में बालिकाओं की शिक्षा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को नई दिशा देने वाला मिशन शक्ति 5.0 पूरे जनपद और प्रदेश में जोर-शोर से जारी है। जनपद के प्राथमिक विद्यालय जगदीश सराय चंदौली में महिला कल्याण विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विभिन्न गतिविधियों में काफी संख्या में बालिकाओं बालकों और शिक्षकों अभिभावकों ने भाग लिया। बालिकाओं ने रैलियाँ निकाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर महिला सुरक्षा, शिक्षा और समाज में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया। छात्राओं को महिला कल्याण विभाग की समस्त विभागीय योजनाएं ,गुड टच ,बैड टच और हेल्पलाइन नंबर नंबर की जानकारी दी…
Read More
एक घन्टा, एक साथ, एक जगह स्वच्छता सेवा कार्यक्रम

एक घन्टा, एक साथ, एक जगह स्वच्छता सेवा कार्यक्रम

चन्दौली। गंगा ग्राम पंचायत टांडाकला , गंगा ग्राम सोनबरसा ब्लॉक चहनिया चंदौली के गंगा तट पर घाट को प्लास्टिक मुक्त कर दिया गया, घाट स्वच्छ किया गया।  जिला परियोजना अधिकारी दर्शन निषाद के नेतृत्व में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, डीपीआरओ ने कहा कि यह कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता संदेश देना है, इसी उद्देश्य से रैली निकाली गई आज उन लोगों को संदेश दिया गया जो लोग गंगा को माँ की तरह पूजते तो है, पर माँ के आँचल मे ही कुड़ा कचरा, शिशा,फोटोप्रेम फेंक कर सोचते हैं पुण्य मिलेगा जो गलत है, हमको सम्वेदनशील और जिम्मेदार नागरिक…
Read More
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के लिए हर हथकंडा अपना रही है भाजपा – बिरेंद्र सिंह 

वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के लिए हर हथकंडा अपना रही है भाजपा – बिरेंद्र सिंह 

समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक कमालपुर में सम्पन्न   चन्दौली । आज समाजवादी पार्टी की सैयदराजा विधानसभा की मासिक बैठक कमालपुर में जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर के अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें हर एक बुथ पर नए वोटर का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने ,SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण)के षडयंत्र और विधानसभा चुनाव 2027 पर विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह, विधायक सकलडीहा प्रभु नारायण सिंह यादव, मुख्य रूप से उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सांसद विरेन्द्र सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे अपने बूथ पर पार्टी को मजबूत…
Read More
खाद्य सुरक्षा टीम ने संकलित किया खाद्य पदार्थों का नमूना 

खाद्य सुरक्षा टीम ने संकलित किया खाद्य पदार्थों का नमूना 

चन्दौली। आगामी त्योहारों के मद्दे नजर उप जिला मजिस्ट्रेट सकलडीहा के सहयोग एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के एन त्रिपाठी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आज जनपद चंदौली के कमालपुर कस्बे में अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों के नमूने संकलित कर जांच हेतु प्रेषित किया। नमूनों में तिन्नी का चावल, सिंघाड़े का आटा,पेठा, खजूर एवं किशमिश के नमूने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा संकलित किए गए। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के प्रावधानों के अंतर्गत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग जनपद चंदौली की आज की टीम में लालजीत यादव, मनोज कुमार…
Read More
महिलाओं को सुरक्षा सम्बन्धी योजनाओं की दी गई जानकारी 

महिलाओं को सुरक्षा सम्बन्धी योजनाओं की दी गई जानकारी 

चन्दौली। मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर जंक्शन पर जन जागरूकता की थीम पर महिला कल्याण विभाग से हब तथा चाइल्ड लाइन की टीम द्वारा जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।चाइल्ड लाइन से जिला समन्वयक इंद्रजीत सिंह हब से रंजना श्रीवास्तव जेंडर स्पेशलिस्ट पुष्पा कुशवाहा, सब्बू यादव सुपरवाइजर,सुजीत कुमार सिंह केस वर्कर द्वारा बालिकाओं व महिलाओं के लिए चल रही योजनाओं जैसे मातृत्व वंदना योजना, बाल सेवा योजना, कन्या सुमंगला योजना, सखी वन स्टॉप सेंटर , बाल विवाह,जननी सुरक्षा योजना आदि के बारे में आम जनमानस को विस्तार पूर्वक बताया गया।  इसी क्रम…
Read More
किसान दिवस पर जिलाधिकारी ने सुनी किसानों की समस्याएं

किसान दिवस पर जिलाधिकारी ने सुनी किसानों की समस्याएं

फार्मर रजिस्ट्री में बेहतर प्रगति सुनिश्चित करने हेतु उप निदेशक कृषि को कड़े निर्देश चन्दौली/ जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप निदेशक कृषि ने पिछली बैठक की कार्यवृत्त प्रस्तुत की। तत्पश्चात किसानों द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया कि धानापुर व सकलडीहा फीडर में लो-वोल्टेज के कारण धान जैसी फसलों की सिंचाई के लिए नलकूप और सबमर्सिबल पंप नहीं चल पाते हैं, जिससे फसल बर्बाद होने का खतरा रहता है। जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता नलकूप को कड़े निर्देश देते हुये कहा कि जिस दिन किसी नलकूप की…
Read More
सहकारी समिति में सदस्य बने किसान, वरना हर जायेंगे सुविधाओं से वंचित 

सहकारी समिति में सदस्य बने किसान, वरना हर जायेंगे सुविधाओं से वंचित 

चन्दौली। सहकारी समितियों द्वारा प्रदान किए जाने वाली सेवाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए 12 सितंबर से 12 अक्टूबर तक बी पैक्स सदस्यता महाअभियान चलाया जा रहा है। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता चंदौली श्रीप्रकाश उपाध्याय ने बताया कि भविष्य में समितियां के माध्यम से उर्वरक वितरण खाद्यान्न की बिक्री तथा अन्य प्रकार की सेवाएं मात्र समिति सदस्यों को ही प्रदान की जाएगी यदि कोई व्यक्ति समिति का सदस्य नहीं है तो वह समिति से उर्वरक लेने का हकदार नहीं होगा। इसके लिए सभी सदस्य किसानों को स्मार्ट कार्ड प्रदान किया जाएगा। जिसमें किसान से संबंधित भूमि…
Read More
विधायक कैलाश आचार्य एवं सेवानिवृत आईपीएस संतोष सिंह ने जनसामान्य के साथ प्रदर्शनी का किया अवलोकन

विधायक कैलाश आचार्य एवं सेवानिवृत आईपीएस संतोष सिंह ने जनसामान्य के साथ प्रदर्शनी का किया अवलोकन

चन्दौली। सेवा पर्व के अवसर पर सूचना विभाग चंदौली द्वारा के बी के परिसर में 15 दिवसीय विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व और कृतित्व, न्यू इंडिया @ 2047 की परिकल्पना तथा उत्तर प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है। इस अवसर पर सेवानिवृत आईपीएस संतोष सिंह ने भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह की प्रदर्शनी आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने का प्रभावी माध्यम है। प्रर्दशनी मे लोगों ने विशेष रुचि लेकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। यह भी जाना कि इन…
Read More