चन्दौली। आगामी त्योहारों के मद्दे नजर उप जिला मजिस्ट्रेट सकलडीहा के सहयोग एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के एन त्रिपाठी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आज जनपद चंदौली के कमालपुर कस्बे में अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों के नमूने संकलित कर जांच हेतु प्रेषित किया। नमूनों में तिन्नी का चावल, सिंघाड़े का आटा,पेठा, खजूर एवं किशमिश के नमूने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा संकलित किए गए। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के प्रावधानों के अंतर्गत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग जनपद चंदौली की आज की टीम में लालजीत यादव, मनोज कुमार गोंड एवं रणवीर सिंह यादव पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे।
खाद्य सुरक्षा टीम ने संकलित किया खाद्य पदार्थों का नमूना
