Chandauli

दवा कारोबारी हत्याकांड : व्यापारियों ने बंद कराईं नगर की दुकानें

दवा कारोबारी हत्याकांड : व्यापारियों ने बंद कराईं नगर की दुकानें

*पुलिस से नोकझोंक, धरना जारी,अपराधियों के फुल एनकाउंटर की मांग पीडीडीयू नगर। दवा कारोबारी रोहिताश पाल की गोली मारकर हत्या की घटना को लेकर मुगलसराय के व्यापारियों में खासा आक्रोश है। व्यापारियों ने गुरुवार को नगर में जुलूस निकालकर दुकानें बंद कराईं। इस दौरान रोकने पर पुलिस से नोक झोक भी हुई। बंदी के आह्वान के चलते नगर के समस्त मेडिकल स्टोर के साथ ही अधिकांश दुकानें बंद रहीं। घटनास्थल पर व्यापारियों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। बीजेपी पूर्व जिला अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने घटना में शामिल अपराधियों के फुल एनकाउंटर की मांग की। घटना से आक्रोशित…
Read More
विधान परिषद की नियम पुनरीक्षण समिति की बैठक वाराणसी में सम्पन्न 

विधान परिषद की नियम पुनरीक्षण समिति की बैठक वाराणसी में सम्पन्न 

 चन्दौली, वाराणसी । विधान परिषद की नियम पुनरीक्षण समिति की उच्चस्तरीय बैठक बुधवार को सर्किट हाउस सभागार में समिति के कार्यवाहक सभापति हरिओम पांडेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सभापति हरिओम पांडेय ने बताया कि समिति की बैठक का मुख्य उद्देश्य विधान परिषद की कार्यप्रणाली से जुड़े नियमों, विनियमों और उपनियमों के संशोधन, अद्यतन और सरलीकरण पर विचार करना है। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता, प्रभावशीलता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रक्रियाओं का समय-समय पर पुनरीक्षण जरूरी है। समिति द्वारा प्राप्त सुझावों और अनुशंसाओं को आगामी सत्र में परिषद के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। चंदौली जिले की समीक्षा…
Read More
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र सभागार में सम्पन्न 

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र सभागार में सम्पन्न 

फसल नुकसान सत्यापन में लापरवाही बरतने वाले लेखपालों पर होगी कार्रवाई -  जिलाधिकारी सभी किसान भाई अपनी फॉर्मर रजिस्ट्री अवश्य करा ले ताकि किसान सम्मान निधि का लाभ ले सके- जिलाधिकारी  चन्दौली । किसान दिवस की बैठक के प्रारंभ होने पर पिछली बैठक में उठाए गए मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें पाया गया कि आधिकांश समस्याओं का समाधान कर दिया गया था एवं कुछ समस्याओं का अभी तक निस्तारण नहीं होने पर जिलाधिकारी ने कड़ी फटकार लगाते हुए उपस्थित सभी अधिकारी को निर्देशित किया कि अधिकारी के स्तर से निस्तारण होने वाले समस्याओं में कार्य को टाला न जाए उसे…
Read More
कांग्रेस जनों ने मनाया इन्दिरा का जन्मदिन 

कांग्रेस जनों ने मनाया इन्दिरा का जन्मदिन 

 चन्दौली। मुगलसराय शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधीजी के जन्मदिवस पर कांग्रेस जनों ने सुभाष पार्क में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान संगठन के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने वृक्षारोपण की, तत्पश्चात आयोजित गोष्ठी में शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि इंदिरा जी विश्व की महान नेता थीं, उनके जीते जी पड़ोसी देश भारत की तरफ आंख उठाकर भी देखने की हिम्मत नहीं रखते थे, सांप्रदायिक ताकते सर उठाने में डरती थीं, उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने जान की कुर्बानी…
Read More
कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा कृषक जागरुकता गोष्ठी का आयोजन

कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा कृषक जागरुकता गोष्ठी का आयोजन

चन्दौली ।  कृषि विज्ञान केन्द्र चन्दौली के परिसर में मिलेट्स योजनान्तर्गत कथक जागरूकता गोष्ठी/त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम/जनपदीय तिलहन मेला एवं आत्मा कृषक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अपर जिलाधिकारी द्वारा प्रांगण में लगे सभी स्टालों का अवलोकन किया गया एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। डा० मनीष कुमार सिंह, वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र, चन्दौली द्वारा मिलेट्स की फसलों की उत्पादन तकनीकी एवं उसके लाभ के विषय में विस्तृत जानकारी दी तथा बताया गया कि खेती केवल जीविकोपार्जन का साधन नहीं रह गया है। रिपुसूदन पाण्डेय सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा मिलेट्स सम्बन्धी विषयों के बारे में बताया…
Read More
50 लाख से अधिक लागत के निर्माण कार्यो की प्रगति सम्बन्धित बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न

50 लाख से अधिक लागत के निर्माण कार्यो की प्रगति सम्बन्धित बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न

कार्यदाई संस्थाओं के निर्माण कार्य की गुणवत्ता समय-समय पर करते रहें जनपद स्तरीय अधिकारी जांच महेवा में बन रहे ट्रामा सेंटर का बचा निर्माण कार्य पूरा करके हैंडओवर करें कार्यदाई संस्था -जिलाधिकारी  चंदौली। 50 लाख से अधिक लागत के निर्माण कार्यो की प्रगति सम्बन्धित बैठक विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने जनपद में चल रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता उत्तम रहें। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से इस बात की पुष्टि करने के लिए कहा है कि निर्माण कार्य निर्धारित नियमों, मानकों का पालन करते हुए गुणवत्ता के अनुरूप ही किए जाएं।    मॉडल स्कूल पचकेडिया गढवा, नौगढ़ के…
Read More
नौगढ़ में रेंजर अमित श्रीवास्तव ने चेतावनी के बाद शुरू किया अभियान …

नौगढ़ में रेंजर अमित श्रीवास्तव ने चेतावनी के बाद शुरू किया अभियान …

दोपहर से शाम तक चलती रही जेसीबी, रेंजर की सख़्त चेतावनी: “अतिक्रमण हटेगा ही,  विरोध करने वालों को भेजेंगे जेल  नौगढ़/ चंदौली जिले की तहसील नौगढ़ में डीएफओ रामनगर बी शिवशंकर के निर्देश पर सोमवार को जयमोहनी रेंज में लंबे समय से चली आ रही अवैध कब्जाखोरी के खिलाफ  प्रशासन और वन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। रेंजर जयमोहनी अमित श्रीवास्तव द्वारा अतिक्रमणकारियों को अंतिम चेतावनी दिए जाने के बाद दोपहर 12 बजे से लेकर देर शाम तक जेसीबी बिना रुके चलती रही, और सेहुआ बीट के अमदहा कम्पार्टमेंट नंबर–2 से करीब…
Read More
महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने किया विभिन्न संस्थाओं का निरीक्षण 

महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने किया विभिन्न संस्थाओं का निरीक्षण 

चंदौली। उ०प्र० राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती चारू चौधरी का जनपद भ्रमण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सदर का निरीक्षण किया गया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर ढंग से मरीजों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान डाक्टर एवं कर्मचारी अपने दायित्व का बखूबी निर्वहन करें। अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली चिकित्सा सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित रखें। इसके अलावा उन्होंने साफ-सफाई, और स्टाफ की उपस्थिति की जांच की।  उन्होंने राजकीय बाल गृह में दत्तक ग्रहण ईकाई का निरीक्षण करते हुए बाल गृह में रह रहे बच्चों का कुशलक्षेम जाना व उनकी बातों को सुना। गोद लिए…
Read More
वृद्धाश्रम में लगाया गया जागरूकता शिविर 

वृद्धाश्रम में लगाया गया जागरूकता शिविर 

चन्दौली । अपर जनपद न्यायाधीश / पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली विकास वर्मा -। ने कृषक सेवा समिति द्वारा चन्दौली मे संचालित वृद्धाश्रम में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। जिसमें संस्था के निदेशक बृजेश राय, संस्था के कर्मचारी अनिल यादव, संजय यादव, रमेश उपाध्याय एवं अन्य कर्मचारीगण व वृद्धजन उपस्थित रहे।सचिव द्वारा उपस्थित वृद्धजनों को Maintenance and Welfare of parents and Senior Citizens Act, 2007 के सन्दर्भ में बताते हुए कहा गया कि "माता- पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम, 2007" एक ऐसा भारतीय कानून है जो बच्चों और उत्तराधिकारियों के लिए माता-पिता और…
Read More
पुरस्कार वितरण समारोह में नाटकों का मंचन

पुरस्कार वितरण समारोह में नाटकों का मंचन

पीडीडीयू नगर। स्थानीय मंगल ज्योति लॉन के प्रांगण में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में नगर की सुप्रसिद्ध सांस्कृतिक संस्था अस्मिता नाट्य संस्थान द्वारा दो नाटकों का मंचन किया गया जिसमें सर्वप्रथम शिक्षा पर आधारित नाटक खेल जारी - खेल जारी का मंचन किया गया, जिसमें सर्वश्री विजय कुमार गुप्ता, संजय शर्मा, प्रमोद अग्रहरि, देवेश कुमार, निक्की गुप्ता, इत्यादि कलाकारों ने अपने अभिनय से जान डाल दी, दूसरे नाटक जो मजहर इक़बाल द्वारा लिखित मॉडर्न पंडित में समाज में हो रहे बदलाव को दिखाया गया कि इस व्यस्त समय में लोग अपने जरूरी कार्यों को भी केवल खाना…
Read More