महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने किया विभिन्न संस्थाओं का निरीक्षण 

Spread the love

चंदौली। उ०प्र० राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती चारू चौधरी का जनपद भ्रमण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सदर का निरीक्षण किया गया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर ढंग से मरीजों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान डाक्टर एवं कर्मचारी अपने दायित्व का बखूबी निर्वहन करें। अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली चिकित्सा सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित रखें। इसके अलावा उन्होंने साफ-सफाई, और स्टाफ की उपस्थिति की जांच की। 

उन्होंने राजकीय बाल गृह में दत्तक ग्रहण ईकाई का निरीक्षण करते हुए बाल गृह में रह रहे बच्चों का कुशलक्षेम जाना व उनकी बातों को सुना। गोद लिए जाने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए गोद की प्रक्रिया के लिए सभी आवश्यक विधिक कार्रवाईयों को शीघ्रता से पूर्ण कराये जाने एवं शिशुओं के गोद हेतु लीगल फ्री होने के पश्चात प्रक्रिया को तेजी से किए जाने के निर्देश दिए है। इस दौरान रजिस्टर का अवलोकन करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। दत्तक ग्रहण ईकाई में 15 शिशु रह रहे हैं, जिनका स्वास्थ्य ठीक रहा।

महिला कल्याण विभाग द्वारा चलाए जा रहे ‘सखी वन स्टॉप सेंटर’ का वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दौरा किया। उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और महिलाओं व बच्चियों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। सेंटर के रजिस्टर का निरीक्षण कर आवश्यक अभिलेखों की जांच की तथा सेंटर में संचालित किचन को भी देखा। उन्होंने सेंटर की साफ-सफाई एवं किचन में बनने वाले भोजन की गुणवत्ता के विषय पर भी चर्चा की। इस दौरान मा० उपाध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीड़ित महिलाओं को समय पर आवश्यक सहयोग और सहायता उपलब्ध कराई जाए ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

वृद्ध आश्रम में निरीक्षण के दौरान वृद्धजनों की स्वास्थ्य सुविधाएं, आवासीय व्यवस्था, स्वच्छता, भोजन व पानी की गुणवत्ता तथा अन्य मूलभूत सेवाओं की बारीकी से जांच की गई। निरीक्षण के दौरान कुछ कमियों को चिन्हित कर संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। वृद्धजनों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं और समाधान का आश्वासन दिया गया। 

महिला विभाग की योजनाओं पर जनपद स्तरीय अधिकारी से वार्ता के दौरान, योजनाओं का लाभ, पात्रता के अनुसार सुनिश्चित हों इसके लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला और निराश्रित महिला पेंशन योजनाओं, महिला स्वयं सहायता समूहों, और वन स्टॉप सेंटरों जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की लोगों में जागरूकता के साथ पात्र व्यक्ति को लाभान्वित किया जाय। इसके लिए केन्द्र सरकार राज्य सरकार केन्द्र सरकार राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु युद्ध स्टर से कार्य कर रही है। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी, क्षेत्राधिकारी स्नेहा तिवारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार, सम्बन्धित स्टाप गण, लिपिक राजेश कुमार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *