कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा कृषक जागरुकता गोष्ठी का आयोजन

Spread the love

चन्दौली ।  कृषि विज्ञान केन्द्र चन्दौली के परिसर में मिलेट्स योजनान्तर्गत कथक जागरूकता गोष्ठी/त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम/जनपदीय तिलहन मेला एवं आत्मा कृषक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अपर जिलाधिकारी द्वारा प्रांगण में लगे सभी स्टालों का अवलोकन किया गया एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

डा० मनीष कुमार सिंह, वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र, चन्दौली द्वारा मिलेट्स की फसलों की उत्पादन तकनीकी एवं उसके लाभ के विषय में विस्तृत जानकारी दी तथा बताया गया कि खेती केवल जीविकोपार्जन का साधन नहीं रह गया है। रिपुसूदन पाण्डेय सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा मिलेट्स सम्बन्धी विषयों के बारे में बताया गया कि मिलेटस की फसलें कम उर्वरता वाली एवं कम पानी वाले क्षेत्रों में उगाई जा सकती है एवं इनसे बने उत्पाद बिस्किट, समोसा, लड्डू, केक के गुणों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

बरिष्ठ वैज्ञानिक/अध्यक्ष कृषि विज्ञान केन्द्र ने मानव जीवन में हो रही विभिन्न बीमारियों से बचने हेतु मिलेट्स से जुड़े फसलें ज्वार, बाजरा, सावा, कोदों, कुटकी आदि के औषधीय गुणों के बारे में जानकारी दी। रमेश सिह, अध्यक्ष शिवनन्दम् फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी, धानापुर ने जायद मक्का के उत्पादन एवं तिलहनी फसलों की खेती के विषय में विस्तृत जानकारी दी तथा कृषकों की आमदनी बढ़ाने हेतु कृषि में विविधीकरण अपनाने पर जोर दिया। मानसिंह कुशवाहा, अवर अभियन्ता द्वारा खेती में कृषि यंत्रीकरण एवं जायद फसलों के लिये हो रही सिंचाई के असुविधा में सोलर सिंचाई पम्प लगाने हेतु प्रोत्साहित किया।

उक्त कार्यक्रम में मिलेट्स से सम्बन्धित रेसिपी के लिये कृषि वैज्ञानिक चन्दन कुमार सिंह के द्वारा विस्तृत जानकारी किसानों को प्रदान की गयी।

उप कृषि निदेशक ने सभी किसान भाईयों से अपील की गयी कि सभी लोग मिलेट्स फसलों के उत्पादन के साथ-साथ रबी सीजन में तिलहनी एवं दलहनी की खेती करें एवं लाभ प्राप्त करें। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक, जिला उद्यान अधिकारी, अध्यक्ष कृषि विज्ञान केन्द्र, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी, कृषि विभाग के कर्मचारी व प्रगतिशील कृषक अजय सिंह, शैलेन्द्र पाण्डेय व अन्य कृषक उपस्थित रहे।

अन्त में उप कृषि निदेशक, चन्दौली द्वारा मिलेट्स कृषक जागरूकता गोष्ठी/ त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम / जनपदीय तिलहन मेला में उपस्थित सभी किसानों, विभिन्न विभागों के स्टाल, विभाग के उपस्थित सभी अधिकारियों /कर्मचारियों एवं आत्मा योजना से भ्रमण पर आये कृषकों को धन्यवाद ज्ञापित कर समाप्ति की घोषणा की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *