13
Mar
बुलंदशहर। खुर्जा परियोजना में 55वाँ राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह 4 मार्च से 10 मार्च 2026 तक उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य परियोजना स्थल पर कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा कार्यस्थल पर होने वाली दुर्घटनाओं को कम करना था। इस अवसर पर परियोजना में विभिन्न जागरूकता एवं सहभागिता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ 02 मार्च 2026 को बिनोद कुमार साहू, मुख्य महाप्रबंधक (परियोजना) द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा शपथ दिलाई गई, जिसमें सभी ने कार्यस्थल पर सुरक्षा नियमों का पालन…
