29
Jul
श्रमिकों को कल्याणकारी एवं रोजगार सम्बन्धी योजनाओ से कराया गया अवगत औरंगाबाद । एनटीपीसी नबीनगर में मंगलवार को श्रमिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत प्रतिभागियों को "प्रधानमंत्री रोजगार संलग्न प्रोत्साहन योजना (PM Employment Linked Incentive Scheme)" के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। सत्र का संचालन श्रम प्रवर्तन अधिकारी (केंद्रीय), एम् पी एस तोमर द्वारा किया गया। एम् पी एस तोमर ने प्रतिभागियों को योजना की रूपरेखा, पात्रता मानदंड, नियोक्ताओं के लिए निर्धारित प्रोत्साहन तथा योजना से श्रमिकों को मिलने वाले संभावित लाभों के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि…
