एनटीपीसी बाढ़ में बालिका सशक्तिकरण अभियान-2025 का समापन 

Spread the love

पटना । एनटीपीसी बाढ़ में बालिका सशक्तिकरण अभियान-2025 का ओजस नगर में भव्य समापन समारोह का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य 12 गांवों से चयनित 40 बालिकाओं को शैक्षणिक, मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त बनाना था।

कार्यक्रम की शुरुआत शाम 6 बजे मुख्य अतिथि  जी. श्रीनिवास राव, कार्यकारी निदेशक (एनटीपीसी बाढ़), श्रीमती कविता राव, अध्यक्षा, मंदाकिनी क्लब और वरिष्ठ अधिकारीगण द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके पश्चात NTPC गीत, गणेश वंदना, सेल्फडिफेन्स एक्ट, नाटक एवं योग प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया।

साथ ही अभियान में प्रतिभागी सुश्री अन्नु कुमारी और सुश्री पावनी कुमारी ने अपने अनुभव भी साझा किए।

कार्यक्रम में उपस्थित विशेष अतिथि चंदन कुमार, एसडीएम- बाढ़ एंव मुख्य अतिथि जी. श्रीनिवास राव, कार्यकारी निदेशक (एनटीपीसी बाढ़) ने प्रेरणादायक संबोधन दिया। चंदन कुमार ने बाल विवाह रोकने को लेकर अपील की, साथ ही चुनाव में महिलाओं की भागीदारी पर बल और बालिकाओं से संबधित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने एनटीपीसी की इस पहल की खूब सराहना भी की।

वहीं  राव ने बताया कि GEM अब केवल एक अभियान नहीं, बल्कि सशक्त भारत की दिशा में एक ठोस कदम बन चुका है।

अभियान के दौरान मंदाकिनी क्लब का भरपूर सहयोग मिला। श्रीमती कविता राव, अध्यक्षा,  मंदाकिनी क्लब का  समय-समय पर बालिकाओं को मार्गदर्शन मिला। मंदाकिनी क्लब द्वारा गणेश अथर्वशीर्षम का भी आयोजन किया गया।

समारोह के दौरान यह घोषणा की गई कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी चार बालिकाओं का चयन कर उन्हें NDA स्कूल में कक्षा 6 से 10 तक की शिक्षा का पूरा खर्च NTPC वहन करेगा। इस अवसर पर बालिकाओं को स्मृति चिन्ह, किताब और प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में श्रीकांत केरहालकर, महाप्रबन्धक (ओ एंड एम), एके रजा, महाप्रबन्धक (मेंटेनेस एवं फ्यूल मैनेजमेंट), कमांडेंट, सीआईएसएफ और विभागाध्यक्ष एंव अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण, मंदाकिनी क्लब की वरिष्ठ सदस्यागण, यूनियन-एसोसिएशन के पदाधिकारीगण, कर्मचारीगण की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अलावा कार्यक्रम में भाग ले रही बालिकाएँ तथा उनके परिवारजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *