एनटीपीसी पूर्वी क्षेत्र-1 मुख्यालय ने मनाया 11वाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस  

Spread the love

कर्मचारियों एवं परिजनों ने योग प्रोटोकॉल के अनुरूप किया सामूहिक योगाभ्यास

पटना,। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा तय योग प्रोटोकॉल के अनुसार एनटीपीसी पूर्वी क्षेत्र-1 मुख्यालय ने जहाँ आज शास्त्री नगर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय सह आवासीय परिसर में 11वाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया । वहीं  क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (पूर्व -1)  सुदीप नाग और महाप्रबंधक (मा. सं.)  अनिल कुमार चावला ने पूर्वी क्षेत्र -1 मुख्यालय के कोलकाता कार्यालय के कर्मियों साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भाग लिया । 

इस अवसर पर एनटीपीसी पूर्वी क्षेत्र-1 के दोनों  कार्यालयों के अधिकारी, कर्मचारी तथा उनके परिजन बड़ी संख्या में एकत्र हुए और सामूहिक योगाभ्यास में सहभागिता की। 

पटना में कार्यक्रम का संचालन पटना के जाने-माने योग प्रशिक्षक विशाल कुमार ने किया। उन्होंने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को योग के विभिन्न आसनों, प्राणायाम तथा ध्यान विधियों का अभ्यास कराया और योग के नियमित अभ्यास से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।कार्यक्रम के समन्वयकर्ता वरीय प्रबंधक (मानव संसाधन),  पवन कुमार पाण्डेय ने स्वागत संबोधन में  सभी प्रतिभागियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि “योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि यह स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन शैली का आधार है। हम सभी को इसे अपनी दिनचर्या में शामिल कर स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।”

इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक (वाणिज्यक) मनीष जैन ने योग प्रशिक्षक विशाल कुमार का पौधा भेंट कर अभिनंदन किया और योग के क्षेत्र में  उनके प्रयासों की सराहना की।कार्यक्रम के दौरान उत्साहवर्धन हेतु कई अधिकारियों ने भी योगाभ्यास किया और अपने अनुभव साझा किए। परिवारों के बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक योगाभ्यास कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।

इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक (सिविल) संजीव कुमार भारती, उप महाप्रबंधक (नैगम संचार) विश्वनाथ चन्दन, उप महाप्रबंधक (विधि) शंकर आनंद, उप महाप्रबंधक (वाणिज्यक) तजेन्द्र पाल सिंह, उप महाप्रबंधक (प्रचालन सेवाएँ) राहुल आनंद, उपमहाप्रबंधक (विधयुत) अद्वैत कल्याण सहित अन्य कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।   

एनटीपीसी पूर्वी क्षेत्र-1 मुख्यालय में प्रतिवर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर इस प्रकार के आयोजन से कर्मचारियों एवं उनके परिवारों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सकारात्मक वातावरण को प्रोत्साहित करने में मदद मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *