Gaon Giraw

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप - Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
12648 Posts
भगवान परशुराम जयंती पर अचलेश्वर मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र, श्रद्धा और आस्था से सराबोर हुआ वातावरण

भगवान परशुराम जयंती पर अचलेश्वर मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र, श्रद्धा और आस्था से सराबोर हुआ वातावरण

डाला। सनातन संस्कृति के गौरव, धर्म के अमिट प्रकाश स्तंभ और ज्ञान-शौर्य के प्रतीक भगवान परशुराम की जयंती अक्षय तृतीया के दिन बुधवार को नगर के श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पूरी आस्था, श्रद्धा और वैदिक परंपरा के साथ मनाई गई। आयोजन की भव्यता और आध्यात्मिक ऊर्जा से मंदिर परिसर दिव्यता से सराबोर हो उठा।यजमान कृपा शंकर चौबे द्वारा विधिवत पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके उपरांत पंडित ओमप्रकाश त्रिपाठी व शुभम त्रिपाठी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन, पूजन और आरती सम्पन्न कराई गई। समूचे आयोजन के दौरान भक्ति, अनुशासन और सनातन मर्यादा का अद्भुत समन्वय…
Read More
इफ़को किसान सेवा केंद्र घियानगर मे किसान सभा का आयोजन 

इफ़को किसान सेवा केंद्र घियानगर मे किसान सभा का आयोजन 

प्रयागराज। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय कुदेशिया जी फूलपुर इकाई प्रमुख ने किया सभा में  एस. सी. मिश्रा. उप महाप्रबंधक इफ़को प्रयागराज, डॉ हरिश्चंद्र प्रधानाध्यापक इफ़को कॉर्डेट फूलपुर प्रयागराज,  अक्षय कुमार पांडेय क्षेत्र प्रबंधक प्रयागराज ने किया। संजय कुदेशिया जी ने किसानों को संतुलित पोषक तत्त्व प्रबंधन के बारे में विस्तार से बताया । उन्होंने कहा कि वैकल्पिक एवं स्मार्ट उर्वरकों का प्रयोग करके मृदा प्रदूषण जल प्रदूषण एवं वायु प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सकता है साथ ही साथ उत्पादन में भी वृद्धि दर्ज की जा सकती है। कुदेशिया जी के द्वारा सुझाव दिया गया कि नैनो उर्वरकों को…
Read More
सीसीएल मुख्यालय में विद्युत् सुरक्षा एवं LOTO कार्यान्वयन पर कार्यशाला का आयोजन

सीसीएल मुख्यालय में विद्युत् सुरक्षा एवं LOTO कार्यान्वयन पर कार्यशाला का आयोजन

रांची । सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के मुख्यालय, रांची में "विद्युत् सुरक्षा, शटडाउन प्रक्रिया एवं LOTO (Lockout/Tagout) के कार्यान्वयन" विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन सीसीएल के निदेशक (तकनीकी/संचालन) श्री चंद्रशेखर तिवारी द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में खनन क्षेत्रों में विद्युत् सुरक्षा, संरचित शटडाउन प्रक्रियाएं एवं LOTO प्रणाली के प्रभावी कार्यान्वयन की आवश्यकता और प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर खान सुरक्षा महानिदेशालय (DGMS) के वरिष्ठ अधिकारियों— के. एम. रेड्डी, निदेशक (विद्युत्),  एम. के. जेना, उप निदेशक (विद्युत्), तथा  अरविंद कुमार, उप निदेशक (विद्युत्)—की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने तकनीकी सत्रों…
Read More
स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी, चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी का कराए बायोमैट्रिक अटेंडेंस – जिलाधिकारी

स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी, चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी का कराए बायोमैट्रिक अटेंडेंस – जिलाधिकारी

कोई भी डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी बिना डीएम के अनुमति के जनपद मुख्यालय न छोड़ें मरीजों को मिले बेहतर चिकित्सकीय सुविधा -जिलाधिकारी भदोही /जिलाधिकारी शैलेष कुमार की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की बैठक आहूत की गई, जिसमें स्वास्थ्य सुविधाओं से संबंधित गहन विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष चक को निर्देश दिया कि स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी, चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी की उपस्थिति बायोमेट्रिक से कराए। उन्होंने कहा कि चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मचारी अपने निर्धारित ड्रेस कोड में रहे, पदनाम की पट्टिका आवश्य लगाए ताकि मरीजों को कठिनाई न हो।…
Read More
अनाधिकृत रूप से हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रीकरण प्लेट की बिक्री और आपूर्ति करने वालों के विरूद्ध होगी कठोर कानूनी कार्यवाही

अनाधिकृत रूप से हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रीकरण प्लेट की बिक्री और आपूर्ति करने वालों के विरूद्ध होगी कठोर कानूनी कार्यवाही

*परिवहन अधिकारियों को एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्यवाही करने के दिए गए निर्देश* रायपुर, / अनाधिकृत रूप से हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रीकरण प्लेट की बिक्री और आपूर्ति करने वालों के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। परिवहन आयुक्त एस. प्रकाश द्वारा ऐसा करने वाले डीलर्स और व्यक्तियों के विरूद्ध सीधे एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्यवाही करने के निर्देश सभी परिवहन अधिकारियों को दिए गए हैं।  गौरतलब है कि सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली द्वारा एचएसआरपी के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों, केन्द्रीय मोटरयान अधिनियम 1988 एवं केन्द्रीय मोटरयान नियम 1989 के प्रावधानों, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के परिपालन में…
Read More
छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों की दस्तक:नवा रायपुर में स्थापित होगा अत्याधुनिक NIELIT केंद्र

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों की दस्तक:नवा रायपुर में स्थापित होगा अत्याधुनिक NIELIT केंद्र

रायपुर /प्रदेश की तकनीकी शिक्षा को सशक्त बनाने और युवाओं को डिजिटल कौशल से लैस करने की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में नवा रायपुर अटल नगर में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (NIELIT) के स्टेट ऑफ द आर्ट केंद्र की स्थापना को मंजूरी दी गई। इस संस्थान की स्थापना के लिए 10.023 एकड़ भूमि निःशुल्क आबंटित करने के प्रस्ताव को भी मंत्रिपरिषद ने स्वीकृति प्रदान की। यह निर्णय राज्य के डिजिटल भविष्य की आधारशिला साबित होगा। NIELIT, जो भारत सरकार…
Read More
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने न्यूरो स्पाइन रिहैबिलिटेशन सेंटर का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने न्यूरो स्पाइन रिहैबिलिटेशन सेंटर का किया शुभारंभ

रायपुर /मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के कमल विहार में अत्याधुनिक न्यूरो स्पाइन रिहैबिलिटेशन सेंटर का विधिवत उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने अस्पताल परिसर का भ्रमण कर उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने भर्ती मरीजों से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी ली। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। राज्य की रजत जयंती वर्ष में हम यह गर्व से कह सकते हैं कि आज छत्तीसगढ़ चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई पहचान बना रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व…
Read More
मुख्यमंत्री ने श्रमवीरों को दी मई दिवस की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने श्रमवीरों को दी मई दिवस की शुभकामनाएं

रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस (मई दिवस) के अवसर पर प्रदेश के सभी श्रमवीरों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने श्रमिकों के सुखद, सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि एक मई का दिन उन मेहनतकश हाथों को सम्मान देने का अवसर है, जो अपने परिश्रम और समर्पण से समाज व राष्ट्र की प्रगति को आधार देते हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्रमिक समाज के अभिन्न अंग हैं और किसी भी समावेशी विकास यात्रा की नींव श्रमिकों के परिश्रम पर टिकी होती है। राज्य सरकार श्रमिकों की…
Read More
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर है सजग और प्रतिबद्ध – स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर है सजग और प्रतिबद्ध – स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

**टीबी मुक्त ग्राम पंचायत कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान : मंत्री श्री जायसवाल* रायपुर / स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज रायपुर मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित टीबी उन्मूलन एवं एनक्यूएएस (NQAS) में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सजग, संवेदनशील और सक्रिय है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्ष 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य की दिशा में छत्तीसगढ़…
Read More
मंत्री केदार कश्यप ने नवीन एसओआर का किया विमोचन

मंत्री केदार कश्यप ने नवीन एसओआर का किया विमोचन

*निर्माण कार्यों में आएगी तेजी व पारदर्शिता* रायपुर, / जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप ने आज नवा रायपुर स्थित नया सर्किट हाउस में नवीन दर अनुसूची-2025 (एसओआर) का विमोचन किया। मंत्री श्री कश्यप ने नवीन एसओआर से जल संसाधन विभाग की सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण में गति और पारदर्शिता आएगी और छत्तीसगढ़ राज्य जल प्रबंधन के क्षेत्र में नए मानदंड स्थापित करेगा। इस अवसर पर विभाग के सचिव राजेश सुकुमार टोप्पो, प्रमुख अभियंता इंद्रजीत उइके सहित समस्त मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता एवं विभागीय अभियंतागण उपस्थित थे। यह नवीन दर अनुसूची (एसओआर) 1 मई 2025 से प्रभावशील होगी।  यहां यह उल्लेखनीय…
Read More