01
May
हजारीबाग। एनएमएल पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस 2025 का गरिमापूर्ण ढंग से आयोजन किया गया। इस अवसर पर परियोजना के विभिन्न विभागों में कार्यरत बड़ी संख्या में संविदा श्रमिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परियोजना प्रमुख पकरी बरवाडीह सुब्रत कुमार दास रहे। अपने संबोधन में उन्होंने सभी श्रमिकों को शुभकामनाएं देते हुए परियोजना की उपलब्धियों में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा, "परियोजना की सफलता और लक्ष्यों की प्राप्ति में आप सभी श्रमिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है।" परियोजना प्रमुख ने यह भी कहा कि परियोजना में सुरक्षा को सर्वोच्च…
