Gaon Giraw

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप - Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
12655 Posts
छत्तीसगढ़ बना जीएसटी संग्रह में अग्रणी राज्य, अप्रैल 2025 में 4135 करोड़ का संग्रहण

छत्तीसगढ़ बना जीएसटी संग्रह में अग्रणी राज्य, अप्रैल 2025 में 4135 करोड़ का संग्रहण

केरल, पंजाब और बिहार जैसे राज्यों को पछाड़ा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किए गए सुधारों का असर रायपुर, 2 मई 2025/ अप्रैल 2025 में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रहण  में छत्तीसगढ़ ने उल्लेखनीय उपलब्धि  हासिल  की है। छत्तीसगढ़ ने 4135 करोड़ रूपए का जीएसटी संग्रहण कर देश के शीर्ष 15 राज्यों की सूची में अपनी जगह बनाई है। जीएसटी संग्रहण के मामले में छत्तीसगढ़ ने केरल, पंजाब, बिहार और खनिज संसाधनों से भरपूर झारखंड जैसे राज्यों को भी पीछे छोड़ दिया है। राज्य में इस आर्थिक प्रगति को लेकर विशेषज्ञों का मानना है कि यह उपलब्धि…
Read More
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 03 मई को करेंगे पंजीयन विभाग की 10 नवीन सुविधाओं का शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 03 मई को करेंगे पंजीयन विभाग की 10 नवीन सुविधाओं का शुभारंभ

मेसर्स रैक बैंक के एआई डाटा सेंटर का होगा शिलान्यासरायपुर, / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 3 मई को नवा रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में पंजीयन (रजिस्ट्री) विभाग की नवाचार आधारित 10 नवीन सुविधाओं का शुभारंभ और मेसर्स रैक बैंक द्वारा प्रस्तावित अत्याधुनिक एआई डाटा सेंटर का शिलान्यास भी करेंगे। यह कार्यक्रम राज्य के डिजिटल बुनियादी ढ़ांचे को सुदृढ़ बनाने और आम नागरिकों को पारदर्शी, सरल तथा तकनीकी सुलभ सेवाएं प्रदान करने की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण कदम होगा।   पंजीयन विभाग द्वारा आम नागरिकों की सुविधा, पारदर्शिता और दस्तावेजों की सुरक्षा के उद्देश्य से पंजीयन प्रणाली को पूरी तरह डिजिटल…
Read More
गंगा आरती के दौरान रेहान नामक किशोर की बर्बर पिटाई के मामले में साझा संस्कृति मंच ने पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

गंगा आरती के दौरान रेहान नामक किशोर की बर्बर पिटाई के मामले में साझा संस्कृति मंच ने पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

वाराणसी/ 28 अप्रैल 2025 को दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती के दौरान रेहान नामक मुस्लिम किशोर को उसकी धार्मिक पहचान के आधार पर कुछ असामाजिक तत्वों ने बेरहमी से मारा-पीटा। घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार की तहरीर पर FIR दर्ज हुई, लेकिन 30 अप्रैल को पुलिस ने अस्पताल से बिना सहमति के रेहान को थाने बुलाया। दिनभर झुलसती गर्मी में बिना भोजन-पानी के पूछताछ की गई और रात 8.30 बजे तक उत्पीड़न कर 151 में चालान कर पुलिस लाइन भेज दिया गया। बाद में सामाजिक प्रयासों से जमानत मिली। इसी संदर्भ में आज साझा…
Read More
मॉ अभियान: महानदी के उद्गम से जनजागरण और जलसंरक्षण की नई शुरुआत

मॉ अभियान: महानदी के उद्गम से जनजागरण और जलसंरक्षण की नई शुरुआत

रायपुर,/ छत्तीसगढ़ की जीवनदायिनी महानदी अब केवल एक नदी नहीं, बल्कि जनभागीदारी, पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक जागरण की मिसाल बनती जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की प्रेरणा से मोर गांव मोर पानी की अवधारणा को साकार करने हेतु शुरू किए गए मॉं अभियान की पहली कड़ी 2 मई को धमतरी जिले के नगरी-सिहावा क्षेत्र में देखी गई, जब लगभग दो हजार लोगों ने सामूहिक श्रमदान से नदी सफाई की ऐतिहासिक शुरुआत की। महानदी के उद्गम स्थल सिहावा के फरसियां गांव से लेकर गणेश घाट तक फैले लगभग 14 किलोमीटर लंबे नदी क्षेत्र की सफाई कर स्थानीय लोगों ने…
Read More
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में भाग लेंगे छत्तीसगढ़ के 12 मल्लखंब खिलाड़ी

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में भाग लेंगे छत्तीसगढ़ के 12 मल्लखंब खिलाड़ी

12 सदस्यीय दल में नारायणपुर के 9 युवा मल्लखंब खिलाड़ी शामिल, बिहार के बोधगया में 5 से 9 मई तक होंगी मल्लखंब की प्रतियोगिताएंरायपुर, / खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 बिहार के बोधगया में 4 से 15 मई तक आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 12 मल्लखंभ खिलाड़ी शामिल होंगे। इन खिलाड़ियों में नारायणपुर जिले के 9 मल्लखंब खिलाड़ी शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी अबूझमाड़ मल्लखंब और स्पोर्ट्स अकादमी से जुड़े हैं। मल्लखंब की प्रतियोगिताएं 5 से 9 मई तक आयोजित होंगी। खेल और युवा कल्याण अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार चयनित मल्लखंब खिलाड़ियों में 5 बालक और 4 बालिकाएं…
Read More
वीटीएस एवं आरएफआईडी आधारित बूम बैरियर के कार्यान्वयन की स्थिति की निगरानी हेतु व्यापक निरीक्षण अभियान प्रारंभ

वीटीएस एवं आरएफआईडी आधारित बूम बैरियर के कार्यान्वयन की स्थिति की निगरानी हेतु व्यापक निरीक्षण अभियान प्रारंभ

रांची। सीसीएल के विजिलेंस विभाग द्वारा डिजिटल तकनीकों की पारदर्शी एवं प्रभावी तैनाती सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक दो-दिवसीय निरीक्षण अभियान आरंभ किया गया है। यह अभियान 2 और 3 मई 2025 को सीसीएल के समस्त क्षेत्रों में संचालित किया जा रहा है।  इस विशेष अभियान के तहत विजिलेंस विभाग की टीमें विभिन्न चेक पोस्ट एवं वेट ब्रिजों पर व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम (वीटीएस) तथा रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) आधारित बूम बैरियर्स की वर्तमान स्थिति एवं कार्यशीलता का गहन अवलोकन एवं मूल्यांकन कर रही हैं। इस अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 2 मई 2025 को सीसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी…
Read More
बहुउद्देशीय सामुदायिक भवन का उद्घाटन एवं PVUNL टीम के साथ परियोजना स्थल का दौरा किया 

बहुउद्देशीय सामुदायिक भवन का उद्घाटन एवं PVUNL टीम के साथ परियोजना स्थल का दौरा किया 

पतरातू। शुक्रवार को हजारीबाग के  सांसद  मनीष जायसवाल एवं बरकागांव के माननीय विधायक  रोशन लाल चौधरी द्वारा संयुक्त रूप से रासदा एवं साकुल गांव में नवनिर्मित बहुउद्देशीय सामुदायिक भवन का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर PVUNL के अधिकारियों ने उपस्थित जनसमूह को भवन की विशेषताओं एवं इससे स्थानीय समुदाय को होने वाले लाभों की जानकारी दी। उन्होंने इसे क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। उद्घाटन कार्यक्रम के उपरांत  सांसद एवं विधायक ने PVUNL परियोजना स्थल का दौरा किया तथा निर्माणाधीन परियोजना कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान PVUNL के मुख्य कार्यकारी अधिकारी  आर.…
Read More
इफको फूलपुर इकाई की टीम ने स्थानीय गाँव- हैबतपुर में किसान चौपाल लगाया 

इफको फूलपुर इकाई की टीम ने स्थानीय गाँव- हैबतपुर में किसान चौपाल लगाया 

प्रयागराज। इफको फूलपुर इकाई की टीम ने स्थानीय गाँव- हैबतपुर में जाकर किसान चौपाल लगाया    जिसमें किसानों को धान की फसल पर  नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी के प्रयोग विधि के बारे में बताया । वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (इकाई प्रमुख) संजय कुदेशिया ने कहा कि इफको किसानों के प्रति समर्पित संस्था है तथा किसान हितों को  ध्यान में रख कर नैनो उर्वरक तैयार किया गया है, यह नवीन तकनीकी पर आधारित है। आगामी धान की फसल में खेती नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी से ही खेती करें। यह पर्यावरण, जल, मिट्टी अनुकूल है तथा इसका फसल पर कोई…
Read More
ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने 44 नई नियुक्तियां कीं

ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने 44 नई नियुक्तियां कीं

 संकटोडिया  ।  ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) ने 02 मई, 2025 को ईसीएल मुख्यालय के संकल्प हॉल में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान 44 नई नियुक्तियों की पेशकश करके कर्मचारी कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। कार्यक्रम की अध्यक्षता ईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी)  सतीश झा ने की। 44 नियुक्तियों में से 32 एनसीडब्ल्यूए के तहत आश्रित रोजगार योजना से संबंधित हैं, जबकि शेष 12 नियुक्तियां आरएंडआर नीति के तहत प्रदान की गई हैं। नवनियुक्त व्यक्तियों को संबोधित करते हुए, ईसीएल के सीएमडी  झा ने गर्मजोशी से स्वागत किया और मृतक कर्मचारियों और भूमि खोने वालों के परिवारों…
Read More
एनटीपीसी सिंगरौली में दिव्यांग कर्मचारियों के साथ मानव संसाधन विभाग ने किया संवाद

एनटीपीसी सिंगरौली में दिव्यांग कर्मचारियों के साथ मानव संसाधन विभाग ने किया संवाद

सोनभद्र। एनटीपीसी सिंगरौली के आवासीय परिसर में स्थित गेस्ट हाउस में दिनांक 02 मई 2025 को परियोजना में कार्यरत सभी दिव्यांग कर्मचारियों का परियोजना के मानव संसाधन विभाग के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ  सिद्धार्थ मण्डल, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एवं  नरेश कुमार, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) द्वारा सभी दिव्यांग कर्मचारियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांग कर्मचारियों के कार्यस्थल संबंधी अनुभवों, चुनौतियों एवं आवश्यकताओं को समझते हुए, उनके समावेशी विकास व सौहार्दपूर्ण वातावरण को और सुदृढ़ करना था। श्री सिद्धार्थ मण्डल ने सभी कर्मचारियों से विस्तार से संवाद किया…
Read More