इफको फूलपुर इकाई की टीम ने स्थानीय गाँव- हैबतपुर में किसान चौपाल लगाया 

Spread the love

प्रयागराज। इफको फूलपुर इकाई की टीम ने स्थानीय गाँव- हैबतपुर में जाकर किसान चौपाल लगाया    जिसमें किसानों को धान की फसल पर  नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी के प्रयोग विधि के बारे में बताया । वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (इकाई प्रमुख) संजय कुदेशिया ने कहा कि इफको किसानों के प्रति समर्पित संस्था है तथा किसान हितों को  ध्यान में रख कर नैनो उर्वरक तैयार किया गया है, यह नवीन तकनीकी पर आधारित है। आगामी धान की फसल में खेती नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी से ही खेती करें। यह पर्यावरण, जल, मिट्टी अनुकूल है तथा इसका फसल पर कोई हानिकारक प्रभाव नहीं है, अतः इसका अधिक से अधिक प्रयोग करें। कार्डेट के प्राचार्य डॉ हरिश्चंद्र ने नैनो उर्वरक के बारे में तकनीकी जानकारी दी तथा कहा कि वह कोर्डेट में किसानों को इसके लिए विशेष प्रशिक्षण देंगे। वरिष्ठ प्रबंधक प्रशिक्षण अनुराग तिवारी एवं जन सम्पर्क अधिकारी स्वयम् प्रकाश ने भी संक्षिप्त में नैनौ उत्पाद के बारे में बताया। इस वर्ष इफको की तरफ से निःशुल्क ड्रोन उपलब्ध कराने की घोषणा की तथा कोर्डेट की टीम किसानो को ड्रोन विधि से छिडकाव का प्रशिक्षण देगी। चौपाल में किसानों ने नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी के प्रति उत्साह दिखाया। इस दौरान इफको इम्पलाइज संघ के महामंत्री विजय कुमार यादव, राजेश सिंह, ग्राम प्रधान राय सिंह पटेल, किसान इंद्र पाल पटेल, आशीष चौरसिया, प्रमोद पटेल, दूधनाथ, संगीता देवी आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *