16
May
बारा।एनटीपीसी अंता में 16 से 31 मई, 2025 की अवधि में चलने वाले स्वच्छता पखवाड़े का विधिवत शुभारम्भ परियोजना प्रमुख संजीव कुमार सक्सेना द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सहयोगी संस्थाओं के कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाकर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की। सक्सेना ने पखवाड़े के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सभी उपस्थितजनों से अनुरोध किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनें और कार्यस्थल सहित आस-पास के परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सक्रिय योगदान दें। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा महात्मा गांधी…
