अस्थाई टोल प्लाजा पर हुई मारपीट के मामले में दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज

Spread the love

पुलिस टोल पर लगे सी सी कैमरा का फुटेज निकाल घटना का सच्चाई जानने में जुटी 

अहरौरा, मिर्जापुर/ स्थानीय थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्ति नगर रोड पर बनस्थली महाविद्यालय के पास स्थित अस्थाई टोल प्लाजा पर बुधवार शाम को अहरौरा नगर के कटरा निवासी केन्द्रीय पुलिस बल के जवान व टोल प्लाजा के कर्मचारियों में  टोल न देने को लेकर हुए विवाद में टोल कर्मचारियों के कर्मचारियों द्वारा जवान एव उसके सहयोगियों की दौड़ा दौड़ा कर की गई पिटाई के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई में जुट गई है।

घायल जवान कमलेश कुमार चौहान ने पुलिस को तहरीर देकर  मुकदमा पंजीकृत कराया है।

 वही टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने भी टोल प्लाजा पर मारपीट मे दो कर्मचारियों के घायल होने की तहरीर दी है।

बता दें की केन्द्रीय पुलिस बल  में तैनात स्थानीय नगर के कटरा निवासी कमलेश कुमार चौहान पुत्र रामविलास चौहान की शादी आठ मई को थी वह शादी में घर आया था और अपने दो साथियों के साथ बुधवार शाम को कार से टोल प्लाजा के दक्षिण तरफ स्थित अपने दूसरे मकान पर जा रहा था टोल पर टोल प्लाजा देने को लेकर विवाद हो गया और टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों ने दौड़ाकर कमलेश चौहान की पिटाई कर दिया वही उसके साथी सुनील कुमार व मनोज पटेल को भी चोट आई।

वही टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने बताया की टोल न देने पर हुए विवाद में टोल कर्मी अंशुमान व टोल मैनेजर अतुल सिंह को भी चोट आई है।

प्रभारी निरीक्षक अजय सेठ ने बताया की अस्थाई टोल प्लाजा पर हुई मारपीट मे दोनों तरफ से मिली तहरीर के बाद मुकदमा पंजीकृत कर टोल प्लाजा पर लगे सी सी टी वी फुटेज के माध्यम से घटना की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *