20
May
आत्मनिर्भर और विकसित भारत के लिए खनिजों पर केंद्रित अनुसंधान और तकनीकी सहयोग पर विचार-विमर्श रांची। एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड (एनएमएल) और वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद – खनिज एवं सामग्री प्रौद्योगिकी संस्थान (सीएसआईआर-आईएमएमटी) ने महत्वपूर्ण खनिजों, खनिज प्रसंस्करण और सतत खनन प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में अनुसंधान एवं विकास के लिए सहयोग हेतु एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता ज्ञापन नवीन जैन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एनएमएल एवं आरईडी (माइनिंग), एनटीपीसी, और डॉ. रामानुज नारायण, निदेशक, सीएसआईआर-आईएमएमटी द्वारा हस्ताक्षरित किया गया। इस अवसर के समन्वय में डॉ. काली संजय, प्रमुख, हाइड्रो, बायो एवं इलेक्ट्रोमेटलर्जी विभाग एवं व्यवसाय विकास,…
