कमलावती सिंह ने उ0प्र0 महिला कल्याण निगम के अध्यक्ष का पदभार संभाला

Spread the love

लखनऊ : उत्तर प्रदेश शासन, महिला कल्याण अनुभाग-3 के आदेश के क्रम में श्रीमती कमलावती सिंह ने 19 मई, 2025 को उत्तर प्रदेश महिला कल्याण निगम में अध्यक्ष पद पर कार्यभार ग्रहण किया। श्रीमती सिंह को अध्यक्ष पद पर कार्यभार ग्रहण उ०प्र० महिला कल्याण निगम की प्रबन्ध निदेशक श्रीमती संदीप कौर द्वारा कराया गया। श्रीमती कमलावती सिंह द्वारा सामाजिक सेवा क्षेत्र में अत्यन्त उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। इस अवसर पर श्रीमती सिंह द्वारा उ०प्र० महिला कल्याण निगम द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ पात्र महिलाओं को सुनिश्चित कराये जाने के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ प्रयास किए जाने की बात कही। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *