Gaon Giraw

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप - Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
12746 Posts
बिना मुआवजा आदिवासी जमीन पर टावर निर्माण का विरोध, भाजपा जिलाध्यक्ष ने दी चेतावनी

बिना मुआवजा आदिवासी जमीन पर टावर निर्माण का विरोध, भाजपा जिलाध्यक्ष ने दी चेतावनी

डाला बाजार (सोनभद्र): नगर पंचायत डाला के धौठा टोला स्थित पश्चिमी क्षेत्र में एसीसी सीमेंट कंपनी के लिए 132 केवी ट्रांसमिशन लाइन बिछाने हेतु आदिवासी किसानों की जमीन पर बिना मुआवजा दिए विद्युत टावर लगाए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। कई महीनों से जबरन कब्जे की कोशिशों और दबाव के बीच शनिवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने विरोध जताया। लगातार शिकायतों की अनदेखी के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक आदिवासी किसानों को राज्य सरकार की नीति अनुसार उचित मुआवजा नहीं मिलेगा, तब तक कोई…
Read More
रेणुकूट में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं  द्वारा तिरंगा यात्रा निकाला गया 

रेणुकूट में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं  द्वारा तिरंगा यात्रा निकाला गया 

रेणुकूट। ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता और भारतीय जवानों द्वारा पाकिस्तान को धूल चटा कर भारत का गौरव बढ़ाने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी और जनसमुदाय के सहयोग से रेणुकूट में शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने मुर्धवा स्थित राधा कृष्ण मंदिर से शुरू कर पिपरी तक भ्रमण किया। इस मौके पर यात्रा में शामिल लोगों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय जवान जय किसान, भारतीय सेना जिंदाबाद इत्यादि नारे लगाए। तिरंगा यात्रा के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश एससी एसटी आयोग…
Read More
सेल,राउरकेला के वार्षिक ग्रीष्मकालीन कोचिंग कैंप में खेल गतिविधियों की भरमार

सेल,राउरकेला के वार्षिक ग्रीष्मकालीन कोचिंग कैंप में खेल गतिविधियों की भरमार

राउरकेला।सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) के सेक्टर-6 स्थित इस्पात स्टेडियम, सेक्टर-5 स्थित बीजू पटनायक हॉकी स्टेडियम, सेक्टर-20 स्थित इंडोर स्टेडियम, बास्केटबॉल मैदान या कबड्डी मैदान ,इस्पात नगरी के सभी खेल मैदान इस समय ग्रीष्मकालीन कोचिंग कैंप की प्रगति के कारण उत्साह और ऊर्जा के केंद्र में तब्दील हो चुके हैं। आरएसपी के खेल विभाग द्वारा आयोजित इस बहुप्रतीक्षित वार्षिक कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को विभिन्न खेलों में भाग लेने, उनकी प्रतिभा को निखारने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए एक मंच प्रदान करना है। इस्पात स्टेडियम में फुटबॉल मैदान में 140 से अधिक युवा उत्साहपूर्वक इस क्षेत्र के…
Read More
पीवीयूएनएल,पतरातू में ‘बालिका सशक्तिकरण अभियान 2025’ का शुभारंभ

पीवीयूएनएल,पतरातू में ‘बालिका सशक्तिकरण अभियान 2025’ का शुभारंभ

पतरातु।पतरातू  विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड द्वारा 'बालिका सशक्तिकरण अभियान 2025' का शुभारंभ किया गया। इस अभियान में परियोजना प्रभावित ग्रामों के सरकारी विद्यालयों की कक्षा पाँचवीं उत्तीर्ण बालिकाओं को शामिल किया गया है। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाना एवं उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर सीईओ  आर. के. सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। उनके साथ महाप्रबंधक  मनीष खेतरपाल, जीएम प्रोजेक्ट्स  अनुपम मुखर्जी, स्वर्णरेखा  महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती रीता सिंह, अन्य वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं भाग लेने वाली बालिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण से हुई,…
Read More
सेल,राउरकेला इस्पात सयंत्र ने शैक्षिक मानकों को बढ़ाने के लिए बोलानी अयस्क खदानों में स्कूलों को डीएवी संस्थान को हस्तांतरित किया

सेल,राउरकेला इस्पात सयंत्र ने शैक्षिक मानकों को बढ़ाने के लिए बोलानी अयस्क खदानों में स्कूलों को डीएवी संस्थान को हस्तांतरित किया

राउरकेला।सेल के राउरकेला स्टील प्लांट (आरएसपी) ने औपचारिक रूप से अपने खनन क्षेत्रों में बच्चों के लिए शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, बोलानी अयस्क खदानों में अपने ओडिया और हिंदी माध्यम माध्यमिक विद्यालय का प्रबंधन ओडिशा के डीएवी संस्थान को हस्तांतरित किया ।   कक्षा 1 से 10 तक के लगभग 800 छात्रों को शिक्षा प्रदान करने वाले दोनों स्कूलों को अब डीएवी कॉलेज प्रबंधकारिणी समिति द्वारा चलाया जाएगा, जो एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक निकाय है जो पूरे भारत में अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए जाना जाता है। प्रशासन को स्थानांतरित करने का…
Read More
इफको फूलपुर इकाई द्वारा आयोजित किसान चौपाल का उत्साहजनक परिणाम

इफको फूलपुर इकाई द्वारा आयोजित किसान चौपाल का उत्साहजनक परिणाम

प्रयागराज ।पिछले दिनों इफको फूलपुर इकाई द्वारा आयोजित किसान चौपाल का उत्साहजनक परिणाम  सामने आने लगा है। इस चौपाल के प्रभावस्वरूप फूलपुर क्षेत्र के दो गाँव – जाफरपुर एवं सौरा जलालपुर – के कुल 50 किसानों ने नवीनतम उर्वरक तकनीकों को अपनाने की दिशा में ठोस कदम बढ़ाया है। इन किसानों ने नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी जैसे अत्याधुनिक उर्वरकों के साथ धान की खेती करने की प्रतिबद्धता जताई है। इस पहल को और अधिक सशक्त बनाने हेतु इफको के मोती लाल नेहरू किसान प्रशिक्षण केंद्र ,कॉर्डेट  पहुँचे किसानों को एक दिवसीय व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिसमें उर्वरकों…
Read More
सीएमपीडीआई और हाइड्रोकार्बन महानिदेशालय के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

सीएमपीडीआई और हाइड्रोकार्बन महानिदेशालय के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

रांची ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सीएमपीडीआई और हाइड्रोकार्बन महानिदेशालय (डीजीएच) ने आज गैर-परंपरागत हाइड्रोकार्बन संसाधनों पर विशेष ध्यान देने के साथ डेटा साझाकरण और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के क्षेत्रों में सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। हाइड्रोकार्बन महानिदेशालय(डीजीएच) की महानिदेशक डॉ0 पल्लवी जैन गोविल (भा0प्र0से0) एवं सीएमपीडीआई के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक  मनोज कुमार की उपस्थिति में डीजीएच के एडीजी (डेवलपमेंट)सचिव कुमार एवं सीएमपीडीआई के महाप्रबंधक (बिजनेस डेवलपमेंट)आर0के0 अमर ने समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस मौके पर संस्थान के निदेशक (तकनीकी/सीआरडी)शंकर नागाचारी, निदेशक (तकनीकी/पीएंडडी/आरडीएंडटी)अजय कुमार, सीएमपीडीआई…
Read More
आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में बन रहा है नया रायपुर में संग्राहलय

आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में बन रहा है नया रायपुर में संग्राहलय

रायपुर, छत्तीसगढ़ के आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो की स्मृति को चिर स्थाई बनाने और देश की आजादी में उनके योगदान को नई पीढ़ी तक पहुचाने के उद्देश्य से नया रायपुर में बन रहे शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय तैयार किया जा रहा है। यह संग्राहलय लगभग 50 करोड़ की लागत से तैयार किया जा रहा है। संग्राहलय के निर्माण का अंतिम चरण में है। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने इस संग्रहालय के निर्माण कार्यो की समीक्षा की और इसे 30 सिंतबर तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक…
Read More
उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयाल दास बघेल ने उपभोक्ता कोर्ट रायपुर में ई-हियरिंग का किया शुभारंभ

उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयाल दास बघेल ने उपभोक्ता कोर्ट रायपुर में ई-हियरिंग का किया शुभारंभ

रायपुर,खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल ने आज पंडरी स्थित राज्य उपभोक्ता फोरम कार्यालय में ई-हियरिंग का शुभारंभ किया। अब कोई भी उपभोक्ता कहीं से भी वीडिया कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ई-हियरिंग में अपना पक्ष रख सकेंगे। ई-हियरिंग शुरू होने से उपभोक्ताओं के समय और पैसे दोनों की बचत होगी। आज रायपुर जिले से चरणबद्ध रूप में शुभारंभ की गई है। आगामी महीनों में प्रदेश के ई-हियरिंग का विस्तार करते हुए 17 जिलो में करने जा रहे हैं। खाद्य मंत्री बघेल ने शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ई-हियरिंग के माध्यम से उपभोक्ता मामलों का…
Read More
सीसीएल ने आयोजित की “उन्नत एमएस ऑफिस एवं एआई” पर कार्यशाला,डिजिटल दक्षता को मिला बढ़ावा

सीसीएल ने आयोजित की “उन्नत एमएस ऑफिस एवं एआई” पर कार्यशाला,डिजिटल दक्षता को मिला बढ़ावा

रांची,सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) द्वारा शुक्रवार को एक दिवसीय तकनीकी कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका केंद्र बिंदु था “उन्नत एमएस ऑफिस तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के व्यावहारिक अनुप्रयोग”। यह कार्यक्रम नराकास (उपक्रम), रांची के तत्वावधान में सीसीएल मुख्यालय के मानव संसाधन विकास विभाग स्थित प्रकाश सभागार में सम्पन्न हुआ। इस कार्यशाला में रांची के विभिन्न केंद्रीय उपक्रमों से आए अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य था प्रतिभागियों को आधुनिक डिजिटल उपकरणों, विशेषकर एमएस ऑफिस के नवीनतम संस्करण और एआई आधारित तकनीकों की व्यावहारिक समझ प्रदान करना। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए सीसीएल के महाप्रबंधक (राजभाषा) संजय…
Read More