Gaon Giraw

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप - Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
12773 Posts
खरीफ के लिए राज्य में खाद-बीज का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध – मंत्री राम विचार नेताम

खरीफ के लिए राज्य में खाद-बीज का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध – मंत्री राम विचार नेताम

किसान तेजी से कर रहे हैं खाद एवं बीज का उठावकृषि मंत्री ने 28 नवीन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना कृषि विभाग के योजनाओं के क्रियान्वयन में आएगी तेजीरायपुर,/ कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने आज छत्तीसगढ़ बीज एवं कृषि विकास निगम परिसर, तेलीबांधा रायपुर में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में राज्य के 28 जिलों को नवीन बोलेरो वाहन की सौगात देने की साथ ही उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन नवीन वाहनों का उपयोग विभागीय अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं का फील्ड में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के साथ ही किसान हितैषी कार्यक्रमोें की मॉनिटरिंग के लिए किया…
Read More
देश के प्रतिष्ठित चिकित्सक, सर्जन डा० टी०आर०कालरा द्वारा लिखित पुस्तिका “स्वस्थ कैसे रहे“ का किया विमोचन

देश के प्रतिष्ठित चिकित्सक, सर्जन डा० टी०आर०कालरा द्वारा लिखित पुस्तिका “स्वस्थ कैसे रहे“ का किया विमोचन

 *इस पुस्तिका में स्वास्थ्य संबन्धी सभी तथ्यों एवं विषयों का उल्लेख-विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह  *व्यायाम, संतुलित भोजन, स्वस्थ्य एवं अनुशसित जीवनशैली, नियमित शारीरिक जांच एवं हेल्थ ऐथिक्स सिद्धान्त का भी इस पुस्तिका में उल्लेख*  लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने आज विधान भवन स्थित तिलक हाल में देश के प्रतिष्ठित चिकित्सक, सर्जन डा० टी०आर०कालरा द्वारा लिखित पुस्तिका “स्वस्थ कैसे रहे“ का विमोचन किया। इस पुस्तिका को लिपिबद्ध करने में डा0 कालरा की पुत्री डा० रूचि बांगा ने विशिष्ट सहयोग प्रदान किया है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज के युग…
Read More
रेरा की समीक्ष बैठक संपन्न, अध्यक्ष ने दिये आवश्यक दिशा निर्देश

रेरा की समीक्ष बैठक संपन्न, अध्यक्ष ने दिये आवश्यक दिशा निर्देश

 लखनऊ/ उत्तर प्रदेश भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) की साप्ताहिक समीक्षा बैठक लखनऊ स्थित रेरा मुख्यालय के सभागर में अध्यक्ष यू.पी0 रेरा की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें नोयडा कार्यालय के आधिकारी वीडियों कान्फेन्सिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष यू.पी. रेरा भूसरेडडी ने विन्दुवार गहन समीक्षा की तथा प्राथमिकता से प्रकरणों के निस्तारण के निर्देश संबन्धित अधिकारियों को दिये। धारा-31 के अन्तर्गत दायर की जाने वाली शिकायतों का अनुश्रवण, अवमानना याचिकाओं की स्थिति, अपीलों की स्थिति, सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय एवं ट्रिब्युनल रेरा में दायर वादों की स्थिति, रिट याचिकाओं की स्थिति, महत्वपूर्ण…
Read More
महिला अपराधों के निस्तारण में पुलिस विभाग की भूमिका विषय पर सम्पन्न हुई कार्यशाला 

महिला अपराधों के निस्तारण में पुलिस विभाग की भूमिका विषय पर सम्पन्न हुई कार्यशाला 

कार्यशाला में महिला अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस विभाग द्वारा संचालित योजनाओं पर डाला गया प्रकाश महिला जनसुनवाई/निरीक्षण कार्यक्रमों की गयी समीक्षा लखनऊ:/ उ.प्र. राज्य महिला आयोग द्वारा महिला अपराधों के निस्तारण में पुलिस विभाग की भूमिका विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला एवं मासिक बैठक का आयोजन आयोग के सभागार में किया गया।  कार्यशाला का शुभारम्भ उ.प्र. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष, डॉ. बबीता सिंह चौहान द्वारा उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव व श्रीमती चारू चौधरी के साथ दीप प्रज्जवलित किया गया।  बैठक का शुभारम्भ पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म शताब्दी वर्ष स्मृति अभियान 2025 संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन करते हुये…
Read More
एनसीएल  के केंद्रीय अस्पताल, सिंगरौली ने मोरवा में लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

एनसीएल  के केंद्रीय अस्पताल, सिंगरौली ने मोरवा में लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

सोनभद्र, सिंगरौली।  एनसीएल के केंद्रीय अस्पताल सिंगरौली ने मोरवा में  नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर के दौरान केंद्रीय अस्पताल की टीम ने स्थानीय  सब्जी विक्रेताओं को नौतपा के समय लू से बचाव हेतु जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को लू से बचने के उपायों, जैसे पर्याप्त पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही भीषण गर्मी में डिहाइड्रेशन की समस्या से बचाव हेतु सभी को ओआरएस (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन) घोल का भी नि: शुल्क वितरण किया गया।  स्वास्थ्य शिविर में सीएमएस, केंद्रीय चिकित्सालय, डॉ. मंजरी मेहता, डॉ. ओम एवं…
Read More
एनटीपीसी बाढ़ में बालिका सशक्तिकरण अभियान- 2025 का शुभारंभ 

एनटीपीसी बाढ़ में बालिका सशक्तिकरण अभियान- 2025 का शुभारंभ 

पटना । सोमवार को एनटीपीसी बाढ़ में जी. श्रीनिवास राव, कार्यकारी निदेशक (एनटीपीसी बाढ़), श्रीमती कविता राव, अध्यक्षा, मंदाकिनी क्लब और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने बालिका सशक्तिकरण अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान के अंतर्गत एनटीपीसी बाढ़, आसपास के गावों के 40 बालिकाओं के लिए परियोजना परिसर में निशुल्क आवासीय कार्यशाला का आयोजन कर रहा है। अगले चार हफ्तों तक चलने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य गाँवों में छिपी हुई मेधा को निखारना है। कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्वलन के साथ हुआ। एनटीपीसी गीत का गायन हुआ। फिर श्री प्रशांत कुमार सामल, अपरमहाप्रबन्धक (मानव संसाधन) ने सभी का स्वागत किया।…
Read More
डॉ आशीष वर्मा को मिली पीएचडी उपाधि 

डॉ आशीष वर्मा को मिली पीएचडी उपाधि 

बाराबंकी। जिला होम्योपैथी चिकित्सालय बाराबंकी में तैनात डॉ आशीष वर्मा एमडी होम्योपैथी को टैंटिया यूनिवर्सिटी राजस्थान से पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। एम डी होम्योपैथी डॉ आशीष वर्मा ने विभाग/शासन से अनुमति प्राप्त कर, टैंटिया यूनिवर्सिटी राजस्थान की डॉ पूनम सिंह के सुपरविजन में शोध कार्य आरंभ किया था। पहले से होम्योपैथी में एमडी होने के साथ डॉ आशीष वर्मा अब होम्योपैथी में पीएचडी उपाधि धारक हो गए हैं। इस शोध कार्य के बाद जहाँ डॉ आशीष की योग्यता में वृद्धि हुई है वहीं इनके ज्ञान अनुभव का लाभ विभाग व मरीजों को मिलेगा।
Read More
सीएम डैशबोर्ड की बैठक प्रभारी मंत्री संजीव गौड़ की अध्यक्षता में सम्पन्न 

सीएम डैशबोर्ड की बैठक प्रभारी मंत्री संजीव गौड़ की अध्यक्षता में सम्पन्न 

चन्दौली। प्रभारी राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश संजीव कुमार गौड़ की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैश बोर्ड की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित करते हुए चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए ओपीडी में समय से चिकित्सक बैठकर मरीजों का बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित कराए एवं बाहर की दवाएं नहीं लिखी जाए। उन्होंने कहा कि मरीजों का स्वास्थ्य सुविधा मुहैया हेतु स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।  जल जीवन मिशन की समीक्षा के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह द्वारा पाईप लाईन का कार्य करने के बाद गड्ढे…
Read More
सोलापुर मनपा आयुक्त डॉ. सचिन ओंबसे ने एनटीपीसी सोलापुर के जेम-2025 कार्यशाला का किया दौरा

सोलापुर मनपा आयुक्त डॉ. सचिन ओंबसे ने एनटीपीसी सोलापुर के जेम-2025 कार्यशाला का किया दौरा

सोलापुर । सोलापुर महानगरपालिका के आयुक्त डॉ. सचिन ओंबसे ने एनटीपीसी सोलापुर में आयोजित अपने प्रमुख सीएसआर उपक्रम "गर्ल एम्पावरमेंट मिशन " की कार्यशाला का दौरा कर प्रतिभागी बालिकाओं से संवाद किया। एनटीपीसी सोलापुर के कार्यकारी निदेशक  बी. जे. सी. शास्त्री सहित स्टेशन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने डॉ. ओंबसे का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्हें जेम कार्यक्रम की संपूर्ण जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम एक चार सप्ताह की आवासीय कार्यशाला है, जिसका उद्देश्य वंचित पृष्ठभूमि की बालिकाओं के सर्वांगीण विकास पर केंद्रित है। इसमें जीवन कौशल, शैक्षणिक ज्ञानवृद्धि और व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा दिया जाता है। डॉ. ओंबसे ने…
Read More
एनटीपीसी काँटी में बालिका सशक्तिकरण अभियान का हुआ शुभारंभ

एनटीपीसी काँटी में बालिका सशक्तिकरण अभियान का हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरपुर। एनटीपीसी काँटी ने सोमवार को बालिका सशक्तीकरण अभियान 2025 की शुरुआत की। इस अभियान का उद्घाटन  तापस साहा, महाप्रबंधक (अनुरक्षण एवम प्रचालन) एनटीपीसी काँटी ने किया। बालिका सशक्तीकरण अभियान में काँटी ब्लॉक के विभिन्न गांव से 40 बालिका शामिल हैं, जो 8 स्कूलों का प्रतिनिधित्व कर रही है. सशक्त बालिका सशक्त काँटी के थीम पर 26 मई से 22 मई तक चलने वाली इस कार्यशाला में छात्राओं को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी जिसमे गणित, अंग्रेजी, हिंदी आदि जैसे विषय पढ़ाये जाएंगे । इसके साथ ही सभी प्रतिभागियों को पौष्टिक भोजन भी मिलेगा।लड़कियों के समग्र विकास के लिए योग,…
Read More