Gaon Giraw

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप - Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
12778 Posts
एनटीपीसी विन्ध्याचल को अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिली बड़ी कामयाबी, जीता ‘इंटरनेशनल सेफ्टी अवॉर्ड 2025’

एनटीपीसी विन्ध्याचल को अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिली बड़ी कामयाबी, जीता ‘इंटरनेशनल सेफ्टी अवॉर्ड 2025’

सोनभद्र, सिंगरौली। एनटीपीसी का विन्ध्याचल ताप विद्युत संयंत्र एक बार फिर सुर्खियों में है। संयंत्र को ब्रिटिश सेफ्टी काउंसिल द्वारा ‘इंटरनेशनल सेफ्टी अवॉर्ड 2025’ से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार कार्यस्थल पर उत्कृष्ट सुरक्षा मानकों, स्वास्थ्य प्रबंधन और पर्यावरणीय जिम्मेदारी के लिए दिया जाता है।यह वैश्विक मान्यता संयंत्र के कर्मचारियों, ठेकेदारों, विक्रेताओं और अन्य हितधारकों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है, जिन्होंने मिलकर एक सुरक्षित और सतत कार्य संस्कृति को बढ़ावा दिया। संयंत्र की सुरक्षा टीम द्वारा लागू की गई आधुनिक तकनीकें, नियमित प्रशिक्षण और सतर्कता ने इसे इस मुकाम तक पहुंचाया है। पंकज कुमार जेठा (अपर महाप्रबंधक, एमएम-ऑफ…
Read More
एनटीपीसी कुडगी में जीईएम-2025 की बालिकाओं के लिए दंत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

एनटीपीसी कुडगी में जीईएम-2025 की बालिकाओं के लिए दंत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

विजयपुरा। एनटीपीसी कुडगी में 29 मई 2025 को जीईएम-2025 की बालिकाओं के लिए एक विशेष दंत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन मिताली महिला समिति के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर श्रीमती अंजू झा ( मिताली महिला समिति की अध्यक्ष) विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि समिति समाज में महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को प्राथमिकता देती है और ऐसे आयोजनों के माध्यम से जागरूकता फैलाने के लिए सतत प्रयासरत है। शिविर में बालिकाओं के दांतों की जांच की गई और उन्हें मौखिक स्वच्छता एवं दंत स्वास्थ्य…
Read More
मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने समाधान शिविर में जनता से किया सीधा संवाद, कहा – जनहित में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने समाधान शिविर में जनता से किया सीधा संवाद, कहा – जनहित में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

रायपुर, / महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े आज सूरजपुर जिले के ओडगी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत खोड़ में समाधान शिविर में उपस्थित रहीं।छत्तीसगढ़ सरकार की “संवाद से समाधान” पहल के तहत आयोजित इस शिविर में खोड़ क्लस्टर के आठ ग्राम पंचायतों-बेदमी, छतोली बीजो, इंजानी, करवा, केसर, खोंड़, मसंकी और टमकी के नागरिकों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं शासन-प्रशासन के समक्ष रखीं। शिविर के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल संकट और सौर ऊर्जा से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया, जिस पर मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) और क्रेडा के अधिकारियों की…
Read More
लोकतंत्र को मजबूत करने भारत निर्वाचन आयोग की बड़ी पहल

लोकतंत्र को मजबूत करने भारत निर्वाचन आयोग की बड़ी पहल

IIIDEM में प्रारंभ हुआ अब तक का सबसे बड़ा प्रशिक्षण बैच : छत्तीसगढ़ के 96 अधिकारी हुए शामिल* *मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने दी विधिक प्रावधानों की जानकारी, पारदर्शिता व दक्षता को बताया चुनावी सफलता की कुंजी* रायपुर /भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की आठवीं श्रृंखला का शुभारंभ आज नई दिल्ली स्थित भारत अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र और निर्वाचन प्रबंधन संस्थान (IIIDEM) में हुआ। इस प्रशिक्षण में छत्तीसगढ़ के 96 निर्वाचन अधिकारी सक्रिय रूप से शामिल हुए हैं।  मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए छत्तीसगढ़, हरियाणा, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश से आए…
Read More
जल जीवन मिशन में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई….

जल जीवन मिशन में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई….

 70 ठेकेदारों को नोटिस, जल्द कार्य पूर्ण नहीं करने पर होगी कड़ी कार्रवाई रायपुर, /राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजना जल जीवन मिशन के तहत कार्यों में हो रही लापरवाही अब ठेकेदारों पर भारी पड़ने लगी है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने मुंगेली जिले में समय-सीमा में कार्य पूर्ण नहीं करने वाले 70 ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द अधूरे कार्य पूरे नहीं किए गए, तो संबंधित ठेकेदारों के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। विभागीय सख्ती की यह कार्रवाई जल जीवन मिशन के सचिव मोहम्मद कैसर…
Read More
सुशासन तिहार 2025 : बस्तर और जगदलपुर विकासखंड में आयोजित किया गया समाधान शिविर

सुशासन तिहार 2025 : बस्तर और जगदलपुर विकासखंड में आयोजित किया गया समाधान शिविर

वनमंत्री ग्राम भोंड में आयोजित समाधान शिविर में हुए शामिलरायपुर/ सुशासन को बस्तर जिले के विकासखंड बस्तर और जगदलपुर के ग्राम पंचायतों में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। विकासखण्ड बस्तर के समाधान शिविर स्थल  भोण्ड (भोण्ड गोठान) में सम्मिलित ग्राम- रोतमा, खोटलापाल, चितलवार, बड़ेचकवा, नदीसागर,पराली, बोड़नपाल, पल्लीचकवा, झारतराई, लामकेर, सालेमेटा, भोण्ड, मधोता, कुण्डगुड़ा, भाटपाल, भुरसुण्डी, टाकरागुड़ा, आड़ावाल, नारायणपाल, भरनी ग्राम पंचायत को शामिल किया गया। इस  क्लस्टर में आयोजित शिविर हेतु 7111 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें 7106 आवेदनों का निराकरण किया गया है और 05लंबित हैं। सर्वाधिक आवेदन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को मिला था।  विकासखण्ड-जगदलपुर के  ग्राम जामावाड़ा (बाजार…
Read More
धान नहीं, अब चना की खेती से मिल रहा मुनाफा

धान नहीं, अब चना की खेती से मिल रहा मुनाफा

किसानों के लिए लाभकारी फसल चक्र परिवर्तनरायपुर/किसान अब परंपरागत धान की खेती के बजाय चना, मूंग और सरसों जैसी दलहन-तिलहन फसलों की खेती को अपनाने लगे हैं। धमतरी जिले के किसानों ने इस बार गर्मी के मौसम में फसल विविधिकरण की जो नई राह अपनाई है, इसका फायदा उन्हें सीधे तौर पर मिल रहा है। कम लागत, कम पानी में अधिक मुनाफा। भूजल स्तर लगातार गिरने के कारण जिला प्रशासन ने किसानों को फसल चक्र परिवर्तन के लिए प्रेरित किया। गांव-गांव में जल संरक्षण के लिए जल-जगार महोत्सव और फसल चक्र परिवर्तन शिविर आयोजित किए गए। इन प्रयासों का असर…
Read More
सेल ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही के वित्तीय परिणाम घोषित किए

सेल ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही के वित्तीय परिणाम घोषित किए

पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के मुक़ाबले 16% की वृद्धि हासिल की   नई दिल्ली,/ स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने आज, 31 मार्च, 2025 को समाप्त हुए वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही और वित्त वर्ष 2024-25 के वार्षिक वित्तीय परिणाम घोषित किए।  कंपनी ने आगामी वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन 1.60 रुपये प्रति शेयर (अंकित मूल्य 10 रुपये प्रति शेयर) का अंतिम लाभांश प्रस्तावित किया है।  सेल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अमरेंदु प्रकाश ने कहा  “ट्रेड पॉलिसिज और इम्पोर्ट डॉयनेमिक्स में बदलाव से आकार लेने वाले मौजूदा वैश्विक इस्पात परिदृश्य में, सेल…
Read More
सेल, राउरकेला इस्पात सयंत्र में अवकाशकालीन प्रशिक्षण का दूसरा बैच शुरू

सेल, राउरकेला इस्पात सयंत्र में अवकाशकालीन प्रशिक्षण का दूसरा बैच शुरू

राउरकेला। सेल, राउरकेला स्टील प्लांट (आरएसपी) में स्नातक इंजीनियरिंग छात्रों के लिए अवकाशकालीन प्रशिक्षण-2025 का दूसरा बैच 26 मई 2025 को ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के गोपबंधु सभागार में आयोजित उन्मुखीकरण कार्यक्रम के साथ शुरू हुआ। उल्लेखनीय है कि देश भर के विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजों के 240 छात्र स्टील बनाने की बारीकियों को सीखने के लिए दूसरे चरण के प्रशिक्षण में शामिल हुए हैं। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता मुख्य महाप्रबंधक (ज्ञानार्जन एवं विकास), श्री पी के साहू ने की। इस अवसर पर महाप्रबंधक (ज्ञानार्जन एवं विकास) सुश्री चैताली दास भी मौजूद थीं।   कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को एकीकृत स्टील प्लांट…
Read More
किसान मसीहा थे पूर्व पीएम भारतरत्न चौधरी चरण सिंह – श्रीकांत त्रिपाठी

किसान मसीहा थे पूर्व पीएम भारतरत्न चौधरी चरण सिंह – श्रीकांत त्रिपाठी

चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई गोष्ठी सोनभद्र। किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी के साथ राबर्ट्सगंज सिंचाई डाक बंगले पर स्थित चैधरी साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर  श्रद्धांजलि अर्पित किया। चौधरी चरण सिंह को याद करते हुए श्री त्रिपाठी ने कहा चौधरी साहब भारतीय राजनीति में किसानों की आवाज उठाने वाले युगपुरुष थे। उन्होंने भारतीय राजनीति में किसान और किसानों के प्रमुख मुद्दों को स्थापित किया।   किसानों के लिए नाबार्ड बैंक की स्थापना से लेकर केसीसी जैसी युगांतरकारी योजनाएं…
Read More