29
Jan
राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आर.एस.पी.) ने अपने निगमित सामाजिक दायित्व (सी.एस.आर.) पहल के तहत संवर्धन ग्रामीण फुटबॉल टूर्नामेंट की आठ फाइनलिस्ट टीमों को फुटबॉल किट वितरित की। वितरण समारोह 29 जनवरी 2025 को पार्श्वांचल विकास संस्थान, सेक्टर-20 सी.एस.आर. कार्यालय में आयोजित किया गया। प्रतिष्ठित खेल हस्तियाँ महा प्रबंधक (टी एंड आर.एम), संतोष भुईंयाँ, उप प्रबंधक (क्रीड़ा), रघु पाढ़ी, पूर्व राष्ट्रीय फुटबॉल मैच रेफरी भास्कर नंदा समारोह के विशेष अतिथि थे और उन्होंने किट प्रदान किये। इस अवसर पर महा प्रबंधक प्रभारी (सी.एस.आर.), सुश्री मुनमुन मित्रा और सहायक महा प्रबंधक (सी.एस.आर.), टी.बी.टोप्पो और विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। प्रत्येक…
