Gaon Giraw

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप - Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
12587 Posts
100 लीटर कच्ची शराब व 2400 किग्रा महुआ लाहन जब्त 

100 लीटर कच्ची शराब व 2400 किग्रा महुआ लाहन जब्त 

आबकारी विभाग मुंगेली की बड़ी कार्रवाई रायपुर, / मुंगेली जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए प्रशासन लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में लोरमी विकासखंड के ग्राम शिकारीडेरा परसवारा में आबकारी विभाग द्वारा छापेमार कार्रवाई कर 100 लीटर कच्ची शराब और 2400 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार जिले में शराब के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त राजेश जायसवाल ने बताया कि टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर शराब और महुआ लाहन को जब्त कर आबकारी…
Read More
31 पेटी एम.पी. मदिरा एवं स्विफ्ट कार जब्त, आरोपी गिरफ्तार

31 पेटी एम.पी. मदिरा एवं स्विफ्ट कार जब्त, आरोपी गिरफ्तार

आबकारी विभाग दुर्ग ने अवैध शराब परिवहन पर की बड़ी कार्रवाई रायपुर,/ नगर निगम एवं पंचायत चुनावों के मद्देनजर अवैध शराब के अवैध परिवहन एवं विक्रय पर रोक लगाने के लिए छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार राज्य में आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी की टीम ने 07 फरवरी आरोपी पुकेश्वर खरे उर्फ नानू के कब्जे से मध्यप्रदेश की 31 पेटी गोवा स्पेशल मदिरा बरामद की, जिसकी कुल कीमत 2,01,500 रूपए आंकी गई है। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को भी जब्त किया गया, जिसका अनुमानित मूल्य 5 लाख है। इस प्रकार…
Read More
जिलाधिकारी ने एल्बेंडाजोल का टैबलेट खिलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का किया शुभारंभ

जिलाधिकारी ने एल्बेंडाजोल का टैबलेट खिलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का किया शुभारंभ

 डीएम ने सेन्ट जोसेफ कान्वेंट स्कूल के बच्चों को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के महत्व को समझाया सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने सोमवार को सेन्ट जोसेफ कान्वेन्ट हाईस्कूल के स्कूली बच्चों को पेट के कीड़े को मारने की दवा एल्बेन्डाजॉल का टैबलेट खिलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने स्कूल के बच्चों को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के महत्वा को समझाते हुए कहा कि एल्बेन्डाजॉल दवा के खाने से किसी भी किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है, किन्तु इस दवा के खाने से पेट में उत्पन्न होने वाले कीड़े को नष्ट करने में काफी कारगर है,…
Read More
आदर्श वॉलीबॉल क्लब के तत्वाधान में  21 वां तीन दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारम्भ

आदर्श वॉलीबॉल क्लब के तत्वाधान में  21 वां तीन दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारम्भ

म्योरपुर/सोनभद्र। खेल मैदान पर सोमवार को तीन दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन दुद्धी विधायक प्रतिनिधि निरेंद्र प्रताप सिंह एवं म्योरपुर ग्राम प्रधान संगीता गणेश जायसवाल तथा वरिष्ठ भाजपा नेता पन्नालाल जायसवाल ने संयुक्त रूप से मा भारती के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर  21वा वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।   ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गणेश जायसवाल एव दीपक सिंह ने सयुक्त रूप से तास किया अपने सम्बोधन मे राम देव तिवारी ने कहा की खेल से आपसी भाई चारा बढ़ती है एव शारीरिक विकास होता है दीपक सिंह ने कहा की इस छोटे से गाँव मे इतना ऊर्जा के…
Read More
ग्रीनलैंड स्कूल का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

ग्रीनलैंड स्कूल का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

रेणुकूट/सोनभद्र।ग्रीनलैंड स्कूल में बहुप्रतीक्षित वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों ने बड़ी उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह एवं विशिष्ट अतिथि सीआईएसएफ के उप कमांडेंट अशोक सिंह उपस्थित रहे।   कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भगवद गीता के अठारह अध्यायों पर आधारित एक प्रेरणादायक नाटक रहा, जिसमें एक छात्र, राहुल के जीवन की घटनाओं को प्रस्तुत कर यह दर्शाया गया कि गीता के उपदेश आधुनिक जीवन में कितने प्रासंगिक हैं। इस नाटक के माध्यम से राहुल और उसके मित्रों ने यह दर्शाया कि कैसे इन शिक्षाओं को अपनाकर जीवन को संतुलित,…
Read More
कोल इंडिया अंतर कंपनी लॉन टेनिस प्रतियोगिता : फाइनल मैच 11 फरवरी को एनसीएल एवं एसईसीएल के बीच 

कोल इंडिया अंतर कंपनी लॉन टेनिस प्रतियोगिता : फाइनल मैच 11 फरवरी को एनसीएल एवं एसईसीएल के बीच 

सोनभद्र। भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) मुख्यालय में कोल इंडिया अंतर कंपनी लॉन टेनिस प्रतियोगिता 2024-25 आयोजित की जा रही है। यह प्रतियोगिता टीम चैंपियनशिप, ओपेन सिंगल्स, ओपेन डबल्स एवं वरिष्ठ वर्ग ओपेन सिंगल्स, ओपेन डबल्स श्रेणियों में खेली जा रही है जिसका समापन मंगलवार को किया जाएगा। कोल इण्डिया अंतर कंपनी लॉन टेनिस प्रतियोगिता 2024-25 में सीआईएल की अनुषंगी कंपनियां एमसीएल, एनसीएल, एसईसीएल, डब्ल्यूसीएल, बीसीसीएल, सीएमपीडीआईएल सहित सिंगरेनी स्थित एससीसीएल की टीम प्रतिभाग कर रही हैं। इस प्रतिस्पर्धा में अभी तक 87 मैच खेले जा चुके हैं जिसमें टीम चैंपियनशिप में 13 मैच एवं इंडिविजुअल…
Read More
एनसीएल मुख्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता पर आयोजित किया गया सेमिनार

एनसीएल मुख्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता पर आयोजित किया गया सेमिनार

सोनभद्र, सिंगरौली । सोमवार को नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के मुख्यालय के ऑफिसर क्लब में साइबर जागरूकता हेतु एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस दौरान भोपाल से आए साइबर सिक्योरिटी एवं डिजिटल फोरेंसिक विशेषज्ञ, कुलदीप वर्मा ने उपस्थित सभी को विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों की रोकथाम एवं बचाव,  डिजिटल अरेस्ट एवं ऑनलाइन फ्रॉड के विभिन्न माध्यमों, इलेक्ट्रॉनिक्स भुगतान ठगी से संबन्धित सुरक्षा उपाय, डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग, साइबर अपराधों की रोकथाम के उपाय, सर्वोत्तम प्रथाओं एवं अन्य के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त उन्होंने थ्रेट एनालिसिस, रिस्क मैनेजमेंट एवं इंसिडेंट रिस्पांस से संबंधित विषयों पर…
Read More
सेल,आरएसपी द्वारा सेंचुरियन यूनिवर्सिटी के सहयोग से पार्श्वांचल ग्राम पंचायतों में मोबाइल विजन केयर के तहत नेत्र चिकित्सा उपलब्द्ध 

सेल,आरएसपी द्वारा सेंचुरियन यूनिवर्सिटी के सहयोग से पार्श्वांचल ग्राम पंचायतों में मोबाइल विजन केयर के तहत नेत्र चिकित्सा उपलब्द्ध 

राउरकेला।सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) ने निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर)पहल के तहत पार्श्वांचल क्षेत्रों में मोबाइल विजन केयर स्वास्थ्य पहल चलाने के लिए सेंचुरियन यूनिवर्सिटी के साथ सहयोग किया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण समुदायों को सुलभ और आवश्यक नेत्र देखभाल सेवाएँ प्रदान करना है।  इस पहल का उद्घाटन 5 फरवरी 2025 को कुआरमुंडा ब्लॉक के पदमपुर ग्राम पंचायत कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक प्रभारी (सीएसआर),, सुश्री मुनमुन मित्रा, सहायक महाप्रबंधक (सीएसआर),  टी बी टोप्पो और प्रबंधक (सीएसआर), सुश्री ऋचा सुधीरम, स्थानीय स्वशासन के सदस्य और सेंचुरियन यूनिवर्सिटी के कर्मचारी उपस्थित थे।  लगातार तीन दिनों यानी…
Read More
सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र की हॉट स्ट्रिप मिल-2 द्वारा एचआर कॉइल्स उत्पादन में नया एकल दिवस रिकॉर्ड

सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र की हॉट स्ट्रिप मिल-2 द्वारा एचआर कॉइल्स उत्पादन में नया एकल दिवस रिकॉर्ड

राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) की अत्याधुनिक हॉट स्ट्रिप मिल-2 (एचएसएम-2) ने 7 फरवरी, 2025 को 438 कॉइल्स बनाकर हॉट रोल्ड (एचआर) कॉइल उत्पादन में नया रिकॉर्ड हासिल किया है। इससे पहले एकल दिवस का सबसे अच्छा, 423 एचआर कॉइल्स का आँकड़ा, 2 अक्टूबर, 2023 को हासिल किया गया था।  उल्लेखनीय है कि, एचएसएम-2 अत्याधुनिक तकनीक द्वारा संचालित है और इसे इंजीनियरों और अत्यधिक कुशल तकनीशियनों की एक समर्पित कर्मठ टीम द्वारा संचालित किया जाता है। गौरतलब है कि, मिल ने दिसंबर, 2024 में 253680 टन स्लैब रोल करके 247493 टन एचआर कॉइल्स का उत्पादन करके अपना सर्वश्रेष्ठ मासिक…
Read More
चट्टी बरियातू कोयला परियोजना द्वारा आंगनवाड़ी विद्यालय का पेंटिंग और नवीनीकरण कार्य पूर्ण

चट्टी बरियातू कोयला परियोजना द्वारा आंगनवाड़ी विद्यालय का पेंटिंग और नवीनीकरण कार्य पूर्ण

हजारीबाग।चट्टी बरियातू कोयला खनन  परियोजना द्वारा शनिवार को आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में आंगनवाड़ी विद्यालय का पेंटिंग और नवीनीकरण कार्य पूरा कर उद्घाटन किया गया। यह आंगनवाड़ी छतरा जिला मे तंडवा ब्लॉक के कबरा गाँव मे स्थित है l इस अवसर पर श्रीमती राखी गुप्ता, उपाध्यक्ष, संस्कृति महिला समिति मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थी l इस कार्य को कंपनी के सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) पहल के तहत किया गया। नवीनीकरण कार्य के बाद, विद्यालय भवन अब बच्चों के लिए एक सुरक्षित, स्वच्छ और आकर्षक वातावरण प्रदान करेगा। बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के उद्देश्य से, इस पहल से उनके…
Read More