Gaon Giraw

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप - Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
12746 Posts
विश्व में फैल रही है राजिम कुंभ कल्प की ख्याति,विदेशी पर्यटकों ने कहा – “इट्स वंडरफुल”

विश्व में फैल रही है राजिम कुंभ कल्प की ख्याति,विदेशी पर्यटकों ने कहा – “इट्स वंडरफुल”

रायपुर, / छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में आयोजित राजिम कुंभ कल्प अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध होता जा रहा है। इस वर्ष आयोजित राजिम कुंभ कल्प में श्रद्धालुओं की अभूतपूर्व भीड़ उमड़ी, जिसमें देशभर के तीर्थयात्रियों के साथ विदेशी पर्यटकों ने भी हिस्सा लिया। नीदरलैंड से पहली बार आए सिनिस ने कहा, "यहाँ की संस्कृति और लोगों की आत्मीयता ने मुझे गहराई से प्रभावित किया है। यह एक अद्भुत अनुभव है!" वहीं, इटली से आए जुबेतो और पैट्रिसिया ने कहा कि वे भारत की आध्यात्मिक, धार्मिक और अलौकिक संस्कृति को करीब से देखने और समझने के लिए आए हैं। उन्होंने…
Read More
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मनरेगा की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मनरेगा की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री

*मुख्यमंत्री श्री साय ने मनरेगा कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध रूप से पूरा करने के दिए निर्देश* रायपुर, /मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आज छत्तीसगढ़ ग्रामीण रोजगार गारंटी परिषद की बैठक विधानसभा परिसर स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत चल रही परियोजनाओं की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में मनरेगा कार्यों को सर्वोच्च गुणवत्ता और निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि अधिकतम ग्रामीण परिवारों को इस योजना का लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री श्री साय ने विशेष रूप से गांवों में धरसा…
Read More
कंपोजिट विद्यालय बीजपुर : नौनिहालों को फल दूध बितरण में भ्रष्टाचार 

कंपोजिट विद्यालय बीजपुर : नौनिहालों को फल दूध बितरण में भ्रष्टाचार 

बीजपुर(सोनभद्र) शिक्षा क्षेत्र म्योरपुर में लूट खसोट का खेल बदस्तूर जारी है अपने चहेते संकुल शिक्षक के साथ एबीएसए म्योरपुर द्वारा मिल कर खेले गए खेल की परते अब धीरे धीरे खुलती जा रही हैं।ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय बीजपुर की तत्कालीन प्रभारी प्रधानाध्यापक आशारानी को साजिशन निलंबित करा कर अपने चहेते को प्रभारी प्रधानाध्यापक बनाने के लिए और उपस्थिति पंजिका में हाजिरी बढ़ाने के लिए शिक्षकों तक को दूसरे स्कूल में फेक दिए जाने की चेतावनी क्यों दी गई अब इसका खुलासा होने लगा है। मंगलवार को विद्यालय में मध्याह्न भोजन बंद होने की स्थिति आ जाने के बाद…
Read More
दीपिका महिला संघति ने बोंडामुंडा ग्राम पंचायत में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

दीपिका महिला संघति ने बोंडामुंडा ग्राम पंचायत में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

राउरकेला । इस्पात संयंत्र (आर.एस.पी.) की सी.एस.आर. पहल की अग्रणी भागीदार दीपिका महिला संघति (डी.एम.एस.) ने 25 फरवरी को बिसरा ब्लॉक के बंडामुंडा ग्राम पंचायत कार्यालय परिसर में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। दीपिका महिला संघति की अध्यक्षा श्रीमती नम्रता वर्मा ने शिविर का दौरा किया और ग्रामीणों से बातचीत की। उनके साथ डी.एम.एस. की उपाध्यक्षा श्रीमती प्रभाती मिश्र और श्रीमती रीता रानी, ​​सचिव (डी.एम.एस.), सुश्री सारिका कुमार और डी.एम.एस. के अन्य शासी निकाय सदस्य और स्वेछाकर्मी उपस्थित थे। इस अवसर पर महा प्रबंधक (सी.एस.आर.), सुश्री मुनमुन मित्रा, सहायक महा प्रबंधक (सी.एस.आर.), टी.बी.टोप्पो और आर.एस.पी. के सी.एस.आर. विभाग के…
Read More
हिंदी कार्यशाला का आयोजन

हिंदी कार्यशाला का आयोजन

धनबाद । अधिकारी क्लब, बस्ताकोला क्षेत्र में हिंदी कार्यशाला - 'बढ़ रही है मेरी शान, हिंदी ही है मेरी पहचान' कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें संकाय सदस्यों के रूप में मुख्यालय से  अनिरुद्ध नोनिया और श्रीमती बंदना देवी सम्मिलित हुए। आमंत्रित सदस्यों ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए हिन्दी की उपयोगिता पर प्रकाश डाला और कार्यालयीन गतिविधियों में हिन्दी के अधिकाधिक उपयोग की महत्ता बताई। सम्मानित अतिथियों ने आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को हिंदी में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित भी किया।  अध्यक्षीय संबोधन में क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक  अभिषेक राय ने कहा कि हिंदी में काम करना हम…
Read More
सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र में 2 एम.टी.पी.ए. पेलेट प्लांट परियोजना के लिए भूमिपूजन समारोह आयोजित

सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र में 2 एम.टी.पी.ए. पेलेट प्लांट परियोजना के लिए भूमिपूजन समारोह आयोजित

राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) में कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएँ), सुदीप पाल चौधरी द्वारा 2 एम.टी.पी.ए. (मिलियन टन प्रति वर्ष) पेलेट प्लांट परियोजना के लिए भूमिपूजन समारोह और भूभंजक प्रक्रिय 26 फरवरी, 2025 को किया गया। इस अवसर पर आर.एस.पी. के पूर्व कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएँ),  पी.के.साहू, मुख्‍य महा प्रबंधक (परियेाजनाएँ), पिनाकी चौधरी; मुख्‍य महा प्रबंधक (अनुरक्षण), एस.एस.रॉयचौधरी; मुख्‍य महा प्रबंधक (विद्युत वितरण),  डी.के.भंज और आर.एस.पी., सी.ई.टी. के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा मेसर्स ओड़ीसा मेटालिक्स प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स रोजमेरी स्पोंज एवं इस्पात प्राइवेट लिमिटेड के कंसोर्टियम के अधिकारी उपस्थित थे।  उल्लेखनीय है कि आर.एस.पी. ने 14 फरवरी, 2025 को…
Read More
जिलाधिकारी ने ई0वी0एम0 व वी0वी0 पैट गोदाम का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने ई0वी0एम0 व वी0वी0 पैट गोदाम का किया निरीक्षण

सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ई0वी0एम0 व वी0वी0 पैट गोदाम का मासिक निरीक्षण  किया । गोदाम की सुरक्षा के साथ ही आवश्यक व्यवस्था का जायजा लिया । मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा मासिक व त्रैमासिक निरीक्षण किया जाता है, जिसकी रिपोर्ट भी मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजा जाता है।   निरीक्षण के दौरान गोदाम में लगे सी0सी0टी0वी0 के माध्यम से बारी-बारी से ई0वी0एम0 व पी0पी0 पेट के कक्षों की स्थिति का जायजा लिया गया और सुरक्षा व्यवस्था में लगे सुरक्षा बलों के सम्बन्ध में जानकारी…
Read More
महाशिवरात्रि पर आदिवासियों ने की बड़ा देव की पूजा

महाशिवरात्रि पर आदिवासियों ने की बड़ा देव की पूजा

 गोंगपा कार्यकर्ताओं ने आदिवासी सम्मेलन में लिया हिस्सासोनभद्र।घोरावल विधानसभा क्षेत्र के उम्भा गांव स्थित हेलीपैड के पास बुधवार को महाशिवरात्रि पर्व पर आदिवासियों ने बड़ा देव की पूजा की। इस मौके पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की ओर से आदिवासी सम्मेलन का आयोजन किया गया , जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए। सर्वप्रथम बड़ा देव पूजन के बाद मौके पर मौजूद गोंगपा कार्यकर्ताओं के साथ ही आदिवासियों को हल्दी, चावल से तिलक लगाकर स्वागत किया गया।   मुख्य अतिथि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामाशंकर पोया ने कहा कि महाशिवरात्रि पर महाराज शंभु छल से विष मुद्राध् वेहोशी में हो…
Read More
सड़क निर्माण में अनियमितता : एसडीएम ने पीडब्लूडी की टीम से टेक्निकल जाँच करायी

सड़क निर्माण में अनियमितता : एसडीएम ने पीडब्लूडी की टीम से टेक्निकल जाँच करायी

दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी क्षेत्र के मझौली गाँव के बसकटवा टोले एवं दुद्धी कस्बे से अमवार रोड सड़क निर्माण में अनियमितता को लेकर दुद्धी एसडीएम निखिल यादव  ने  पीडब्लूडी की टीम से टेक्निकल जाँच करायी है। गुरुवार को एसडीएम के निर्देश पर पीडब्लूडी के इंजिनियरों ने क्षेत्र के मझौली और अमवार रोड की जाँच की। पत्रकारों से बातचीत में एसडीएम निखिल यादव ने बताया कि गुरुवार को दोनों सड़कों की टेक्निकल जाँच करवाई गई है, जाँच रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जाएगी। बता दें कि दुद्धी क्षेत्र के मझौली गाँव के बसकटवा टोले में हो रहे सड़क निर्माण एवं रिटर्निंग वाल…
Read More
डीएम व एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण, सुविधाओं की ली जानकारी

डीएम व एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण, सुविधाओं की ली जानकारी

सोनभद्र। डीएम बी0एन0 सिंह व एसपी अशोक कुमार मीणा ने गुरुवार को जिला कारागार का निरीक्षण किये। श्री सिंह ने जिला कारागार के कैदियों से मिलकर उनसे वार्ता किया और उनको उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं के बारे में बारी-बारी से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कैदियों से सरलता व सुगमता पूर्वक वार्ता कर कारागार द्वारा उपलब्ध करायी जा रही भोजन, नाश्ता, स्वास्थ्य चिकित्सा,पीने के पानी आदि की गहनता पूर्वक जायजा लिया। महिला कैदियों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली ।   उन्होंने कहा कि जो महिला कैदी काफी बुजुर्ग हैं, उनके स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जाये। उन्होंने जिला कारागार…
Read More