Gaon Giraw

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप - Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
12655 Posts
प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग सबसे अनमोल: मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को होली की दी हार्दिक शुभकामनाएं

प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग सबसे अनमोल: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को होली की दी हार्दिक शुभकामनाएं

रायपुर,/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रंगों और उल्लास के महापर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने इस पावन अवसर पर सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि, आनंद और परस्पर प्रेम की कामना की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि यह हमारे जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करने वाला पर्व है। यह त्यौहार हमें सिखाता है कि जीवन में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग सबसे अनमोल हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि होली का त्यौहार सदियों से भारतीय संस्कृति का एक…
Read More
पीएम श्री नवोदय विद्यालय में चंदौली जिले के पुरातात्विक और ऐतिहासिक महत्व पर चर्चा 

पीएम श्री नवोदय विद्यालय में चंदौली जिले के पुरातात्विक और ऐतिहासिक महत्व पर चर्चा 

 चन्दौली । पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, चंदौली में पीएमश्री स्कीम के अंतर्गत एक्सपर्ट टॉक का आयोजन किया गया, जिसमें बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग (एआईएचसी) के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विनय कुमार ने चंदौली जिले के पुरातात्विक और ऐतिहासिक महत्व पर विस्तृत व्याख्यान दिया। डॉ कुमार के साथ उनके श्रीलंकाई शोध छात्र श्री कासुन जयसूर्या व सुश्री अनिता कुमारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का बुके, स्मृति चिन्ह, व बैज द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन व विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गीत के…
Read More
जिलाधिकारी निखिल टी.फुंडे ने होली पर्व पर जनपदवासियों को दी शुभकामनाएं

जिलाधिकारी निखिल टी.फुंडे ने होली पर्व पर जनपदवासियों को दी शुभकामनाएं

चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे ने समस्त जनपदवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में होली पर्व मनाने की अपील की है। जिलाधिकारी ने अपने संदेश में कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। यह पर्व हमें सभी भेदभाव भुलाकर एकता और खुशहाली के रंग में रंगने की प्रेरणा देता है। उन्होंने जनपदवासियों से रंगों के इस उत्सव को शांति, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाने का आग्रह किया। जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया कि होली खेलते समय मर्यादा और अनुशासन…
Read More
स्टांप मंत्री ने लोगो को दी होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

स्टांप मंत्री ने लोगो को दी होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

  वाराणसी। उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने लोगों को होली के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने बधाई संदेश में स्टांप मंत्री ने कहा,‘‘होली का पर्व हमारी गौरवशाली परम्परा, विविधता एवं सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। यह पर्व आपसी प्रेम, एकता, भाईचारे एवं सद्भाव का संदेश देता है।’’ उन्होंने रंगों के इस पर्व को आपसी भाईचारे एवं गंगा जमुनी तहजीब के साथ सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाये जाने की लोगों से अपील की है।
Read More
एनसीएल की निगाही परियोजना ने सीएसआर के तहत वार्ड 22 में लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

एनसीएल की निगाही परियोजना ने सीएसआर के तहत वार्ड 22 में लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

150 से अधिक लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण सोनभद्र, सिंगरौली।  एनसीएल द्वारा सीएसआर  के तहत सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के उद्देश्य से समय-समय पर अनेक स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता रहा है, इसी क्रम में विगत रविवार (9 मार्च) को एनसीएल की निगाही परियोजना ने निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत वार्ड क्रमांक 22 में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर के दौरान निगाही परियोजना से चिकित्सकों की टीम ने उपस्थित लोगों के सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण सहित मधुमेय हेतु रक्त जाँच एवं रक्तचाप परीक्षण भी किया। इसके अतिरिक्त उपस्थित लोगों को नि:शुल्क दवाइयों का…
Read More
भारतीय इस्पात क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एसआरटीएमआई की अनुसंधान एवं विकास योजनाओं और वेब पोर्टल का शुभारंभ

भारतीय इस्पात क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एसआरटीएमआई की अनुसंधान एवं विकास योजनाओं और वेब पोर्टल का शुभारंभ

 राउरकेला। भारतीय इस्पात अनुसंधान प्रौद्योगिकी मिशन (एसआरटीएमआई), जो इस्पात मंत्रालय द्वारा समर्थित भारतीय इस्पात उद्योग और शिक्षा जगत की एक संयुक्त पहल है, ने 12 मार्च, 2025 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में “भारतीय इस्पात क्षेत्र में अनुसंधान एवं विकास का उत्प्रेरण” कार्यक्रम के दौरान तीन नई अनुसंधान एवं विकास योजनाएं और एक वेब पोर्टल लॉन्च किया। इस कार्यक्रम में प्रमुख इस्पात कंपनियों (सेल, जेएसडब्ल्यू, जेएसपीएल, टाटा स्टील, एनएमडीसी, जेएसएल, आरआईएनएल, मेकॉन आदि), प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों (आईआईटी कानपुर, आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी रुड़की, आईआईटी बीएचयू, एनआईटी त्रिची, आईआईटी हैदराबाद, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी मद्रास, आईएसएम धनबाद आदि), अनुसंधान संगठनों…
Read More
बस्तर के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान यूनेस्को की विश्व धरोहर की अस्थायी सूची में हुआ शामिल

बस्तर के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान यूनेस्को की विश्व धरोहर की अस्थायी सूची में हुआ शामिल

*छत्तीसगढ़ का पहला  स्थल विश्व धरोहर की सूची में हुआ शामिल* *विश्व धरोहर सूची में शामिल होने से बस्तर को मिलेगी अंतर्राष्ट्रीय पहचान- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय* रायपुर / छत्तीसगढ़ के  कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान (KVNP) को यूनेस्को की विश्व धरोहर की अस्थायी सूची में प्राकृतिक श्रेणी के अंतर्गत शामिल किया गया है।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि ये छत्तीसगढ़ के लिये बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि ये हर्ष का विषय है कि यूनेस्को द्वारा कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान को विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया गया है । कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान न केवल जैव…
Read More
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘गुलाल’ होली विशेषांक का विमोचन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘गुलाल’ होली विशेषांक का विमोचन

रायपुर,/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज विधानसभा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में श्रमजीवी गिल्ड फाउंडेशन द्वारा प्रकाशित होली विशेषांक ‘गुलाल’ का विमोचन किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल  उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने ‘गुलाल’ विशेषांक की सराहना करते हुए इसके प्रकाशन के लिए फाउंडेशन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि होली उल्लास, प्रेम और सौहार्द का पर्व है, और यह विशेषांक भी इन्हीं मूल्यों को आगे बढ़ाने का कार्य करेगा। जैसे होली के रंग आपसी भाईचारे और सकारात्मकता का प्रतीक होते हैं, वैसे ही यह पत्रिका समाज में खुशियों का संचार करेगी। फाउंडेशन के सदस्यों ने…
Read More
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से तमिलनाडु के किसानों ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से तमिलनाडु के किसानों ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर,/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा स्थित उनके कार्यालय में तमिलनाडु कावेरी फार्मर्स प्रोटेक्शन एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान तमिलनाडु के किसानों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक रूप से धान और पान से बनी माला पहनाकर अभिनंदन किया और अपनी परंपरा के अनुरूप रेड बनाना (लाल केला), आम, नारियल के पौधे और कटहल उपहार स्वरूप भेंट किए। इस आत्मीय स्वागत के लिए मुख्यमंत्री श्री साय ने किसानों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्कृति विभाग के सचिव अन्बलगन पी उपस्थित थे। *तमिलनाडु के किसानों ने छत्तीसगढ़ सरकार की नीति को बताया अनुकरणीय* मुलाकात के…
Read More
रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री हुए शामिल

रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री हुए शामिल

*प्रेस क्लब के रिनोवेशन के लिए 1 करोड़ रुपये की घोषणा पर पत्रकारों ने जताया आभार* रायपुर, / होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का अवसर भी है। यह पर्व हमें छोटी-छोटी अनबन को भुलाकर नए सिरे से दोस्ती की शुरुआत करने की प्रेरणा देता है।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में यह बात कही। *रंगों के बीच पत्रकारों संग झूमे मुख्यमंत्री* मुख्यमंत्री श्री साय का रायपुर प्रेस क्लब के सदस्यों ने अनूठे अंदाज में भिंडी की माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर…
Read More