Gaon Giraw

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप - Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
12655 Posts
बगिया में बच्चों संग मुख्यमंत्री ने मनाई रंगों की होली

बगिया में बच्चों संग मुख्यमंत्री ने मनाई रंगों की होली

रायपुर,/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज गांव के बच्चों के साथ होली का उत्सव हर्षोल्लास से मनाया और उनके संग रंगों की खुशियां साझा कीं। बगिया के मंझापारा गांव में होली के रंगों से सराबोर बच्चों का मुख्यमंत्री के प्रति उत्साह और अपनापन देखते ही बनता था, जब वे अपने गांव के पुरोधा और प्रदेश के मुखिया से मिलने उनके निवास पहुंचे, तो दृश्य किसी पारिवारिक उत्सव जैसा प्रतीत हुआ। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने निज निवास पर बच्चों की टोली का आत्मीय स्वागत किया और खुद भी उनके संग होली के रंगों में रंग गए। उनकी सहजता और सादगी…
Read More
मुख्यमंत्री को शिक्षक ने भेंट किया विज्ञान जागरूकता अभियान का एल्बम

मुख्यमंत्री को शिक्षक ने भेंट किया विज्ञान जागरूकता अभियान का एल्बम

*जशपुर जिले में मुख्यमंत्री के निर्देश पर विद्यार्थियों के लिए संचालित किए जा रहा है विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम* रायपुर,/ होली के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके निज निवास बगिया में शिक्षक विवेक पाठक ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को जशपुर जिले के विद्यालयों में संचालित विज्ञान जागरूकता कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी और संबंधित समाचारों एवं चित्रों का एक विशेष एल्बम भेंट किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब जशपुर जिले के युवा छात्र आकाश को छूने की तैयारी कर रहे हैं, जो जिले के उज्जवल भविष्य…
Read More
भारत की सनातन परम्परा का प्रमुख पर्व है होली – राज्यपाल

भारत की सनातन परम्परा का प्रमुख पर्व है होली – राज्यपाल

मंत्री नन्दी ने राज्यपाल से भेंट कर दी होली की शुभकामनाएं लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने राजभवन, लखनऊ में उत्तर प्रदेश की संवैधानिक प्रमुख, महिला सशक्तिकरण की प्रतीक राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से भेंट कर उन्हें स्नेह, सौहार्द, उल्लास और रंगों के पावन पर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन के साथ ही राज्यपाल का आशीर्वाद एवं स्नेहिल शुभकामना प्राप्त किया।  राज्यपाल ने कहा कि भारतीय सामाजिक एवं सांस्कृतिक व्यवस्था में त्योहारों का अपना विशेष महत्व है। त्योहारों की प्राधान्यता रही है। होली भारत की सनातन परम्परा…
Read More
पुलिस लाईन ज्ञानपुर प्रांगण में होली का रंगारंग आयोजन

पुलिस लाईन ज्ञानपुर प्रांगण में होली का रंगारंग आयोजन

 विशाल सिंह, जिलाधिकारी भदोही व अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक भदोही की अगुवाई में रंगों में सरावोर दीखे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारी व पत्रकार  सभी को अबीर-गुलाल लगाकर, मिष्ठान व गोझिया खिलाकर दी गई शुभकामनाएं*  अपने अधीनस्थ नियुक्त कर्मियों के प्रति समानता व प्रेम के भाव से खिल उठे सभी के चेहरे जनपद में त्योहारों के सकुशल सम्पन्न होने पर जनपदवासियों के सहयोग हेतु दिया गया धन्यवाद  भदोही । प्रतिवर्ष की भांति जनपदवासियों की होली सकुशल सम्पन्न होने के उपरांत आज  15 मार्च को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारीगण द्वारा होली का रंगारंग कार्यक्रम पुलिस लाईन ज्ञानपुर प्रांगण में आयोजित…
Read More
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने किया बाबू सराय प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण 

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने किया बाबू सराय प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण 

भदोही । जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी  द्वारा आज 15 मार्च को विकासखंड औराई  स्थित प्राथमिक विद्यालय बाबू सराय का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापक पूनम वर्मा एवं दो शिक्षामित्र उषा देवी व ममता सिंह बिना  अवकाश के अनुपस्थित पाई गई। दो सहायक अध्यापक निवेदिता विश्वास एवं रूबी सिंह अवकाश पर थी तथा अन्य कार्यरत अध्यापक उपस्थित पाए गए। विद्यालय में प्रेषित समस्त धनराशियों के संबंध में संबंधित प्रधानाध्यापक से व्यय विवरण के संबंध में पूछा गया परंतु उनके द्वारा प्रेषित धनराशि से कोई कार्य नहीं कराया गया था तथा विद्यालय कैंपस में काफी…
Read More
जनपद के सभी तहसीलों में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

जनपद के सभी तहसीलों में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

जनमानस की शिकायतों का निराकरण,प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता- उप जिलाधिकारी राजस्व व जमीन प्रकरण शिकायत के निस्तारण हेतु राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर स्थलीय मुआयना कर तैयार करें स्पॉट नोट-पुलिस उपाधीक्षक भदोही। जन शिकायतो के त्वरित निस्तारण एवं कार्यवाही के दृष्टिगत ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’’ जनपद के सभी तहसीलों में आयोजित किया गया। तहसील ज्ञानपुर में उप जिलाधिकारी अरूण गिरि , तहसीलदार अजय सिंह,तहसील भदोही में  उप जिलाधिकारी श्याममणि त्रिपाठी, पुलिस क्षेत्राधिकारी भदोही , तहसीलदार संजय कुमार,तहसील औराई में उप जिलाधिकारी बरखा सिंह, तहसीलदार सुनील कुमार एवं व अन्य अधिकारियो द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित होकर फ़रियादियों…
Read More
तेज रफ्तार इनोवा अनियंत्रित होकर पलटी,पिता पुत्र की मौत 

तेज रफ्तार इनोवा अनियंत्रित होकर पलटी,पिता पुत्र की मौत 

सास बहू पोती सहित आधा दर्जन लोग घायल तीन गंभीर रूप से घायल तीनों ट्रामा सेंटर रेफर  घटना शुक्रवार देर रात की  अहरौरा, मिर्जापुर / स्थानीय थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्ति नगर मार्ग पर स्थित छातों गांव के पास स्थित हनुमान घाटी में शुक्रवार की देर रात लगभग ग्यारह बजे  सोनभद्र से वाराणसी की तरफ जा रही तेज रफ्तार इनोवा कार अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें दो लोग  पिता पुत्र की  मौत हो गई वही सास बहू पोती की हालत गंभीर है जिनको प्राथमिक उपचार के बाद देर रात मे ही वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।…
Read More
कबाड़ के गोदाम में लगी आग हजारों का कबाड़ जलकर खाक 

कबाड़ के गोदाम में लगी आग हजारों का कबाड़ जलकर खाक 

अहरौरा, मिर्जापुर / स्थानीय नगर पालिका क्षेत्र के निर्मलवा पहाड़ पट्टी कला में स्थित एक कबाड़ की दुकान में गुरुवार की देर रात रहस्य मय परिस्थितियों में आग लग गई आग की लपटे तेज होने के कारण काफी देर बाद फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने से गोदाम में रखा हजारों का कबाड़ जलकर राख हो गया। चौकी प्रभारी अहरौरा नगर इंदू भूषण मिश्र ने बताया की होलिका दहन की रात्रि लगभग ग्यारह बजे पट्टी कला स्थित निर्मलवा पहाड़ पर राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता कबाड़ी के गोदाम/ दुकान में रहस्य मय परिस्थितियों में आग…
Read More
आइए हम शून्य हानि कार्यस्थल बनाने के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करें – आलोक वर्मा 

आइए हम शून्य हानि कार्यस्थल बनाने के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करें – आलोक वर्मा 

 राउरकेला । सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) के निदेशक प्रभारी, आलोक वर्मा ने 14 मार्च 2025 को गोपबंधु सभागार में आयोजित 54वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह पुरस्कार समारोह में अपने संबोधन में कहा “ “आइए हम शून्य हानि कार्यस्थल बनाने के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करें और यह सुनिश्चित करें कि संयंत्र में आने वाला प्रत्येक व्यक्ति सुरक्षित घर लौटे” । मंच पर आसन ग्रहण करने वालों में कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन),  तरुण मिश्र, कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा),  ए के बेहुरिया, कार्यपालक निदेशक (वर्क्स),  बी आर पलई और ओडिशा सरकार के उप निदेशक, कारखाने और बॉयलर,  बिभु प्रसाद शामिल…
Read More
सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र ने एकल-उपयोग प्लास्टिक को खत्म करने के प्रयासों को किया सशक्त 

सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र ने एकल-उपयोग प्लास्टिक को खत्म करने के प्रयासों को किया सशक्त 

राउरकेला।सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) के मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (नगर प्रशासन एवं सीएसआर) के कार्यालय में 4 मार्च, 2025 को एकल-उपयोग प्लास्टिक को खत्म करने की रणनीतियों पर चर्चा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (नगर प्रशासन एवं सीएसआर), श्री पी के स्वाईं ने की I इसमें महाप्रबंधक (समाज कल्याण, पीएचएस और विमानतल),  जे पी मिश्रा, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी (नगर इंजीनियरिंग – जन स्वस्थ), डॉ. दीपा लवंगारे, समाज कल्याण विभाग, सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि और सभी सामुदायिक केंद्रों के पदाधिकारी शामिल हुए।  बैठक में मौजूदा पहलों को मजबूत करने और…
Read More