Gaon Giraw

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप - Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
12648 Posts
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की पुण्यतिथि पर किया नमन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की पुण्यतिथि पर किया नमन

रायपुर /मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की पुण्यतिथि (20 मार्च) पर उन्हें  नमन किया है। उन्होंने कहा कि रानी अवंती बाई लोधी साहस, स्वाभिमान और बलिदान की प्रतीक हैं। उनका नाम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के इतिहास में अमर वीरांगनाओं में स्वर्णाक्षरों में अंकित है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि रानी अवंती बाई लोधी ने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों की दमनकारी नीतियों का डटकर विरोध किया। उन्होंने अपने राज्य और मातृभूमि की रक्षा के लिए अंतिम क्षण तक संघर्ष किया और स्वाधीनता के लिए बलिदान दिया।  मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि…
Read More
भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय ने दी बधाई

भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय ने दी बधाई

रायपुर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय मूल की प्रसिद्ध अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को उनके ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन की सफल समाप्ति और पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी पर हार्दिक बधाई दी है।  मुख्यमंत्री श्री साय ने  कहा कि  यह असाधारण अभियान सुनीता विलियम्स के धैर्य, साहस और विज्ञान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की अद्भुत मिसाल है, जो पूरे विश्व के लिए प्रेरणादायी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संदेश में कहा कि नभ के पार गई नारी ने धैर्य को अपना हथियार बनाया और साहस, संकल्प एवं स्वाभिमान से नव इतिहास रच दिया। कठिनाइयों के बावजूद डटे रहना ही सफलता…
Read More
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से प्रसिद्ध कथावाचक देवी चित्रलेखा की सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से प्रसिद्ध कथावाचक देवी चित्रलेखा की सौजन्य भेंट

रायपुर, / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में सुविख्यात कथावाचक देवी चित्रलेखा ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने उन्हें शॉल एवं श्रीफल भेंटकर आत्मीय सम्मान प्रदान किया। प्रेरक कथाओं और भक्ति प्रवचनों के लिए विख्यात देवी चित्रलेखा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की और जनकल्याण के लिए अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने देवी चित्रलेखा के आध्यात्मिक एवं सामाजिक योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके विचार और प्रवचन समाज को जागरूक करने के साथ नैतिक मूल्यों को भी सशक्त…
Read More
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दिल्ली दौरा : राज्य हित के महत्वपूर्ण फैसलों की दिशा में ठोस कदम

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दिल्ली दौरा : राज्य हित के महत्वपूर्ण फैसलों की दिशा में ठोस कदम

रायपुर /मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने दो दिवसीय नई दिल्ली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय संचार एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, सांसद तेजस्वी सूर्या सहित विभिन्न वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ के विकास, औद्योगिक नीति, नक्सल उन्मूलन और बस्तर के विकास पर विस्तृत चर्चा की। *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आत्मीय भेंट, छत्तीसगढ़ विकास पर विस्तृत चर्चा* मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से आत्मीय मुलाकात की।  बैठक में…
Read More
नगर विकास मंत्री ए0के0 शर्मा की अध्यक्षता में शहरी विकास को लेकर ’स्थानीय स्वशासन संबंधी स्थाई समिति’ की हुई बैठक

नगर विकास मंत्री ए0के0 शर्मा की अध्यक्षता में शहरी विकास को लेकर ’स्थानीय स्वशासन संबंधी स्थाई समिति’ की हुई बैठक

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा ने शहरी विकास को लेकर मंत्रियों को परामर्श देने के लिए गठित 16 सदस्यी ’स्थानीय स्वशासन संबंधी स्थाई समिति’ की बैठक में कहा कि नगरीय निकायों के सभी नगर आयुक्त और अधिशासी अधिकारी अपने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से लगातार संपर्क में रहकर और उनसे फीडबैक लेकर निकायों में होने वाली समस्याओं को दूर करने तथा नागरिकों की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए कार्य करेंगे। साथ ही नगरीय टैक्स को लेकर जनता के बीच फैली भ्रांतियों को भी दूर करेंगे। जनप्रतिनिधियों से संबंधित निकायों की समस्याओं का शीघ्र ही समाधान करेंगे।…
Read More
वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत ओडिशा सरकार श्रद्धालुओं को अयोध्या-काशी का कराएगी भ्रमण

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत ओडिशा सरकार श्रद्धालुओं को अयोध्या-काशी का कराएगी भ्रमण

उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री और ओडिशा के उपमुख्यमंत्री ने भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन से ट्रेन को दिखाई हरी झंडी लखनऊ : ओडिशा सरकार ने वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना शुरू की है। इसके अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर और गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले वरिष्ठ नागरिकों को अयोध्या-काशी का तीर्थाटन कराया जाएगा। वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा ट्रेन आज को भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन से अयोध्या के लिए रवाना हुई। 24 मार्च को अयोध्या में पर्यटन विभाग द्वारा यात्रियों का स्वागत किया जाएगा। इस विशेष ट्रेन को उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, उड़ीसा के उपमुख्यमंत्री प्रवाती परिदा,…
Read More
सहकारिता आर्थिक विकास का आधार या सामाजिक उत्थान का साधन’’ विषय पर एक राज्यस्तरीय विचार गोष्ठी का आयोजन

सहकारिता आर्थिक विकास का आधार या सामाजिक उत्थान का साधन’’ विषय पर एक राज्यस्तरीय विचार गोष्ठी का आयोजन

लखनऊ : अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के उपलक्ष्य में उ0प्र0 सहकारी ग्राम विकास बैंक लि0, प्रधान कार्यालय, लखनऊ के सभागार में ‘‘सहकारिता आर्थिक विकास का आधार या सामाजिक उत्थान का साधन’’ विषय पर एक राज्यस्तरीय विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। आयोजित विचार गोष्ठी में प्रदेश को विभिन्न शाखाओं के कर्मियों द्वारा सहकारिता के माध्यम से बैंक द्वारा प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र के कृषक परिवारों के साथ प्रदेशवासियों को प्रदान की जा रही विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की गयी। बैंक के प्रबन्ध निदेशक, शशि रंजन कुमार राव एवं बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
Read More
केसीसी की धनराशि रू0 3 लाख से बढ़ाकर रू0 05 लाख की गयी 

केसीसी की धनराशि रू0 3 लाख से बढ़ाकर रू0 05 लाख की गयी 

मखाना की खेती को बढ़ावा देने हेतु इस बार मखाना की खेती को स्केल आफ फाइनेंस में शामिल किया गया है इससे मखाना की खेती करने वाले कृषक भी ऋण प्राप्त कर सकते हैं  वाराणसी। मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल के निर्देश के क्रम में बुधवार को विकास भवन, सभागार में वर्ष 2025-26 में विभिन्न फसलों/पशुपालन/मत्स्य पालन/रेशम कीट पालन एवम् मधुमक्खी पालन आदि कृषि सम्बद्ध गतिविधियों हेतु किसान क्रेडिट कार्ड पर ऋण के लिए स्केल आफ फाइनेंस निर्धारित करने हेतु जिला स्तरीय तकनीकी समिति (डी0एल0टी0सी0) की बैठक के साथ किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि, सिंचाई, लघु सिंचाई,…
Read More
सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित प्राप्तांक एवं ग्रेडिंग के आधार पर जिलाधिकारी ने की मासिक समीक्षा बैठक

सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित प्राप्तांक एवं ग्रेडिंग के आधार पर जिलाधिकारी ने की मासिक समीक्षा बैठक

विकास कार्यों की सीएम डैशबोर्ड सहित त्वरित विकास योजना क्रिटिकल गैप्स योजना,01 करोड़ से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओ, पूर्वांचल विकास निधि,रोड कटिंग यूटिलिटी की भी डीएम ने की समीक्षा जिन-जिन योजनाओं में धनराशि नहीं मिल रही है या धनाभाव के कारण लंबित है,उन सभी की सूची डीईएससटीओ कंपाइल करके दें ,जिसे शासन को कराया जाए अवगत भदोही /सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित प्राप्तांक एवं ग्रेडिंग के आधार पर विकास कार्यों की मासिक समीक्षा सहित निर्माण कार्यों, त्वरित विकास योजना क्रिटिकल गैप्स योजना वित्तीय वर्ष 2024- 25 ,मुख्यमंत्री अनुश्रवण प्रणाली के अंतर्गत रुपए 01 करोड़ से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं…
Read More
डीआरएम के निर्देश पर अवैध अतिक्रमण हटाया गया 

डीआरएम के निर्देश पर अवैध अतिक्रमण हटाया गया 

डीडीयू नगर। स्थानीय रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में कुछ लोगों ने वर्षों पहले अस्थायी निर्माण करा लिया था। यही नहीं इसका उपयोग गोदाम के रूप में किया जाता था। इस पर डीआरएम की नजर पड़ गई। डीआरएम के निर्देश पर कड़ी सुृरक्षा के बीच अस्थायी निर्माण को बुल्डोजर से ढहा दिया गया। इसको लेकर स्टेशन पर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। डीडीयू स्टेशन  से पुराने बस स्टैंड की ओर जाने वाले मार्ग पर ट्यूबवेल के बगल में ही सरकारी भवन था। एक दशक पहले रेलवे ने इसे सफाई कार्य के लिए ठेकेदार को गोदाम के रूप में उपयोग करने…
Read More