Gaon Giraw

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप - Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
12621 Posts
जनपद के सभी ब्लॉकों में होगी पंचायत सहायक के रिक्त पदों पर भर्ती 

जनपद के सभी ब्लॉकों में होगी पंचायत सहायक के रिक्त पदों पर भर्ती 

  चन्दौली । जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज सिन्हा ने बताया कि निदेशक पंचायती राज उ०प्र० लखनऊ के कार्यालय आदेानुसार  पंचायत सहायक / एकाउन्टेन्ट-कम-डाटा इन्ट्री आपरेटर के रिक्त पदों पर चयन किया जाएगा । जिलाधिकारी के अनुमोदन 21.03.2025 के क्रम में जनपद-चन्दौली के सभी ब्लाकों में पंचायत सहायक/एकाउन्टेन्ट-कम-डाटा इन्ट्री आपरेटर के रिक्त पदों का विवरण एवं आवेदन फार्म का प्रारूप संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालय , संबंधित खंड विकास अधिकारी कार्यालय एवं जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय से विस्तृत रूप से प्राप्त की जा सकता है ।
Read More
जल संरक्षण हेतु बच्चों को किया गया जागरुक 

जल संरक्षण हेतु बच्चों को किया गया जागरुक 

चन्दौली । विश्व जल दिवस के अवसर पर कंपोजिट विद्यालय दुलहीपुर विकासखंड नियमताबाद चन्दौली में आज शनिवार को विनोद कुमार पाण्डेय (सदस्य)जिला भूगर्भ जल प्रबंधन परिषद, चंदौली द्वारा जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।        जागरूकता कार्यक्रम में श्री पाण्डेय द्वारा उपस्थित शिक्षकों एवं बच्चों को जल के महत्व की जानकारी देते हुए जल शपथ दिलाते हुए जागरूकता रैली निकाली गयी। श्री पाण्डेय द्वारा अपने उद्बोधन में जल संरक्षण एवं उसके प्रबंधन को अपनी दिन चर्या में सम्मिलित करने हेतु अनुरोध किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में  विद्यालय के प्रधानाचार्य के अलावा पूनम सिंह,नयनज्योति सिंह,शिवानी जायसवाल,सोनी सिंह,शिप्रा…
Read More
महिलाएं सशक्त होंगी तभी देश व समाज सशक्त बन सकेगा- डॉ एसपी सिंह

महिलाएं सशक्त होंगी तभी देश व समाज सशक्त बन सकेगा- डॉ एसपी सिंह

समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जूही सिंह व प्रदेश अध्यक्ष जनता दल यूनाइटेड अनूप सिंह पटेल की रही विशेष उपस्थिति विभिन्न क्षेत्रों की उत्कृष्ट 40 महिलाओं का सम्मान रहा चर्चा का विषय, हो रही सराहना बाराबंकी। पूर्व एमएलसी कांति सिंह द्वारा शनिवार को श्री रामलाल शीत गृह फतेहपुर, में होली मिलन एवं महिला सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली तीन दर्जन से अधिक महिलाओं को सम्मानित किया गया।    मुख्य अतिथि सांसद प्रतापगढ़ डॉ एसपी सिंह का ओजस्वी भाषण सभी के लिए आकर्षण रहा। जिसमें…
Read More
जनपद सोनभद्र को एयर कनेक्टीविटी, रेल कनेक्टीविटी और पर्यटन दृष्टि से किया जायेगा विकसित – हरदीप सिंह पुरी

जनपद सोनभद्र को एयर कनेक्टीविटी, रेल कनेक्टीविटी और पर्यटन दृष्टि से किया जायेगा विकसित – हरदीप सिंह पुरी

सांसद निधि के अन्तर्गत 5 करोड़ की लागत की 135 विकास परियोजनाओं का बटन दबाकर किया  शिलान्याससोनभद्र /  सोनभद्र में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री भारत सरकार  हरदीप सिंह पुरी  का जनपद भ्रमण के दौरान कलेक्ट्रेट पहुंचने पर मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार  अवनीश अवस्थी, जिलाधिकारी  बी0एन0 सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इस दौरान  मंत्री जी ने जिला स्तरीय अधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के सम्बन्ध में संक्षिप्त विवरण की गहनता पूर्वक समीक्षा करते हुए जानकारी प्राप्त किये। इस दौरान मंत्री जी ने…
Read More
पेट्रोलियम स्पोर्ट प्रमोशन बोर्ड द्वारा आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता का केन्द्रीय मंत्री  ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया  शुभारंभ

पेट्रोलियम स्पोर्ट प्रमोशन बोर्ड द्वारा आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता का केन्द्रीय मंत्री  ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया  शुभारंभ

सोनभद्र / जनपद सोनभद्र में  केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री भारत सरकार हरदीप सिंह पुरी  ने आज विशिश्ट स्टेडियम तियरा में पहुंचकर भगवान बिरसा मुण्डा व स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण कर तीसरी तीरंदाजी प्रतियोगिता का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया । इस दौरान मंत्री  ने संसद सदस्य स्थायी निधि से 12 एल0ई0डी0 सहित दो हाईमास्ट का शिलान्यास भी किया   ।  इस दौरान मंत्री  ने कहा कि जनपद सोनभद्र में तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयेजन हो रहा है, जिसमें जनपद के ही नहीं देश व प्रदेश के प्रतिभागी प्रतिभाग कर रहे हैं और अपने प्रतिभा को दिखा रहे हैं, इस प्रतियोगिता के…
Read More
टी.बी. लाइलाज नहीं बल्कि सही समय पर इलाज शुरू करने से यह पूरी तरह ठीक हो सकता है – डॉ. हर्ष वर्धन अग्रवाल

टी.बी. लाइलाज नहीं बल्कि सही समय पर इलाज शुरू करने से यह पूरी तरह ठीक हो सकता है – डॉ. हर्ष वर्धन अग्रवाल

टी.बी. जागरूकता अभियान के तहत हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट और उत्तर प्रदेश टी.बी. एसोसिएशन का संयुक्त प्रयास लखनऊ, | भारत सरकार के "टी.बी. मुक्त भारत" अभियान को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट एवं उत्तर प्रदेश टी.बी. एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में दो जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पहला कार्यक्रम लेबर अड्डा, सेक्टर-सी, इंदिरा नगर में आयोजित किया गया, जहाँ ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी डॉ. हर्ष वर्धन अग्रवाल ने लगभग 70 दिहाड़ी मजदूरों को टी.बी. के लक्षण, रोकथाम और उपचार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टी.बी. लाइलाज नहीं है, बल्कि सही समय पर इलाज शुरू करने…
Read More
देवनाथ बाबू ने समाजसेवा के क्षेत्र में जो योगदान दिया है, वह हमेशा याद किया जाएगा

देवनाथ बाबू ने समाजसेवा के क्षेत्र में जो योगदान दिया है, वह हमेशा याद किया जाएगा

सेवानिवृत दरोगा देवनाथ राय की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे कई दिग्गज सिवान, पटना। दरौंदा प्रखंड के पीपरा गांव में समाजसेवी आशुतोष कुमार चंदन व डॉक्टर अभिषेक कुंदन के पिता सेवानिवृत्त दरोगा स्व. देवनाथ राय की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों और समाजसेवियों ने उनके योगदान को याद किया और उनके आदशों को अपनाने का संकल्प लिया. सभा में राजद नेता मुन्ना शाही ने कहा कि शरीर नश्वर है, लेकिन कर्म अमर रहते हैं. उन्होंने कहा देवनाथ बाबू ने समाजसेवा के क्षेत्र में जो योगदान दिया है, वह हमेशा याद किया जाएगा। जिला पार्षद धर्मेंद्र…
Read More
जनपद के समस्त थानों पर आयोजित किया गया ‘थाना समाधान दिवस’

जनपद के समस्त थानों पर आयोजित किया गया ‘थाना समाधान दिवस’

सोनभद्र। जनपद के समस्त थानों पर ‘थाना समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर तथा समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल क्षेत्र पर आयोजित थाना समाधान दिवस के मौके पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।   इसी क्रम में समस्त थाना प्रभारी द्वारा अपने-अपने थानों पर थाना समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर कुछ का मौके पर निस्तारण किया गया तथा कुछ के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया।…
Read More
वरिष्ठ अधिवक्ता के आकस्मिक निधन पर दी गई श्रद्धांजलि

वरिष्ठ अधिवक्ता के आकस्मिक निधन पर दी गई श्रद्धांजलि

 सोनभद्र। दुद्धी बार सभागार में आज शनिवार को वरिष्ठ अधिवक्ता यमुना राम के आकस्मिक निधन पर शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा में उनके व्यक्तित्व को याद करते हुए अधिवक्ताओं की ऑंखें नम हो गई।   उनके कार्यकाल पर प्रकाश डालते हुए अधिवक्ताओं ने कहा कि यमुना राम कन्नौजिया व्यक्तित्व के धनी अधिवक्ता थे जो अपने पेशे के प्रति काफी ईमानदार एवं जिम्मेदार रहते थे। प्रतिदिन समय से कचहरी पहुंचना उनका पेशा था। समय को लेकर वह हमेशा मुवकीलों को भी डाटते रहते थे। श्रद्धांजलि सभा  के  बाद दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के नेतृत्व में अधिवक्ता कल्याण…
Read More
डीएम ने मूल्यांकन केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

डीएम ने मूल्यांकन केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

सोनभद्र। डीएम बी0एन0 सिंह ने राजकीय बालिका इण्टर कालेज राबर्ट्सगंज के मूल्यांकन केन्द्र का औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान कॉपियों का मूल्यांकन कर रहे परीक्षकों से सीधा संवाद कर मूल्यांकन केन्द्र पर की गयी व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली और जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित करते हुए कहाकि बोर्ड परीक्षा के कापी के मूल्यांकन में जिन भी अधिकारियों की ड्यूटी लगायी गयी है, वह नियमित रूप से मूल्यांकन केन्द्र का निरीक्षण करें।   इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज में हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा के परीक्षार्थियों की 90 हजार कॉपियों का मूल्यांकन…
Read More