27
Mar
गौतमबुद्ध नगर। काशिना चंद्रमौलि, कार्यकारी निदेशक (एनटीपीसी दादरी), ने विधिवत रूप से 27 मार्च 2025 को परियोजना प्रमुख का कार्यभार संभाल लिया। बीती संध्या वे परियोजना प्रमुख कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व परियोजना प्रमुख के. सी. मुरलीधरन, मुख्य महाप्रबंधक (एनटीपीसी दादरी), से मुलाकात की और हैंडिंग ओवर-टेकिंग ओवर प्रक्रिया की औपचारिकताओं को पूरा किया। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात उन्होंने सभी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर परियोजना की प्रगति और आगामी कार्ययोजनाओं पर विचार-विमर्श किया। काशिना चंद्रमौलि का एनटीपीसी में दीर्घ और समृद्ध कार्यकाल वर्ष 1988 में एक कार्यकारी प्रशिक्षु के रूप में प्रारंभ हुआ था। अपने प्रभावशाली अनुभव और…
